Araria

Wednesday, December 15, 2010

कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय

अररिया, निसं : आगामी 22 दिसम्बर को फारबिसगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये सम्मान सह नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय सोमवार को डाक बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने की। मौके पर फारबिसगंज के नव निर्वाचित विधायक पदम पराग वेणु उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि नव निर्वाचित विधायक के नागरिक अभिनन्दन के साथ साथ चुनाव में तन मन धन से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह बरकरार रखने के लिये उनका भी सम्मान किया जायेगा। बैठक में जिला महासचिव सुरेन्द्र झा, संजय मिश्रा, फारबिसगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कु मार झा, नगर अध्यक्ष रघु साह, जोगबनी नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, मुन्ना श्रीवास्तव, पंचायत अध्यक्ष कृत्यानन्द मंडल, गौतम सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment