Araria

Sunday, April 29, 2012

कथित अपहृत लड़की की बरामदगी का प्रयास जारी

फारबिसगंज (अररिया)  सुल्तान पोखर निवासी सुरेश पुगलिया की 20 वर्षीया पुत्री के कथित अपहरण मामले में पुलिस की एक टीम नवगछिया के खरीक थाना जाकर शुक्रवार को लड़का-लड़की को बरामद करने का प्रयास किया। हालांकि घटना के पांच दिन बाद भी लड़की की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहृत लड़की तथा आरोपी खरीक थाना क्षेत्र में हैं। अररिया एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि बरामदगी का प्रयास जारी है। मामला प्रेम-प्रसंग का है। आरोपी युवक रणविजय ठाकुर तथा श्री पुगलिया मूल रूप से फुलकाहा गांव के निवासी हैं। रणविजय मोटर साइकिल मिस्त्री है।

No comments:

Post a Comment