Araria

Sunday, May 20, 2012

बंद समर्थकों ने की तोड़फोड़


जोगबनी (अररिया) : संविधान में अपनी मांगों के लेकर नेपाल राष्ट्रीय मुस्लिम गठबंधन के बैनर तले शनिवार को विशाल जुलूस निकाला। इस क्रम में आंदोलन कारियों द्वारा आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े जिससे स्थिति स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी लेकिन मौके पर प्रशासन के पहुंचने पर स्थिति को शांत किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार नेपाल में संविधान निर्माण का कार्य चल रहा है। संविधान में अपने हक व अधिकार को समाहित करने को ले विगत दस दिनों से नेपाल में विभिन्न संघ संगठनों एवं मधेश वादी दल द्वारा हड़ताल कर रखा है। इसी के तहत शनिवार को राष्ट्रीय मुस्लिम गठबंधन द्वारा विशाल जुलूस निकाल अपनी मांगों को संविधान में शामिल करने की मांग किया है। इधर बंद में चल रहे आधा दर्जन वाहनों के शीशे बंद समर्थकों ने तोड़ डाले। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंच हस्तक्षेप करने पर स्थिति सामान्य हो पायी।
बंद समर्थकों में गठबंधन के सह संयोजक इनामुल हक ने कहा कि सरकार मधेशी जनता व मुस्लिम समुदाय के अधिकारों का हनन कर रही है। इसलिए जबतक संविधान में हमारे अधिकारों को जोड़ा नही जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जुलूस में मुख्य रूप से जिला सदस्य आजाद आलम, समीर कमर, फैयाज, बाबरा मंडल, वसीम खान सहित पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment