Araria

Tuesday, August 16, 2011

लोक शिक्षा समिति के गठन को ले बैठक का आयोजन


भरगामा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत लोक शिक्षा समिति के गठन को लेकर जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में साक्षर भारत कार्यक्रम, इसका उद्देश्य तथा कार्यक्रम सफलता जैसी विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
प्रखंड स्तरीय लोक शिक्षा समिति के रूप में अध्यक्ष पद हेतु प्रखंड प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु, उपाध्यक्ष पद पर उप प्रमुख इंतेखाब आलम तथा अन्य सदस्यों में क्रमश: सरिता भारती, गयानंद सिंह, गुलेन्द्र कुमार, पुष्पा देवी, रेणु देवी, वैद्यनाथ बैठा, पृथ्वीचंद मंडल के साथ सीडीपीओ व बीईओ राधेय सिंह को शामिल किया गया है। बैठक में क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment