सिकटी (अररिया) : एसपी ने थाना का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए। अररिया पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने शुक्रवार को सिकटी थाने का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान थाने की विधि व्यवस्था पर संतुष्टि जताते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कालाबाजारी, मानव व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को चिन्हित कर उन्हें गुंडा रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत एसपी ने पत्रकारों को बताया कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित थाना का ऐतिहासिक महत्व है। अब तक थाने के दस्तावेजों में इनकी स्थापना का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि थाने में परंपरागत रूप से पूर्व से संधारित अपराधियों की सूची को अब संशोधन करने की जरूरत है। इसका निर्देश भी दिया गया है। क्योंकि पूर्व के गुंडा पंजी में दर्ज रिपोर्ट में या तो अधिकांश मर गए हैं या उनलोगों ने आपराधिक गतिविधियां छोड़ दी है। इसलिए थानाध्यक्ष को वर्तमान समय के चिन्हित अपराधी या आपराधिक गतिविधियों में संरक्षण देने वाले सफेद पोश सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने वाले असमाजिक व्यक्ति सहित वैसे लोगों को चिन्हित कर नजर रखने की जरूरत है। इसमें उनकी गतिविधियां उनके आय श्रोत से अत्यधिक खर्च करने वाले लोग शामिल रहेंगे। इन सभी का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया जायेगा। एसपी के आगमन की सूचना पर थाने के आगे भारी भीड़ लगी थी। निरीक्षण के बाद उन्होंने खड़े लोगों से बातचीत की तथा समस्याओं की निदान का आश्वासन भी दिया। मौके पर एसडीपीओ मो. कासिम पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, एसआई रवि कुमार, सअनि हरिनारायण सिंह सहित पुलिस बल एवं सभी चौकीदार उपस्थित थे।
Araria
▼
Friday, June 29, 2012
एसपी ने किया थाने का निरीक्षण

No comments:
Post a Comment