Araria

Monday, March 26, 2012

अग्निपीड़ितों को मिली राहत


अररिया : अररिया प्रखंड अंतर्गत जमुआ पंचायत के खमगड़ा गांव में विगत शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में अपना सब कुछ गंवा बैठे परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत मुहैया करा दी गयी है। विदित हो कि इस कांड में लगभग एक दर्जन परिवारों के घर, अनाज, कपड़ा लत्ता, बर्तन बासन व तीस पालतू मवेशी जल कर मर गये थे। सभी पीड़ित सीमांत किसान व मजदूर वर्ग के लोग हैं।
अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी एम सरवणन ने सीओ तैयब आलम शाहिदी को पीड़ितों के बीच तुरंत राहत देने का आदेश दिया।
पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें राहत मुहैया करवा दी गयी है। इसके तहत उन्हें नकद व अनाज आदि दिए गए हैं। सीओ श्री शाहिदी द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक राजस्व कर्मचारी नंद किशोर सिंह ने पीड़ितों को राहत वितरित की।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण झा, भाजपा नेता विजय नाथ झा, मुखिया पति भीमनाथ झा, विनोद कुमार झा, जगन्नाथ मंडल, किसान सत्यनारायण मंडल, पंचू मंडल व ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment