Araria

Sunday, January 8, 2012

16 संकुल समन्वयक का चुनाव संपन्न

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के 16 संकुल के सीआरपी का चुनाव शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर संपन्न कर लिया गया। चुनाव में देवीगंज संकुल के लिए गणित से राजनंदन पोद्दार, भाषा से रामानंद पोद्दार, भाषा से रामानंद पासवान, समाज-पर्यावरण से हेमंत कुमार, उर्दू से मो. कलीमउद्दीन, एनपीइजीएल से मीना देवी चुनी गयी। वहीं तामगंज से गणित से शैलेन्द्र कुमार सुमन, भाषा से नवीन वर्मा, विज्ञान से सुनील कुमार यादव, उर्दू से अब्दुल करीम, एनपीईजीएल से चन्द्रमणी देवी, वहीं डुमरिया संकुल से पर्यावरण से अवधेश कुमार, गणित से ईश्वरचन्द साह, भाषा से सुभाष चन्द्र राम, उर्दू से अब्दुल सलाम, एनपीजीएल से वीणा देवी। खेरा संकुल से गणित से उमेश यादव, सा. विज्ञान से राजदेव बहरदार, भाषा से पंकज कुमार उर्दू से अख्तर हुसैन, एनपीजीएल से सरिता देवी का चयन किया गया।

No comments:

Post a Comment