Araria

Friday, June 1, 2012

दहेज प्रथा समाजिक बुराईयों को देती बढ़ावा : मौलाना मआज

अररिया : दहेज का रस्म रिवाज सामाजिक बुराईयों को बढ़ावा देती है। इंसान गलत रस्म व रिवाज के चक्कर में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। ये बातें जुमा के नमाज के मौके पर मदनी मस्जिद आजाद नगर में मौलाना मआज ने कही। उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि समाजिक बुराई को दूर करने के लिए असलाहे मआशरा जरूरी है। दहेज के कारण आज लाखों गरीब लड़कियों की शादी नहीं हो रही है। ऐसे में कई बुराई फैलती है तो इसके लिए सारा समाज दोषी होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी तहजीब ने हमारे मुल्क की सभ्यता व संस्कृति को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। विशेषकर दहेज प्रथा को बढ़ावा देने में समाज के पूंजीपति एवं शिक्षित वर्ग की भूमिका अधिक है। जिसका बुरा प्रभाव मध्यवर्गीय एवं गरीब परिवार पर सीधे तौर पर पड़ता है।

No comments:

Post a Comment