Saturday, December 24, 2011

शिविर में खोले गए लाभुकों के खाते


भरगामा (अररिया) : इंदिरा आवास योजना को लेकर भरगामा पं. के मध्य विद्यालय भरगामा में शनिवार के दिन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लाभुकों का बैंक खाता खोला गया। मौके पर कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि भरगामा की सेंट्रल बैंक शाखा में लाभुकों को पासबुक खोला जा रहा है।
शिविर में संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक एसके दास पहचान कर्ता के रूप में विकास मिश्र, किशोर कुमार भारती, कृषि सलाहकार राज किशोर, जय प्रकाश यादव, पंचायत सचिव अरविंद झा, पूनम लाल के साथ प्रखंड एवं अंचल के अन्य कर्मी भी मौजूद थे। शिविर को लेकर मुख्यालय के साथ-साथ विद्यालय प्रागंण में भी लाभुकों की भीड़ अहले सुबह से ही देखी गई।

कहां गये चीरह के चार सौ इंदिरा आवास?

जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड ही नहीं बल्कि जिले भर में बाढ़ राहत योजना मद अंतर्गत चिरह पंचायत को आवंटित 400 इंदिरा आवास में चालीस लाख रुपये के गबन का मामला चर्चा का विषय रहा है। तत्कालीन बीडीओ फिरोज र्नम 2004-05 में उक्त राशि के गबन मामले को बड़ी चतुराई पूर्वक अंजाम दिया था। फर्जी सूची, फर्जी अंगुठा निशान लगाकर बीयरर चेक के माध्यम से विभिन्न बैंक शाखाओं से 400 अज्ञात लाभुकों के नाम से अवैध राशि की निकासी कर ली गई थी। इतना हीं नहीं श्री नईम द्वारा अधिकतर चेक तथा कागजात बिना कार्यालय के माध्यम से सीधे तैयार किया गया था। इस गबन में दो अन्य आरोपियों में तत्कालीन पंचायत सचिव गंगा प्रसाद विश्वास व इन्द्रकांत मिश्र के नाम भी शामिल हैं। तत्कालीन बीडीओ फिरोज नईम की हुई गिरफ्तारी से घोटाले के छुपे कई तथ्यों के खुलासे की उम्मीद पुलिस लगा रही है। सूत्रों का मानना है कि इतने बड़े घोटाले को अंजाम देने में बीडीओ सहित तीन ही नहीं बल्कि और भी कई लोगों के हाथ हो सकते हैं। फिलहाल बीडीओ की गिरफ्तारी से घोटालेबाजों में हड़कंप मचा है। दूसरी ओर वर्ष 300-04 में चिल्हनियां पंचायत के तत्कालीन मुखिया जावेद आलम एवं बीडीओ फिरोज नईम के विरुद्ध भी जुलाई 2009 में नूर अहमद शिवली (बीडीओ) ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी नेशनल मानीटर बीके गुप्ता, ग्रामीण विकास विभाग, नई दिल्ली के जांच के आधार पर की गई थी। श्री गुप्ता के जांच के क्रम में तत्कालीन बीडीओ फिरोज नईम व मुखिया जावेद आलम द्वारा फर्जी ग्राम सभा कर राशि गबन का मामला प्रकाश में आया था। पूर्व मुखिया द्वारा चिल्हनियां में सरकारी योजना की राशि से मस्जिद एवं दीवाल का निर्माण कराया गया जिसे नेशनल मोनीटर की टीम ने धार्मिक स्थल पर सरकारी राशि के दुरूपयोग का मामला बताया था।

दूसरे दिन 300 किसानों को मिला अनुदान राशि

पलासी(अररिया) : प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे शिविर में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच अनुदान राशि का वितरण शनिवार को भी बीडीओ की देखरेख में किया गया। वितरण का कार्य शुक्रवार से जारी है। दूसरे दिन शनिवार को रामनगर पंचायत के 300 किसानों के बीच चेक व नकद राशि वितरित किये गये। इस अवसर पर मौजूद प्रखंड नाजिर ललन कुमार व पंचायत सचिव दयानंद विश्वास ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में 100 किसानों को 4000 रूपये की दर से चेक तथा 200 किसानों को दो हजार रूपये की दर से नकद राशि दी गयी है।

शीतलहर के कारण एक जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

अररिया : शीतलहर में कमी होता नही देख मानव संसाधन विकास विभाग ने एक बार फिर प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। इससे पहले विभाग ने पंत्राक 1533, 18 दिसंबर के माध्यम से 23 दिसंबर तक ही स्कूल बंद रखने संबंधी आदेश दिया था। विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक आशुतोष द्वारा डीएम व डीईओ को जारी पत्र के अनुसार स्कूलों में एक जनवरी तक पठन-पाठन व शिक्षण कार्य बंद रहेगा। प्राप्त पत्र के अनुसार स्कूलों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी अपने कार्य पर उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में डीएम व डीईओ के हवाले से एडीपीआरओ योगेन्द्र कुमार लाल ने बताया कि पत्र के मुताबिक स्कूल में पठन-पाठन का कार्य दो जनवरी से शुरू होगा।

अधिवेशन से युवाओं में उत्साह का संचार


फारबिसगंज(अररिया) : अभाविप का प्रांतीय अधिवेशन वह भी प्रदेश के सुदूर सीमाई इलाके में जहां बांग्लादेशी घुसपैठ, तस्करी, भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा इस एहसास से ही मन में उर्जा का संचार हो गया। फिर कड़ाके की इस ठंड भी अधिवेशन में भाग लेने वाले सूबे के कोने कोने से पहुंचे छात्र छात्राओं, प्रतिनिधियों का उत्साह कम नहीं हुआ। भीषण ठंड के बावजूद प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में तन्मयता से भाग लिया।
गोपालगंज से पहुंची पम्मी कुमारी ने कहा कि अधिवेशन का अनुभव अच्छा रहा। भीषण ठंड से हमारे उत्साह में कमी नहीं आयी। वहीं वर्षा कुमारी ने कहा कि यहां आकर सीमावर्ती क्षेत्र को नजदीक से देखने, समझने का मौका मिला। वहीं मुंगेर की प्रतिनिधि प्रो. रीता महतो ने कहा कि कार्यक्रम बहुत अच्छा बीत रहा है वहीं अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जहानाबाद के डा. उमेश कुमार ने कहा कि ठंड तथा इस पिछड़े इलाके में अधिवेशन को लेकर कुछ संशय थी लेकिन आयोजन बेहतरीन हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं, शिक्षकों में नेपाल तथा बांग्लादेश से सटे फारबिसगंज को लेकर उत्सुक थे। यहां आकर सभी ने अच्छा अनुभव किया। मुजफ्फरपुर में एलएस कालेज में पत्रकारिता विभाग में गेस्ट फैकल्टी मुकुल शर्मा ने कहा कि फारबिसगंज के गौरवशाली अतीत इस रेणु की धरती को बेहद करीब से देखा सुना है। यहां का अधिवेशन सोच से विपरीत अच्छा रहा है। यहां राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था देखने को मिली। रहने से लेकर खाने पीने की व्यवस्था अच्छी रही। उन्होंने कहा सूबे के अलग अलग जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों के लिए अधिवेशन स्थल का सीमावर्ती इलाका होना महत्वपूर्ण हो गया है जो बांग्लादेशी घुसपैठ, तस्करी, सीमा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे अभाविप का आंदोलन रहा है। अधिवेशन में बाहर करीब 1100 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

पूर्व बीडीओ परवेजउल्लाह को रिमांड पर लेगी पुलिस


अररिया : डेहटी पैक्स घोटाले में संलिप्त अररिया प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी परवेजउल्लाह को जल्द ही अररिया पुलिस रिमांड पर लेगी। शनिवार को अररिया के पुलिस कप्तान शिवदीप लांडे ने बताया कि डेहटी पैक्स घोटाले से जुड़े जितने भी आरोपी हैं उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई तय है। चाहे वे कितने भी ऊंचे पद पर विराजमान क्यों नहीं हों। उन्होंने बताया कि पूर्व बीडीओ से पूछताछ के बाद कई राज उजागर हो सकते हैं। ज्ञात हो कि डेहटी पैक्स घोटाला के आरोपी तत्कालीन बीडीओ को पिछले माह ही निगरानी की विशेष टीम ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया था। उनके विरूद्ध अररिया नगर थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 4/10, 7/10, 404/11 के मामले में उन्हें रिमांड पर लिया जायेगा। वहीं डीएसपी कासिम ने बताया कि पूर्व बीडीओ को रिमांड पर लेने के लिये पुलिस सारी तैयारी पूरी कर ली है। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस की टीम जल्द ही उन्हें रिमांड पर लेने के लिए पटना रवाना होगी।
किन पदाधिकारियों पर कितने मामले हैं दर्ज :-
1. तत्कालीन जिला पदाधिकारी अमरेन्द्र नारायण सिंह- थाना कांड संख्या 283/10
2.तत्कालीन डीडीसी तलहा साजिद- अररिया थाना कांड संख्या 481/10
3. तत्कालीन बीडीओ परवेज उल्लाह- अररिया थाना कांड संख्या 7/10, 37/10, 404/11
4. रमेश झा- 39/09, 40/09, 41/09, 15/11
5. तत्कालीन बीडीओ शमीम अख्तर -पलासी थाना कांड 14/11, 113/11
6: तत्कालीन बीडीओ, अशोक तिवारी- पलासी थाना कांड संख्या 114/11
7: तत्कालीन बीडीओ, गयानंद यादव- 114/11, 116/11, 29/10 सभी पलासी थाना कांड
8. तत्कालीन सीडीपीओ,राधामोहन राम- पलासी थाना कांड 15/11
9. तत्कालीन बीडीओ, फिरोज नईम- 208/07, 130/9 सभी जोकीहाट थाना कांड
10. तत्कालीन डीएसई- दिनेश चौधरी- 404/11 अररिया

नियमानुकूल चयन नही तो होगा आंदोलन

अररिया : बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर अररिया में हो रहे प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, संकुल समन्वयक पदों पर चयन में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने परियोजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। संघ के अधिकारियों ने पत्र में लिखा है कि चयन प्रक्रिया नियम के विरुद्ध किया जा रहा है। इनका आरोप है कि वर्तमान में ऐसे पदों पर चयनित व्यक्ति को फिर से चयनित करने के लिए परियोजना से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य है। परंतु परियोजना के आदेश का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, जिला प्रधान सचिव तैय्यब आलम, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, उप सचिव इमरान आलम ने डीपीओ से पुन: नये सिरे से चयन प्रक्रिया चालू कराने तथा दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

जांच टीम ने किया 66 जविप्र दुकानों का निरीक्षण


रानीगंज (अररिया) : जन वितरण प्रणाली को दुरुस्त एवं सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच दल का नेतृत्व अररिया के एसडीओ डा. विनोद कुमार ने किया।
एसडीओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि इससे जन वितरण प्रणाली की वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि सभी जविप दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक माह के आवंटन के अनुरूप खाद्यान्न का उठाव करें।
इस दौरान वरीय उप समाहत्र्ता संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने हसनपुर बरबन्ना, विस्टोरिया एवं जगता खरसाही पंचायतों केन्द्र का निरीक्षण किया जबकि भूमि सुधार उप समाहत्र्ता तोकित अकरम ने बिशनपुर, हांसा, पचीरा, मोरहा एवं परमानंदपुर पंचायत, इओ राकेश कुमार झा ने छतियौना खरहट, धामा एवं कुपारी, उप समाहर्ता कयूम अंसारी ने घघरी, धोबनियां, मिर्जापुर, नंदनपुर एवं मोहनी पंचायत का एवं अनुमंडलाधिकारी अरिया डा. विनोद कुमार एवं एमओ राम विलास झा ने बौंसी, मझुआ पूरब, बसैठी, गुणवंती पंचायतों के जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया। पांच टीम के द्वारा शनिवार को 129 में से 66 दुकानों का निरीक्षण किया गया।

क्रिसमस को ले सजने लगे गिरजाघर

रानीगंज (अररिया) : रविवार को होने वाले क्रिसमस का त्यौहार की तैयारी चरम पर हैं। इस मौके को लेकर बड़हारा ग्राम स्थित गिरजाघर सजधज कर तैयार है। इस संबंध में गिरजाघर के पादरी प्रकाश डूंगडूग ने बताया कि रविवार को होने वाले इस त्यौहार के प्रार्थना सभा में सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग विभिन्न गांवों से पहुंचेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में उल्लास दोदिन पूर्व से हीं हैं। इधर गिरजाघर एवं उसके अंदर प्रभु के जन्म स्थल को रंग बिरंगे फूलों एवं कागजों से सजाया जा रहा है।

भारतीय सीमा पर चीन का षड्यंत्र जारी: डा. रामनरेश


फारबिसगंज(अररिया) : भारत से लगे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन का षड्यंत्र चल रहा है। पूरे भारतीय उपभोक्ता बाजार को चीन निगल जाने की तैयारी में है। लेकिन विद्यार्थी परिषद इस षड्यंत्र के खिलाफ आंदोलन अब और तेज करेगा।
अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामनरेश सिंह ने यहां 53 वें प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। डा. सिंह ने कहा कि भारत तथा नेपाल से सटे सीमा क्षेत्र पर चीन सुनियोजित तरीके से विस्तारवादी नीति अपनाये हुए है। चीनी लड़के लड़कियां भारत तथा नेपाल में शादी विवाह कर यहां खुफिया काम कर रहे हैं। जबकि भारत सरकार चुप बैठी है जो खुद षड्यंत्र का हिस्सा बनी हुई है। श्री सिंह ने कहा कि फारबिसगंज का यह अधिवेशन अंतरराष्ट्रीय इतिहास लिखेगा। उन्होंने कहा कि चीन के द्वारा भारतीय पानी पर भी कब्जा किया जा रहा है। अमेरिका का भू-मंडलीकण, चीन की विस्तारवादी नीति, बांगलादेश की घुसपैठ, भारत को घेरने और कमजोर करने की तैयारी है। भारतीय सीमाई क्षेत्र आज खतरे में है। श्री सिंह ने कहा कि भारत में दीपावली की रोशनी, खिलौना, दवा, आयुध, इलेक्ट्रानिक सामान सहित तमाम आवश्यक वस्तुओं पर चीन निर्मित सामग्री का कब्जा हो गया है। विद्यार्थी परिषद इस षड्यंत्र को लेकर सीमा क्षेत्र में सक्रिय हो चुका है। मंच संचालक प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा शिक्षा पर विचार रखा। वहीं मंचासीन नये प्रदेश अध्यक्ष प्रो. कामाख्या प्रसाद सिंह, राजेश सिन्हा, शिवशंकर सरदार, राहुल यादव, पम्मी सिंह, संजीव दास ने भी संबोधन किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। जो विद्या मंदिर स्थित अधिवेशन स्थल से निकलकर कई मार्गो से होता हुआ रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचा। वंदे मातरम सहित कई देश भक्ति नारों से शहर गूंज उठा। शोभा यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।
बाक्स के लिए
सांसद विधायक को नहीं मिली जगह
फारबिसगंज: अभाविप के खुला अधिवेशन में शनिवार को अधिवेशन मंच पर सांसद विधायकों को भी जगह नहीं मिल सकी। मंच विशुद्ध रूप से परिषदमय रहा। सांसद प्रदीप सिंह, विधायक पदम पराग राय वेणु, देवयंती देवी, परमानंद ऋषिदेव सहित अन्य भाजपा नेताओं के लिए मंच के अलग बैठने की व्यवस्था की गयी थी। अधिवेशन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे।

दलालों की चंगुल से बाल बाल बची नाबालिग


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज में शुक्रवार की संध्या रानीगंज की एक नाबालिग लड़की दलालों के चंगुल में जाने से बाल बाल बच गयी। सदर रोड में स्थानीय लोगों की सक्रियता से 16 वर्षीय संजना (काल्पनिक नाम) को बचाया गया और फारबिसगंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी अनुसार रानीगंज निवासी संजना को एक युवक रानीगंज तथा फारबिसगंज में मेला घुमाने के नाम पर बहला फुसला कर अपने साथ बस से लेकर निकला था। रानीगंज के बाद फारबिसगंज पहुंचा जहां शाम हो जाने के बाद लड़की का साथ युवक फरार हो गया। इसके बाद लड़की ने अपने धोखेबाज मित्र के मोबाइल पर कई बार फोन किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लोक लज्जा के भय से उसने अपने परिजनों को फोन नहीं किया। रानीगंज के लिए देर संध्या कोई बस नहीं मिलने पर उसने सदर रोड पहुंचकर एक रिक्शा चालक से रानीगंज पहुंचाने की विनती की। रिक्शा चालक ने बिना किराया लिये उसे रानीगंज पहुंचाने के लिए रिक्शा पर बैठा भी लिया। इसी बीच सड़क किनारे मौजूद एक दुकानदार ने दोनों की बातें सुनकर स्थिति को भांप लिया। रिक्शा चालक से दुकानदार द्वारा पूछताछ करने पर लड़की को छोड़ रिक्शा चालक फरार हो गया। फिर तो सदर रोड में मजमा ही लग गया। पुलिस ने घटना की सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को रात में ही रानीगंज स्थित उसके घर पहुंचाया।

जयंती पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह

अररिया : शुक्रवार को नगर के महादेव चौक स्थित विश्वास लान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 109 वीं जयंती कर्पूरी विचार मंच के अखिल भारतीय यादव महासंघ जिला शाखा के तत्वावधान में किसान दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. कमलनारायण यादव ने की जबकि अध्यक्षता भुवनेश्वर यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया तथा उनके बताये गये मार्गो पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यानंद, सतीश कुमार सुमन, रीतेश कुमार, विजय कुमार, अरविंद यादव, जयचंद कुमार, आशीष कुमार, प्रवीण कुमार, पप्पू कुमार, मंटू कुमार, शत्रुघ्न कुमार आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार यादव ने तथा व्यवस्थापक सतीश कुमार सुमन थे।

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

रेणुग्राम (अररिया) : जोगबनी कटिहार रेल खंड पर गोगी पोठिया रेलवे हाल्ट के निकट शनिवार को रेल से कट कर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी गयी। घटना की सूचना पाकर रेल थाना जोगबनी के सअनि इन्द्रदेव यादव ने शव को कब्जे में लिया तथा इसे पोस्टमार्टम हेतु अररिया भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त नही हो पायी थी।

किराना दुकान से हजारों की चोरी


कुर्साकांटा: बुधवार की रात्रि डरहा पीपर निवासी पुर्जन सिंह के किराना गुमटी से ताला तोड़कर चोरों ने 1500 नगदी एवं लगभग 5000 का किराना सामान चुरा लिया। पीड़ित श्री सिंह ने कुआड़ी ओपी में आवेदन देकर गांव के ही नरेश ततमा का पुत्र मुकेश ततमा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लाल वारंटी पकड़ाया
कुर्साकांटा: एसपी अररिया के निर्देश पर चलाये जा रहे समकालीन अभियान के तहत बुधवार की रात्रि कुआड़ी ओपी पुलिस ने 1979 के स्थायी फरार लाल वारंटी सुंदरी निवासी, मो. इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया जिसे गुरुवार की सुबह न्यायिक हिसासत में अररिया जेल भेज दिया गया।

अधिकारी की अनुपस्थिति से कार्यालय में हो रहे कार्य बाधित


भरगामा (अररिया) : सरकार या विभाग आंगनबाड़ी केन्द्रों की सुदृढि़करण को लेकर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ नित प्रयासरत है, जबकि भरगामा की हालत यह है कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अधिकांश समय कार्यालय से गायब हीं रहते हैं, वहीं कार्यालय से जुड़े कार्यो से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की जिम्मेदारी भी लिपिक के जिम्मे होती है।
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजकुमारी देवी पिछले कई दिनों से विभागीय कार्य से बाहर रह रही है। आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं का कहना है कि विभागीय कार्य के मद्देनजर कार्यालय से सीडीपीओ राजकुमारी देवी का बाहर रहना रोज-रोज की बात बन गई है। लिहाजा केन्द्र या परियोजना से जुड़ी हुई कार्य बाधित हो रहे है। बताते चलें कि दो कमरे में संचालित सीडीपीओ कार्यालय में एक लिपिक कक्ष है। जहां कंप्यूटर संचालक के साथ लिपिक मृत्युंजय कुमार कार्यो का निष्पादन करते है। दिलचश्प यह है कि प्रखंड के करीब 148 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन से लेकर विभागीय कार्यो के निष्पादन की जिम्मेदारी भी इसी लिपिक के उपर होती है।

डा. दिलीप जायसवाल को बधाईयों का तांता


अररिया : विधान परिषद सदस्य डा. दिलीप जायसवाल को लगातार तीसरी बार राज्य खाद्य भंडार निगम का अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेता व प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नारायण झा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद सरफराज हुसैन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत उर्फ बमशंकर, जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह बब्बन सहित दर्जनों नेताओं ने डा. जायसवाल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनका यह कार्यकाल भी शानदार रहेगा। इन नेताओं ने कहा कि डा. जायसवाल इस पद पर 2005 व 2008 में आसीन हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने कुशल प्रबंधन, ईमानदारी व स्वच्छ छवि के साथ अपने कार्य को संपादित किया। अब लगातार तीसरी बार उन्हें बिहार राज्य भंडारण निगम का अध्यक्ष बनाये जाने से यह साबित होता है कि वे न केवल एक सफल नेतृत्वकर्ता हैं बल्कि अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित भी हैं।
उन्हें बधाई देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, नगर अध्यक्ष विजय जैन, विजय नाथ झा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो.अरशद व नगर अध्यक्ष मोनु, जगदीश झा गुड्डु , नगर पार्षद संजय अकेला, रीतेश राय, भाजपा जिला प्रवक्ता अविनाश कुमार सिंह आदि शामिल हैं।

