Araria

Monday, February 28, 2011

सीलबंद गोदामों की अब तक जांच नहीं


फारबिसगंज (अररिया) : जोगबनी स्थित भगवती राइस मील परिसर में करीब एक पखवाड़े पूर्व संदेह के आधार पर आधा दर्जन गोदामों को सील किये जाने का रहस्य अभी तक बरकरार है। पटना की डीआरआई टीम द्वारा जोगबनी में भगवती राइस मील परिसर से तस्करी के खाद्यान्न को डेढ़ दर्जन वाहनों के साथ पकड़े जाने के बाद फारबिसगंज एसडीओ ने परिसर के आधा दर्जन गोदामों को संदेह के आधार पर सील किया था। लेकिन एक पखवाड़ा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सील बंद गोदामों की सुध नहीं ली गई है। जबकि इन गोदामों को लेकर अब कई तरह की चर्चाएं हो रही है। गोदामों की अब तक जांच नहीं किये जाने को लेकर भी कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। बताया गया है कि सील किये जाने के बाद भी पिछले दरवाजे से सामान निकाले जा रहे हैं। चार दिन पूर्व ही रात को एक मीडिया कर्मी द्वारा बंद गोदाम के सील के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने तथा गोदाम से सामन निकाले जाने की आंखों देखी घटना की शिकायत जोगबनी थाना से की थी। हालांकि एसडीओ जीडी सिंह ने सील बंद गोदामों से छेड़-छाड़ किये जाने या माल निकाले जाने से इंकार किया है। एसडीओ ने कहा कि सील बंद की कार्रवाई के बाद जारी किये नोटिस का जवाब सात दिनों में गोदाम मालिक द्वारा देना होता है। जो मिला ही नहीं है।

No comments:

Post a Comment