Araria

Monday, January 16, 2012

एस ड्राइव: 29 गए जेल, 98 को मिला बेल


अररिया : समकालीन अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 28 आरोपियों को जरूरी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जले भेज दिया गया, जबकि शेष आरोपियों को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। रिहा होने वाले आरोपियों में कई लोगों को पूर्व में ही न्यायालय से बेल मिल गया था। इस दौरान पुलिस ने कई कुर्की जब्ती के मामले का भी निष्पादन भी किया।
अररिया पुलिस ने 1, ताराबाड़ी 2, आरएस 5, महलगांव 2, सिमराहा 5, रानीगंज 3, बौसी 1, नरपतगंज 7, फुलकाहा 1 एवं घुरना पुलिस ने 1 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment