Araria

Sunday, June 24, 2012

किसानों ने प्रखंड मुख्यालय में मचाया हंगामा

सिकटी : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को धान के बीज वितरण के दौरान किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर किसानों ने प्रखंड मुख्यालय में हंगामा मचाया तथा इसकी लिखित सूचना बीडीओ को दी। बीडीओ केके सिन्हा ने बताया कि इस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी तथा इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को दी जायेगी। किसान जयप्रकाश विश्वास, मो. वसीकुर्र, दिलीप कुमार, मो. हसन आदि ने आरोप लगाया है कि विषय वस्तु विशेषज्ञ विशाल कुमार द्वारा धान का बीज बांटने के क्रम में किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

No comments:

Post a Comment