Araria

Monday, June 18, 2012

सेविका पद की बहाली को लेकर आमसभा

भरगामा(अररिया) : आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका चयन को लेकर शुक्रवार को पैकपार पंचायत में आमसभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य गीता देवी ने की। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजकुमारी, महिला पर्यवेक्षिका शेषाद्री सिंहा समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। सीडीपीओ ने बताया कि विहित नियमों के अनुरूप छोटी मंडल टोला आंगनबाड़ी केंद्र पर सर्वसम्मति से संगीता कुमारी का चयन सेविका पद पर किया गया। अधिकारियों के साथ आयोजित आमसभा में अमित सिंह, पिंटू सिंह, रामचंद्र सिंह, नटवर सिंह, कन्हैया सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment