Araria

Friday, November 18, 2011

अशांति की ज्वाला से बचाने को जरूरी है ब्रह्माज्ञान: स्वामी कपिल

पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला प्रांगण में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सौजन्य से आयोजित रामचरित मानस व गीता प्रवचन के तीसरे दिन गुरुवार को स्वामी कपिल देवानंद जी महाराज ने ब्रह्माज्ञान से संबंधित हजारों की भीड़ को विस्तृत जानकारी दी।
इस क्रम में स्वामी कपिल देवानंद जी ने कहा कि अशांति की धधकती अग्नि से अगर समाज को कोई बचा सकता है तो वह है ब्रह्माज्ञान। ब्रह्माज्ञान ही एक ऐसी चाभी है जो मनुष्य के बंद किस्मत के दरवाजे हमेशा के लिए खोलकर जीवन के मार्ग को प्रशस्त करता है। तत्पश्चात सच्चे अर्थों में मानव मानव कहलाता है। इस क्रम में साध्वी सुजाता भारती ने महापुरुषों के मार्गो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर साध्वी दीपा भारती ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
दीप प्रज्जवलित करने वालों में मुखिया रामानंद मंडल, सुनील मंडल, पूर्व जिप सदस्य इमरान अजीम, शुकदेव मंडल, रामप्रसाद साह आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment