Araria

Sunday, May 20, 2012

पोशाक राशि वितरित

अररिया, : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय साहसमल में गुरुवार को कक्षा तीन, चार व पांच वर्ग के अध्ययनरत 188 छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया। पोशाक राशि का वितरण प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मंडल द्वारा किया गया। इस मौके पर साहसमल पंचायत मुखियापति विनोद पासवान व शिक्षक अशोक पासवान, नाहीदा खातुन, इमरान आलम, संतोष कुमार मंडल, सविता देवी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सीमा देवी, सचिव शोभा देवी, सुशील सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment