Araria

Monday, April 9, 2012

स्कूली छात्रा का अपहरण


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत वार्ड नं.11 के एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत छात्रा की माता जलेश्वरी देवी ने अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए नरपतगंज थाना में आवेदन दिया है। बताया गया है कि मिश्री राम की 12 वर्षीय पुत्री मोनू कुमारी (काल्पनिक नाम) आदर्श मध्य विद्यालय नरपतगंज में कक्षा 6 की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार को भी विद्यालय गई थी जो शाम तक घर वापस नहीं आयी। काफी खोजबीन के बावजूद भी कहीं सुराग मिला। जिसके बाद अपहृत छात्रा की माता जलेश्वरी देवी ने थाने में आवेदन दिया जिसमें फत्तेपुर निवासी विनोद राम पर शादी का प्रलोभन देकर अपहरण किये जाने का आरोप लगाया है। जबकि कथित अपहरण कर्ता पूर्व से बाल बच्चेदार बताया गया है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है। जल्द ही लड़की की बरामदगी कर ली जायेगी।

No comments:

Post a Comment