Araria

Monday, April 9, 2012

संसद ने ओला से क्षति का लिया जायजा



सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र हुई तूफान व ओलावृष्टि से हुई क्षति का आकलन करने हेतु अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने खेतों में जाकर किसानों का हाल-चाल पूछा तथा प्रमुख नरगिस बेगम के दरवाजे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि किसानों का जो फसल बर्बाद हुआ सभी किसानों के दुख में शामिल होने आया हूं। प्रतिनिधि होने के नाते यहां के लोगों को मुआवजा मिले यह बातें सरकार तक पहुंचाउंगा। श्री सिंह ने बताया कि सिकटी पलासी कुर्साकांटा, नरपतगंज, रानीगंज व जोकीहाट प्रखंडों में हुई फसल क्षति का आकलन करने हेतु भ्रमण कर रहा हूं तथा किसानों का हालचाल पूछने व उनके दुख में शामिल होने के लिए आया हूं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उप मुख्यमंत्री श्री मोदी से भी बात हो गई है। पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को जो केसीसी ऋण जो गेहूं बोआई के लिये दिया गया था उन्हें माफ करने हेतु सरकार से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा फसल क्षति मुआवजे हेतु प्रति एकड़ में 1600 सौ रुपया दिया जाता है। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार झा, दयानंद मंडल, देवी प्रसाद सिंह, बरदाहा थानाध्यक्ष मुरारी प्रसाद पूर्व प्रखंड प्रमुख मकरूज्जमा तथा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment