Araria

Sunday, January 8, 2012

सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत


जोगबनी (अररिया) : संकुल स्तरीय विद्यालय के तहत जोगबनी उच्च विद्यालय के तहत जोगबनी उच्च विद्यालय के मैदान में खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल के कुल 16 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित 100 मी. की दौड़ में मध्य विद्यालय जोगबनी के जूनियर वर्ग में आकाश कुमार तथा सीनियर वर्ग में पवन सिंह प्रथम एवं पूजा कुमारी ने जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मी. की दौड़ में जहां प्र.वि. खजुरवाड़ी के रियाजउद्दीन जूनियर वर्ग में सीनीयर वर्ग में समीर कुमार वहीं जूनियर वर्ग में म.वि. जोगबनी की पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सीनियर वर्ग में ज्योति कुमारी म.वि. जोगबनी की प्रथम रही। गणित दौड़ में जहां निकेत, म. वि. कलुआ सई धागा दौड़ में ज्योति कुमारी, रंगोली में अनुष्का ग्रुप प्रा. वि. भेडियारी वहीं चित्राकंन में नीरज कुमार साह, मवि जोगबनी के अव्वल रे।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश विश्वास द्वारा प्रतिभागी को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर शिव राम यादव, सतीश कुमार, अफजल आलम, जफर, सुधीर कुमार, अरविंद सिन्हा मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment