Araria

Sunday, June 24, 2012

हत्यारोपी मनियां देवी चढ़ी पुलिस के हत्थे


भरगामा (अररिया) : भरगामा थाना पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी बैजूपट्टी धनेश्वरी निवासी मनियां देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मनियां देवी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मनियां देवी पर गांव के ही पांचू मियां का बबलू यादव नामक एक अन्य सहयोगी के सहयोग से हत्या कर देने का आरोप था। घटना को लेकर स्थानीय थाना भरगामा कांड सं. 120/10 में एक प्राथमिकी भी दर्ज है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद ही पुलिस दूसरे अभियुक्त बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मनियां देवी फरार थी। शनिवार को भरगामा थानाध्यक्ष अनमोल कुमार के निर्देश पर अनि देवराज राय व अन्य सशस्त्र बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्यारोपी मनियां देवी को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment