Wednesday, January 12, 2011

आग लगने से छह घर जले, एक व्यक्ति झुलसा

जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट प्रखंड के बागनगर पंचायत के कौरी टोला में सोमवार की रात अचानक लगी आग में आधा दर्जन घर व लगभग चालीस हजार की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। आगलगी की इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया। वहीं दो गाय एवं आठ बकरी समेत एक दर्जन पालतू पशुओं की मौत हो गयी। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति कामता प्र. का इलाज अररिया में चल रहा है।
बागनगर के मुखिया तिलकचंद मांझी ने बताया कि अग्निपीड़ितों में कामता प्र. राजेन्द्र एवं प्रमोद शामिल हैं। मुखिया तिलकचंद मांझी ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी अबुल हुसैन को दे दी है। उन्होंने अग्निपीड़ितों के लिए इंदिरा आवास एवं राहत सामग्री की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment