Araria

Sunday, November 20, 2011

मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना


अररिया : राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के आगे 30 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश प्रसाद कर्ण ने किया। धरना के उपरान्त कर्मचारियों का एक शिष्ट मंडल सिविल सर्जन से मिलकर मांगों का ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा, और और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
धरना में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। कर्मचारियों ने ठेका पर बहाली की प्रथा को बंद कर नियमित बहाली की माग की है। उन्होंने केन्द्रीय कर्मियों की तरह स्वास्थ्य कर्मियों को भी सारी सुविधा बहाल करने की मांग की है। मौके पर वक्ताओं ने अपने सदस्यों से आगामी 17 दिसम्बर को पटना में स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष आयोजित होने वाली धरना कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला सचिव वीरेन्द्र कुमार यादव, गोप गुट के जिला महासचिव भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, अनुमंडल सचिव लवकुश सिंह, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, उप सचिव मोहन सहनी, सिंचाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मणिभूषण झा, चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सावित्री वर्मा, शिवनारायण पासवान, शंकर पासवान, राजेश पासवन, मो. एखलाक, रामाकांत, लालदेव, अरविन्द कुमार चौधरी, अब्दुल बहाव, शंभू पासवान, देवनारायण साह, परमानन्द मेहता, महावीर मल्लिक, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, विजय कुमार अभय आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment