Araria

Sunday, April 29, 2012

गैस लीक होने से लगी आग में युवक झुलसा

कुसियारगांव (अररिया) : नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 17 में शनिवार को खाना बनाने के क्रम में गैस लीक होने के कारण लगी आग में मु. नजाम बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार गैस पहले से लीक कर रहा था। ज्यों ही उसने लाइटर जलाया कि पूरे शरीर में आग पकड़ लिया जिससे घर में रखे सामान भी जल गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्सक ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना थाना को भेज देने बात बताई है।

No comments:

Post a Comment