पशु चिकित्सक के वेतन पर डीएम ने लगायी रोक


सिकटी(अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण जिला पदाधिकारी एम सरवणन ने शुक्रवार को किया। साथ ही उन्होंने जनवितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण के लिए अलग अलग अधिकारियों के नेतृत्व में टीम भी गठित की है। डीएम श्री सरवणन के शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में सीमा क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बन रहे सभा भवन का निरीक्षण किया तथा वहां घटिया सामग्री इस्तेमाल किये जाने पर अधिकारियों को फटकार लगायी। जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देश दिया कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। यह भवन तीन लाख की लागत से बन रहा है। वहीं प्रखंड मुख्यालय में 60 लाख की लागत से बन रहे किसान भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया तथा बीडीओ को देखरेख करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीओ डा. विनोद कुमार को भी निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वे पशु चिकित्सालय भी पहुंचे तथा चिकित्सक की अनुपस्थित पर उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। श्री सरवणन ने पीएचसी का भी औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने जेनरिक स्टोर का सेल रजिस्टर भी देखा। लोगों ने उनसे वहां महिला डाक्टर दिये जाने की मांग भी की। इस पर डीएम ने कहा कि जिला में मात्र 56 तथा चार महिला डाक्टर हैं। उन्होंने जन वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया। गठित टीम में आमगाछी, मजरख व मुरारीपुर पंचायत का निरीक्षण वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार के जिम्मे तथा भिड़भिड़ी, बरदाहा व बोकंतरी पंचायत के निरीक्षक डीसीएलआर तौकीर अकरम को बनाया गया। जबकि डेढुआ, बेंगा, कौआकोह का निरीक्षक वरीय उपसमाहर्ता अब्दुल कयूम को बनाया गया। खोरागाछ, पड़रिया, दहगामा व कुचहा के निरीक्षक वरीय उपसमाहर्ता बुद्ध प्रकाश को बनाया गया।
इस अवसर पर एसडीओ डा. विनोद कुमार, डीसीएलआर तौकीर अकरम, बीडीओ केके सिन्हा, सीओ एसके पांडेय आदि मौजूद थे।

Friday, December 23, 2011

परमान नदी पर पुल: दशकों से छली जाती रही है जनता


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज-कुर्साकांटा-सिलीगुड़ी डोमरा बांध सड़क स्थित परमान नदी पर दशकों बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। जबकि पुल के नाम क्षेत्र की बड़ी ग्रामीण आबादी जनप्रतिनिधियों के द्वारा बार-बार छली जाती रही है। आश्वासनों की घूंट पीते-पीते ग्रामीण थक चुके हैं। आज भी परमान पर प्रतिवर्ष ग्रामीणों द्वारा बनाया जाने वाला चचरी पुल ही आवागमन का एक मात्र सहारा है।
परमान नदी पर ओसरी घाट के समीप वर्षो पूर्व ही पुल बनाने के निर्णय लिया गया था। सांसद विधायक द्वारा कई बार पुल बनवाने की घोषणा की जाती रही है। परंतु यह घोषणा महज छलावा ही साबित हुआ है। आखिर कब तक छले जाते रहेंगे ग्रामीण?
खुल सकते हैं विकास के द्वार
परमान नदी पर उक्त पुल के बन जाने से फारबिसगंज सहित कुर्साकांटा क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखी जा सकती है। पिछड़े ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस क्षेत्र के लोग आज भी बीमारी की हालत में मुसीबतों का सामना करने को विवश हैं। पुल नहीं होने के कारण प्रसूति महिलाओं तथा अन्य गंभीर रूप से अस्वस्थ लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती है। क्षेत्र के लोगों के लिये अस्पताल तथा बाजार के लिये फारबिसगंज ही जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में समस्या और भी विकराल हो जाती है। बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र केलोग तीन महीनों तक पानी से ही घिरे रहते हैं।
क्या कहते हैं ग्रामीण:-
कुर्साकांटा के सोनामनी गोदाम निवासी अजात शत्रु, ओसटी निवासी निर्भय केसरी, राय बहादूर केसरी आदि ने कहा कि प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण ग्रामीण आज भी लालटेन युग में जी रहे है। क्षेत्र में न तो बिजली है और न टेलीफोन। बस भगवान भरोसे जी रही है ग्रामीण आबादी। इस पुल के बन जाने से फारबिसगंज-कुर्साकांटा आवागमन आसान हो जायेगा। जबकि सिल्लीगुड़ी से भी सीधी सेवा शुरू हो जायेगी।

शोकसभा का आयोजन

पलासी : पलासी अंचल में पदस्थापित व अनुमंडल कार्यालय अररिया में प्रतिनियुक्त कर्मी मो. सरफुल्ला के शुक्रवार को हुए असामायिक निधन पर प्रखंड, अंचल व स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यालय में अपराह्न शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें मौके पर मौजूद अंचल पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा, बीडीओ अमिताभ प्रभारी चि. प. डा. जहांगीर आलम, मो. खतीब अहमद, प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव, मो. शहाबुद्दीन आदि ने दो मिनट का मौन रखते हुए मृतक की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही उन सबों ने मृतक के व्यक्तित्व की भी सराहना की।

अलाव व्यवस्था की मांग

अररिया : स्थानीय जिला अधिवक्ता संघ परिसर में अलाव लगाने व्यवस्था की मांग जोर पकड़ने लगी है। लीगल सेल, जदयू, अररिया के अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने संघ परिसर में अलाव की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है तथा एसडीओ को एक आवेदन दिया है।

सोलर लैंप लगाए जाने में विभागीय निर्देशों की अनदेखी

भरगामा (अररिया) : सोलर लैंप लगाए जाने मामले में विभागीय निर्देशों को ताक पर रखकर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 13वंीं वित्त योजना से प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में पंचायत सचिव व प्रतिनिधियों की मिली भगत से सोलर लैंप खरीद कर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर लगा दिया गया है। जबकि विभागीय निर्देशों के मुताबिक योजना से सरकारी भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन व सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाना था। इस संबंध में उप विकास आयुक्त अररिया के पत्रांक 702 दिनांक 28.11.2011 को एक पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी भरगामा को प्रेषित कर निर्देशों के विपरीत पंचायत में खर्च की गई राशि वसूली करने को लेकर दी है। जिसमें एक सप्ताह का समय निर्धारित कर कार्रवाई का आदेश दिया है। किंतु महीना बीतने के बाद भी स्थिति यथावत व कार्रवाई शून्य है। अब तक 13वीं वित्त योजना में मनमाने ढंग से खर्च किए गए राशि की वसूली संभव नही हो पाई है। इधर प्रखंड वि पदा. भरगामा अरुण कुमार गुप्ता ने राशि निर्धारित समय सीमा तक जमा करने का निर्देश संबंधित पंचायत सचिव को लिखित रूप में दे दिए जाने की बात कही है। साथ ही कहा है कि तय समय तक राशि जमा नहीं होने की स्थिति में दोषी पं. सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई की जायेगी।

क्रय केंद्र: तीन दिनों में खरीदी गई 60 क्विंटल धान



पलासी (अररिया) : जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देश के आलोक में प्रखंड मुख्यालय में खुले धान क्रय केन्द्र पर शुक्रवार तक कृषकों से करीब 60 क्विंटल धान खरीदा गया है। इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि क्रय केन्द्र पर दक्षिण डेहटी, कनखुदिया, चहटपुर, बरहकुंबा, सोहन्दर, धर्मगंज, कलियागंज, कुजरी सहित नौ पंचायतों के कृषकों का धान खरीदा जा रहा है। जबकि अन्य पंचायतों के पैक्स को भी धान क्रय की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि धान क्रय केन्द्र बुधवार से खुला है।
वहीं मौके पर धान बेचने आये कृषक मो. हारुण, मो. परवेज आलम तथा सुनिल कुमार भगत ने खुशी का इजहार करते हुए प्रति क्विंटल धान 1080 रु. सरकारी दर पर मिलने की बाते बतायी।

बीईओ के खिलाफ सीएम को भेजा पत्र


नरपतगंज (अररिया) : जनता दल यूनाईटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता अनंत कुमार राय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आमीचंद राम के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिख प्रखंड में शिक्षा विभाग में हो रही धांधली से अवगत कराया है। श्री राय ने अपने पत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कि ए जा रहे अवैधानिक कार्यो की चर्चा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
श्री राय ने दिए पत्र में लिखा है कि बीईओ मोटी रकम लेकर अप्रशिक्षित शिक्षकों का स्थानांतरण एवं प्रतिनियोजन करते हैं। जो शिक्षक नियमावली 2006 के खिलाफ है। श्री राय ने कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

कुलदीप शहादत दिवस की तैयारी जोरों पर


जोगबनी (अररिया) : नेपाली क्रांति में अग्रणी भूमिका निर्वाह करने वाले अमर शहीद डा. कुलदीप झा के 61वीं शहादत दिवस 26 दिसंबर समारोह की तैयारी अंतिम क्षण में है।
इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका सह विधायक देवंती यादव ने बताया कि इस बार 26 दिसंबर शहादत समारोह में उद्घाटन कर्ता सांसद प्रदीप सिंह, मुख्य अतिथि नेपाल के सांसद सह पूर्व मंत्री रेणु यादव, विशिष्ट अतिथि सांसद मोती दुगड़ (नेपाल) सांसद जयराम यादव (नेपाल), बिहार विधान पार्षद डा.राजेन्द्र प्र. गुप्ता, विधायक किरण केशरी,परमानंद ऋषिदेव व आनंदी प्र. यादव, जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम, अध्यक्षता विधान पार्षद डा. दिलीप जायसवाल एवं समापन कर्ता विधायक पद्मपराग वेणु होंगे।

जिला स्थापना दिवस पर रहेगी कार्यक्रमों की धूम



अररिया : आगामी 14 जनवरी को जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिले में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। स्थापना दिवस समारोह की सफलता को लेकर जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार की देर शाम अधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डीएम एम. सरवणन ने की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि सुशासन विकास शिविर भी जिला स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है। इसलिए इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, विकलांग छात्रवृति योजना आदि का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित होना चाहिए। डीएम ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिा, क्विज प्रतियोगिता, निबंध व पेटिंग प्रतियोगिता तथा साइकिल रेस आदि का आयोजन सफलतापूर्वक करना है। इसके लिए सारे अधिकारी को काम करना पड़ेगा। मौके पर एसी कपिलेश्वर विश्वास, डीडीसी प्रभात कुमार महथ, डीआरडीए निदेशक जफर रकीब, एसडीओ डा. विनोद कुमार, गिरिवर दयाल सिंह, डीईओ राजीव रंजन प्रसाद, डीडब्लूओ सुनील कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

आंगनबाड़ी केंद्र के समय में बदलाव

अररिया : कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र के समय में बदलाव कर दिया है। विभाग के सचिव संदीप पौंड्रिक ने डीएम को लिखे पत्र में आंगनबाड़ी केन्द्र का समय दोपहर 12 बजे से दो बजे तक करने को कहा है। सचिव द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार केन्द्रों पर पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को इस दो घंटे में गर्म खाना खिलाकर भेजना है। पत्र के अनुसार समय बदलाव की व्यवस्था 5 जनवरी तक लागू रहेगी।

बैंक परीक्षा में सफलता पर खुशी

जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के पथराबाड़ी पंचायत अंतर्गत सतघरा गांव के रमेश झा के पुत्र सुभाष कुमार का चयन पंजाब नेशनल बैंक के लिए किया गया है। श्री कुमार की सफलता से उनके परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सुभाष के पिता श्री झा ने बताया कि इससे पूर्व मेरे बड़े पुत्र ललन कुमार का भी चयन टैक्स असिस्टेंट के रूप में किया गया है। उक्त दोनों छात्र बचपन से ही मेघावी रहे हैं। दोनों सफल छात्र दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दूरभाष पर सुभाष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है। पथराबाड़ी के मुखिया वसीम राजा, उपमुखिया मो. अरशद, पैक्स अध्यक्ष केसर्रा के पूर्व मुखिया बेचन झा सहित ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त किया है।

तस्कर के नेपाल ले जा रहे 16 मवेशी जब्त


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के घुरना थाना अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे महेश पट्टी गांव के ग्रामीणों के मदद से 16 मवेशियों को घुरना थानाध्यक्ष ने जब्त किया है।
ग्रामीणों के प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते देर रात्रि 3 बजे के करीब ग्रामीणों ने जब मवेशियों को जब्त किया। वहीं मवेशियों की देख-रेख के लिए गांव के ही मो. वासीक के हवाले कर दिया गया है। ग्रामीण सत्य नारायण पासवान, जागेश्वर पासवान, मुकेश कुमार ने कहा है कि प्रत्येक दिन इस रास्ते होकर दर्जनों मवेशी नेपाल ले जाया जाता है। इस मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाना बहुत ही जरूरी है।
वहीं थानाध्यक्ष रतन कुमार ने इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि देर रात्रि मवेशी को चरने के क्रम में खेत से पकड़ा गया है। जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग दो लाख से अधिक आकी गई है। इस संदर्भ में अररिया एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि मामले की जांच कर संलिप्त व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई को ले मुखिया ने डीएम से की मांग


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कन्या गिरदा के प्रधानाध्यापक आसीम अख्तर द्वारा पठन-पाठन, एमडीएम, पोशाक राशि, भवन निर्माण में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर गिरदा पंचायत की मुखिया आमना खातुन, पंचायत सचिव व विशिस के अध्यक्ष, सचिव ने पंचायत राज अधिनियम के तहत जांच के तहत जांच कर अनियमितता को सत्य पाया था। मुखिया श्रीमती खातुन ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा भवन निर्माण की राशि का उठाव कर निजी कार्य में व्यय कर दिया गया। पोशाक राशि वितरण की सूची में मो. मकसुद, करीम, तकसीर, गुलाब, गुलजार आदि छात्रों का नाम फर्जी ढंग से शामिल कर दिया है। अनियमितता के सिलसिले में मुखिया ने उक्त प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीईओ राजीव रंजन प्रसाद व बीईओ गयासुद्दीन अंसारी को लिखा गया। लेकिन उक्त पदाधिकारियों के द्वारा प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई के बजाय मुखिया व पंचायत सचिव को वेतन भुगतान हेतु निर्देश दिया गया।
मुखिया आमना खातुन ने पोषक क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को ले डीएम एम. सरवणन से प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रो.कामाख्या नारायण सिंह बने अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष


अररिया : टीएनबी कालेज में रसायन शास्त्र विभाग के अध्यापक प्रो. कामाख्या नारायण सिंह को अभाविप का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उनका निर्वाचन शुक्रवार को अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान उद्घाटन सत्र में किया गया। वहीं, प्रवीण कुमार लगातार दूसरी बार प्रदेश मंत्री चुने गये। यह जानकारी अभाविप के मीडिया प्रवक्ता सुकांत आदर्श ने दी।
इधर, दोनों के मनोनयन पर अभाविप कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुये कहा है कि प्रो. सिंह के अध्यक्ष पद पर आने से संगठन में गुणात्मक सुधार होगा। उन्हें बधाई देने वालों में प्रो. एमपी सिंह, प्रो. शैलेन्द्र झा, प्रो. अनिल कुमार, जय कुमार, कुणाल प्रियदर्शी आदि शामिल हैं।

आग लगने से घर जलकर राख

नरपजगंज : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड नं. 7 राय टोला में आग लगने से भोला राय का घर जलकर राख हो गया। वही घर में बांधे गाय, बछड़ा तथा दो बकरी भी आग की चपेट में आकर मौत हो गया। इस आग के कारण पीड़ित को लगभग 50,000 रुपया से अधिक की क्षति हुई है। खबर लिखे जाने तक प्रखंड से किसी भी प्रकार की सहायता मुहैया नही करायी गयी है। ग्रामीण राज कुमार राय, अरुण कुमार, कार्तिक कुमार, बिरेन्द्र कुमार आदि ने अंचल पदाधिकारी से पीड़ित के लिए सहायता की मांग की है।

