Araria

Tuesday, January 10, 2012

प्रमुख ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

भरगामा (अररिया) : प्रखंड के जयनगर पंचायत में सोमवार को धान खरीद केन्द्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दिव्यप्रकाश यादवेंदु ने फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित जयनगर पंचायत पैक्स अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह ने कहा कि सोमवार को पंचायत के किसानों का एक सौ क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं, प्रमुख श्री यादवेंदु ने किसानों को कहा कि उनका धान हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपना धान क्रय केन्द्र पर ही बेचें। मौके पर जयनगर पं. के मुखिया सच्चिदानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष शंकर झा, सुरेश श्रीवास्तव, ग्रामीण गंगा यादव, शंभु यादव, रघुवीर दास व सुमनकुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment