Araria

Monday, June 18, 2012

क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

कुसियारगांव (अररिया) : सदर अस्पताल अररिया में शनिवार की शाम क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा द्वारा औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ममता कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ममता कार्यकत्र्ताओं से कहा कि यदि प्रसव पीड़ित महिला के साथ आने वाले परिजन जो अस्पताल में बीड़ी व सिगरेट पीते पाए गए तो ममता की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। वहीं श्री होदा ने लेबर रूम में सफाई का निरीक्षण किया जिसमें और सुधार की बात कही। उन्होंने कई मरीजों से मिले और अस्पताल द्वारा मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय एकाउंट मैनेजर मो. आरिफ, जिला प्रोग्राम मैनेजर रेहान असरफ, महामारी विशेषज्ञ अरणेन्दु झा, अस्पताल प्रबंधक विकास कुमार आनंद आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment