Araria

Sunday, May 13, 2012

आखिरी चरण में चुनाव प्रचार तेज


जोगबनी (अररिया) : नगर पंचायत चुनाव के मैदान-ए-जंग में अपनी जीत सुनिश्चित करने अपनी सारी शक्ति झोंक रखी है। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है प्रत्याशियों का संपर्क अभियान तेज हो चला है।
जानकारी के अनुसार जोगबनी नगर पंचायत के 19 वार्डो में वार्ड संख्या ग्यारह मुख्य बाजार की स्थिति देखने लायक है। 1897 वोटर वाले इस वार्ड में कुल आठ प्रत्याशी क्रमश: उषा देवी, ओम प्रकाश, खंडेलवाल, चंद्रा देवी, ललित झा, मनोज कुमार साह, मुन्नी लाल यादव, रामावतार शर्मा एवं भोला राउत अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वार्ड ग्यारह में अधिकांश व्यवसायी वर्ग के हैं। एक ओर जहां इस वार्ड में निवर्तमान वार्ड पार्षद उषा देवी अपने पति निवर्तमान वार्ड पार्षद राम सागर राय की जगह पर खड़ी हुई हैं। वहीं इस बार कई युवा प्रत्याशी भी अपने भाग्य अजमाने इस चुनावी दंगल में खड़े हुए हैं। ठीक यही स्थिति वार्ड संख्या तेरह में देखने को मिल रही है। वार्ड में कुल पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1203 वोटर करेंगे। इस वार्ड में भी निवर्तमान वार्ड पार्षद के अलावे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा की पत्‍‌नी देवयंती अपना भाग्य आजमा रही है। देवयंती देवी का चुनाव अभियान उनके पति पूर्व नगर अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी ने थाम रखी है। जिस कारण वार्ड ग्यारह और तेरह पर सबों की नजर विशेष है।

No comments:

Post a Comment