Araria

Sunday, May 6, 2012

महासंघ की बैठक में मजदूरों के शोषण पर चर्चा


भरगामा(अररिया) : प्रखंड के जवाहर उच्च विद्यालय प्रांगण में शनिवार को भारतीय जनता मजदूर महासंघ की प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने की।
बैठक में प्रखंड में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रघुवीर विश्वास ने कहा कि मजदूरों की हकमारी की जा रही है। उन्होंने अकुशल व कुशल मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोत्तरी की मांग राज्य सरकार से की। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी अपनी बातें रखी।
बैठक में मजदूरों को जाब कार्ड वितरण, फर्जी जाब कार्ड पर कड़ी नजर रखने, पोस्ट मास्टर व रोजगार सेवक द्वारा मजदूरों का शोषण बंद करने, वर्ष में सभी मजदूरों व 100 दिनों का कार्य देने आदि पर चर्चा हुई। मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष रघुवीर विश्वास, महामंत्री पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश विश्वास समेत भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment