Araria

Sunday, November 13, 2011

मासूम के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी


अररिया : नगर थाना क्षेत्र के दियारी में रविवार को सुभाष साह की छह वर्षीय पुत्री प्रियंका (काल्पनिक नाम) के साथ गांव के ही दो नवयुवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची जब बेहोश हो गयी तो दोनों वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित पिता ने अपनी बच्ची को गोद में लेकर नगर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। खून से लथपथ बच्ची को पुलिस ने चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। मौके पर पहुंचे डीएसपी मो. कासिम ने बताया कि इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर दोषी को कठोर सजा दिलाएगी।
पुलिस के समक्ष पीड़ित बच्ची एवं उनके पिता ने बताया कि दिन के करीब दस बजे वह घर के बगल के बाग के निकट खेत में थी। उसी समय बगल के युवक कृष्ण कुमार ने उन्हें पैसे का लालच देकर बाग में चलने के लिए कहा। लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई। इसी बीच कृष्ण का सहयोग सुनील कुमार वहां पहुंच गया। फिर दोनों युवक मासूम को पकड़ कर बाग में ले गए तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उसका पुत्र वहां पहुंचा तो बच्ची बेसुध थी। उनके पुत्र ने यह जानकारी घर में दी। तब वह अपनी बच्ची को घर लाया।
इधर, नगर थाना आने के बाद पुलिस बच्ची को चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां कोई महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं थी। बाद में डीएसपी ने सीएस से दूरभाष पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।

No comments:

Post a Comment