Araria

Friday, June 8, 2012

परमानंदपुर पंचायत के मुखिया की मौत, शोक

रानीगंज : प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत की मुखिया फियाना खातुन की बुधवार की देर रात्रि उनके निजी आवास पर मृत्यु हो गयी। हालांकि परिजनों ने मुखिया की मौत को बीमारी का कारण बताया है परंतु ग्रामीणों में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गत वर्ष पूर्व मुखिया पद के लिए जीत कर आयी फियाना खातुन पति मो. अरशद पंचायत के विकास के लिए अग्रसर थी। गुरुवार को ग्रामीणों एवं परिजनों के समक्ष उन्हें मिट्टी देने की रस्म अदा की गयी। इस अवसर पर प्रखंड बीडीओ ललन ऋषि, मुखिया संघ अध्यक्ष दुखमोचन यादव, खरहट मुखिया ममता देवी, पंसस दामोदर मंडल, जय प्रकाश सिंह सहित गांव के काफी संख्या में लोग थे।

No comments:

Post a Comment