Araria

Sunday, January 8, 2012

देसी कट्टे के साथ युवक पकड़ाया

सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के खोरागाछ पंचायत के मुखियापति द्वारा बरदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें वार्ड सदस्य सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुखिया पति मो. अब्दुल सलाम द्वारा दर्ज कराये गये बरदाहा थाना कांड सं. 4/12 में आरोप लगाया है कि जब शनिवार रात लगभग 9.30 बजे मुखिया पति बरदाहा बाजार से अपने घर उसी क्रम में किसान घर के निकट मोटर साइकिल पर सवार मो. इस्लाम, जितेन्द्र मंडल, जगदीश चौधरी, भागवत सरदार, सोहराब अली ग्राम खोरागाछ उन्हें रोक कर देशी कट्टा सटा दिया तथा गाली गलौज करके मारपीट भी किया। इसी क्रम में मुखिया पति ने हमलावर से देशी कट्टा व एक मफलर छीन ली। जिसके बाद हो हल्ला सुनने पर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर भाग गये। हमलावरों से छीने गये देशी कट्टा व मफलर बरदाहा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ मो. कासीम बरदाहा थाना पहुंचे तथा घटना स्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ भी किया। बाद में उन्होंने बरदाहा थाना पर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment