Araria

Monday, June 25, 2012

परमान नदी पर कब बनेगा पुल?

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज-कुर्साकांटा डोमरा बांध सड़क में पड़ने वाले परमान नदी पर ग्रामीणों की लगातार मांग के बावजूद पुल नही बन सका है। इस कारण परमान नदी के पूर्वी क्षेत्र की बड़ी ग्रामीण आबादी के लिए स्वास्थ्य, सेवा आज भी एक सपना ही है। ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए फारबिसगंज पहुंचना पड़ता है। जिसके लिए परमान नदी पर बना चचरी पुल हीं एक मात्र सहारा है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बारिश में चचरी पुल ध्वस्त हो जाता है जिसके बाद नाव के सहारे ग्रामीण नदी पार करते है। मरीजों के लिए अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण आबादी बारिश के मौसम में पानी से घिरी रहती है। कई बार तो मरीजों को खाट पर लादकर परमान पार कराया जाता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्षो से पुल बनाने के लिए लोगों को आश्वासन का घूंट पिलाया जाता रहा है। लेकिन पुल नही बन सका है। पुल नही बनने से ग्रामीणों में रोष है।

No comments:

Post a Comment