Araria

Monday, December 12, 2011

प्रमुख ने किया प्रशिक्षण का उद्घाटन

नरपगंज (अररिया) : साक्षर भारत मिशन 2012 कार्यक्रम के तहत असाक्षरों को साक्षर बनाने हेतु साक्षरता केन्द्र के वीटी के प्रशिक्षण का उद्घाटन मध्य विद्यालय अचरा में प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई भी महिला-पुरुष असाक्षर नही रहे यही हमारी तमन्ना है। मैं प्रखंड के 29 पंचायतों में यह सख्ती से लागू करुंगी। प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी ने कहा मैं महादलित बस्ती में साक्षरता केन्द्र खोलूंगी और केन्द्र स्वयं चलाकर मां बहनों को साक्षर करूंगी। इस मौके पर विभिन्न पंचायत के मुखिया, प्रेरक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment