Araria

Saturday, May 12, 2012

कर्मचारियों का धरना

फारबिसगंज (अररिया) : ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार राज्य विश्व विद्यालय एवं महा विद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर फारबिसगंज कालेज के कर्मचारी गुरुवार को कालेज परिसर में धरना पर बैठ गये। सचिव विद्यानंद दास ने बताया कि यदि उनकी ग्यारह सूत्री मांगों को नहीं मानी गयी तो हड़ताल जारी रहेगा। इधर कर्मचारियों के हड़ताल के कारण महा विद्यालय के सामान्य कार्य काफी प्रभावित होता नजर आया। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से संघ के सचिव विद्यानंद दास, पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार झा, सुनिल मिश्रा, जानकी देवी, उदयकांत झा, अमरेन्द्र सिंह, राजकुमार शर्मा, सुनैना देवी आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment