Araria

Monday, May 7, 2012

नहीं भरे जा सके कोसी त्रासदी के जख्म


नरपतगंज (अररिया) : वर्ष 2008 में आयी कोसी त्रासदी में बर्बाद नहरों की अब तक मरम्मत नहीं हो पायी है। तबाही का मंजर आज भी दिखाई पड़ रहा है।
इस बाढ़ से जानमाल की काफी क्षति हुई थी तथा व्यापक पैमाने पर हरे भरे पेड़ सूख गये थे। सिंचाई का साधन नहर तथा पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गये थे। लेकिन घोषणा के बावजूद
अभी तक नहरों की मरम्मत नहीं हो पायी। बाढ़ के पानी के साथ खेतों में आये बालू के कारण फसलों की उपज भी अच्छी नहीं हो पा रही है। उधर नहरों पर बने पुलों की मरम्मत भी नहीं होने के कारण यातायात भी बाधित है। मनरेगा द्वारा पौधे तो लगाये गए पर सिंचाई व्यवस्था नहीं होने के कारण पीछे सूख रहे हैं।

No comments:

Post a Comment