Araria

Monday, March 26, 2012

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

रेणुग्राम(अररिया) : एन एच 57, अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर सिमराहा कालोनी के निकट रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर सिमराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। मृतक की पहचान प्रोफेसर कालोनी, फारबिसगंज निवासी प्रकाश साह (55 वर्ष) के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि उसे सूचना मिली कि सिमराहा कालोनी के निकट सड़क पर एक व्यक्ति मरा पड़ा है। जब वे वहां पहुंचे तो वह मर चुका था। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। 

No comments:

Post a Comment