Araria

Friday, November 18, 2011

रबी महोत्सव का आयोजन

पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय प्रागंण में गुरुवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी मो. नईम अशरफ व उपप्रमुख मो. इम्तियाज आलम ने दीप जला कर किया।
वहीं कृषि पदाधिकारी ने मौजूद कृषकों से भी विधि से गेहूं की खेती करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस क्रम में उन्होंने श्री विधि से गेहूं की खेती हेतु प्रखंड के 401 कृषकों के चयन की बात कही। कृषि वैज्ञानिक डा. अशोक कुमार यादव ने भी श्री विधि द्वारा गेहूं की खेती से संबंधित व्यापक जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment