Araria

Sunday, April 29, 2012

युवती के अपहरण के आरोप में तीन नामजद, एक गिरफ्तार

फारबिसगंज (अररिया) : शहर के सुल्तान पोखर वार्ड संख्या चार की निवासी एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। सुरेश पुगलिया ने पुत्री प्रिया कुमारी (19 वर्ष) (काल्पनिक नाम) का बीते 24 अप्रैल को अपहरण कर लिए जाने का मामला फारबिसगंज थाना में (कांड संख्या 158/12) दर्ज कराया है। श्री पुगलिया ने नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज फुलकाहा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी रणविजय ठाकुर, उसके पिता बिंदेश्वर ठाकुर तथा दोस्त राजू ठाकुर को घटना का आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रिया इलाज हेतु डाक्टर के यहां जा रही थी तभी रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। इधर इस मामले में आरोपी बिंदेश्वर ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। इधर लड़की के पिता श्री पुगलिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक रणविजय ने 25 अप्रैल की रात बेटी की ही मोबाइल से फोन कर धमकी दिया कि थाना पुलिस के पास जाने पर बेटी से हाथ धो बैठोगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की संभावना बतायी जा रही है।

No comments:

Post a Comment