Araria

Sunday, December 26, 2010

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज के सेंट जोंस चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने शनिवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ क्रिसमस मनायी। इस अवसर पर फादर अनिल मरांडी व जोआनेस सोरेन के अगुवाई में दर्जनों महिला, पुरूष और बच्चों ने चर्च में उपस्थित रहकर विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। बड़ा दिन के अवसर पर चर्चेज आफ नाथ इंडिया के अंतर्गत आने वाले इस छोटे से परंतु ऐतिहासिक चर्च के प्रशाल को क्रिसमस ट्री, रंग बिरंगे फुल, गुब्बारे आदि से सजाया संवारा गया। नेल जोंस सोरेन द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के पश्चात प्रभु ईसा की याद में विशेष प्रार्थना की गयी। इसके उपरांत फादर मरांडी एवं उनके सहयोगियों द्वारा कई कैरोल गीत तथा सिस्टर एल्विना के द्वारा क्रिसमस गीत पेश किया गया। वहीं भपेश चौधरी ने ओल्ड टेस्टामेंट का उद्वरण करते हुए बताया कि प्रभु यीशु के जन्म से ठीक पहले आसमान में एक नये सितारों का उदय हुआ जिसके नीचे उनका जन्म हुआ। इस मौके पर चर्च में पूर्व पुरोहित फादर जेम्स के स्मरण में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अनीता कुमारी, अंजली, पूजा कुमारी, कविता, कुंदन, अखिलेश, बाली यादव, राजेश झा, सुभाष चंद्र, शशि कुमार, भूपेन्द्र आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment