Araria

Sunday, April 29, 2012

स्वास्थ्य चेतना यात्रा में दी गयी जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी


भरगामा(अररिया) : स्वास्थ्य चेतना यात्रा के तहत प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खजुरी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उपायों की जानकारी भी लोगों को दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डा. हुस्नआरा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। हालांकि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के भी आने की सूचना थी लेकिन किसी कारण वस वे नहीं पहुंच सके जिस कारण लोगों को काफी निराशा हुई। कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन, कापर टी, नसबंदी जैसे उपायों की जानकारी लोगों को दी गयी साथ ही मरीजों का रोग परीक्षण कर उन्हें दवा भी दी गयी। इस अवसर पर सिविल सर्जन के साथ चिकित्सा प्रभारी भरगामा डा. सुखी राउत, डा. अवधेश कुमार, डा. बी उपाध्याय, डा. आफताब आलम, डा. विवेक कुमार, महामारी विशेषज्ञ डा. अरनेन्दु झा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. माथुर, डीवीएम रेहान, स्वास्थ्य कर्मियों में वीरेन्द्र कुमार, शकील आजम तथा नर्स एवं आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खजुरी में पदस्थापित चिकित्सक डा. विवेक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंख्या नियंत्रण हेतु उपायों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में आये मरीजों का रोग परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अश्रि्वनी चौबे के आने की भी सूचना दी गयी थी, लेकिन देर शाम तक मंत्री के नहीं आने से चिकित्सकों की टीम के साथ इंतजार में बैठे ग्रामीणों को भी नाउम्मीद होना पड़ा।

No comments:

Post a Comment