Araria

Thursday, November 10, 2011

अग्निकांड में नकदी सहित डेढ लाख की संपत्ति स्वाहा

रानीगंज (अररिया) : बिस्टोरिया पंचायत के बिस्टोरिया गांव में गुरुवार को दोपहर आग लगने से आठ घर जल कर स्वाहा हो गये। जिसमें नगदी सहित डेढ़ लाख की संपत्ति आग में जलने का अनुमान है। खाना बनाने के क्रम में चुल्हे से निकली चिंगारी से यह आग फैली थी। अग्नि पीड़ितों में रजाक के दो घर, खुर्शीद के दो घर, मुर्शीद के दो घर तथा इसराइल के दो घर जलकर राख हो गये। सभी पीड़ितों के घर टिन एवं फुस के थे। अग्निकांड में पीड़ितों के सभी समान जल कर राख हो गये। वहीं मो. रज्जाक के दस हजार एवं खुर्शीद के सात हजार नगदी जल गए।

No comments:

Post a Comment