ठंड का कहर जारी, प्रशासन के दावे नहीं आते नजर


नरपतगंज (अररिया) : कहीं अलाव जलाने के लिए बच्चे लकड़ी के इंतजाम में लगे हैं तो कहीं लोग बैठे ठिठुर रहे हैं, तो कहीं रद्दी कागज व कूड़ा-करकट जलाकर लोग अपने के ठंड से बचाव का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से किए गए तमाम दावे यहां कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। दावे के बावजूद सर्द मौसम में प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। सुबह आरटीएस काउंटर पर रोजना भीड़ लग रही है लेकिन वहां अलाव की व्यवस्था नहीं हैं फलत: लोग ठंड में ठिठुरने को विवश हैं। प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र हो या रेलवे स्टेशन अथवा प्रमुख चौक-चौराहा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है।
कभी-कभार धूप आंख मिचौली खेल रही है फिर भी नही मिल रही है ठंड से राहत। पश्चिमी व दक्षिणी हवाएं चलने से आम जनजीवन को अस्त-वयस्त कर कर दिया है। प्रशासन द्वारा न तो अलाव और न ही कंबल वितरण किया जा रहा है जिससे खासकर गरीबों की हालत बदतर बनी हुई है।

कर्मी की मौत पर समाहरणालय में शोक सभा



अररिया : पलासी अंचल में पदस्थापित व अनुमंडल निर्वाचन अररिया में प्रतिनियुक्त चतुर्थ वर्गीय कर्मी मो. सरफुज्जमा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी काली बाजार, वार्ड नं. 23 के निवासी थे। शोक सभा में मृत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट रख कर कार्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया गया। सरफुज्जमा की मृत्यु शुक्रवार को सुबह नौ बजे आवास पर हुई। वे लंबे से बीमार चल रहे थे। शोक सभा की अध्यक्षता एसी कपिलेश्वर विश्वास ने की। मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार महथा, डीआरडीए निर्देशक जफर रकीब, डीटीओ सदनलाल जमादार, डीडब्लूओ सुनील कुमार मिश्रा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्र. यादव, कर्मी अरुण यादव, महेश्वर मोची, कमलेश सिन्हा, विश्वनाथ श्रीवास्तव, महादेव यादव, हुसैन आजाद, सार्जन्ट सिंह सहित कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

सीमा पर सामानों को ले जाने पर रोक से परेशानी


कुर्साकांटा (अररिया) : अररिया जिले के सीमावर्ती प्रखंड कुर्साकांटा के अंतर्गत 28वीं बटालियन एसएसबी कैंप मेघा व पीरगंज होकर दैनिक उपयोग के घरेलू सामान भारत से नेपाल ले जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नेपाल भारत का मित्र राष्ट्र है। 20 से 25 केजी तक दैनिक उपयोग की वस्तु या कुछ घरेलू सामान सदियों से सीमावर्ती में बसे लोग ले जाते रहे हैं। इस पर कभी भी भारत की ओर से प्रतिबंध नही लगा।
28वीं बटालियन कुआड़ी हेड क्वाटर के इंसपेक्टर आशीष सेन गुप्ता ने पूछे जाने पर बताया कि विभागीय आदेश एवं देश की सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर ऐसा किया गया है।

रेलवे गुमटी पर फाटक नही होने से दुर्घटना की आशंका


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे महत्वपूर्ण सड़क हैं जो रेलवे लाइन को पार करते हैं। जिन पर रोड क्रासिंग पर फाटक नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बता दें कि नरपतगंज से मिर्जापुर एवं नरपतगंज से अचरा जाने वाली सड़क काफी व्यस्त है। यह सड़क नरपतगंज रेलवे स्टेशन से महज कुछ दूरी पर रोड को क्रास करती है। लेकिन यहां पर फाटक नहीं है। जबकि नरपतगंज क्षेत्र के अधिकांश व्यक्ति नेपाल जाने के लिए इन्हीं मार्गो का उपयोग करने लगे हैं। क्योंकि इस रास्ते से जाने पर लोगों को 8-10 किलोमीटर की यात्रा कम करना पड़ती है।
समपार फाटक नहीं होने के कारण लोग स्वत: ही ट्रेन की आवाज सुनकर दोनों तरफ रूक जाते हैं। लेकिन जरा सी भूल होने पर अनहोनी की आशंका को टाला नहीं जा सकता। शायद रेलवे प्रशासन इसी इंतजार में है कि कब यहां बड़ी दुर्घटना घटे और तब इस पर कोई विचार किया जाये।

कालाबाजारी के संदेह में ग्रामीणों ने पकड़ा खाद

पलासी (अररिया) : पलासी बाजार से मैजिक गाड़ी (बीआर 11 जे 9695) पर लदे कलियागंज की ओर जा रहे 25 बोरा खाद को ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क पर से कालाबाजारी के संदेह में पकड़ कर गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के सुपुर्द किया है। गाड़ी को खाद सहित प्रखंड कार्यालय परिसर में रखा गया है तथा खाद के कागजात की जांच की जा रही है। गाड़ी पर 15 बोरी गोदावरी डीएपी, 5 बोरी नागार्जुन यूरिया तथा 5 बोरी गोदावरी पोटाश लदा हुआ है। इस बाबत ग्रामीण अली बाबा, पप्पू देव, मिथुन साह, बालदेव साह आदि ने बताया कि मैजिक गाड़ी पर कुछ खाद का बोरी लदा हुआ था जिसे कलियागंज बाजार की ओर ले जाया जा रहा था। जिस पर उन लोगों को संदेह हुआ तो गाड़ी को रूकवाकर खाद से संबंधित कागजात की मांग की। किंतु चालक किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिससे उन लोगों का संदेह और बढ़ गया। तब उन सबों ने इसकी सूचना प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार को दी। तब कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर खड़ी गाड़ी को जब्त कर प्रखंड मुख्यालय परिसर लाया। इस बाबत कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद उचित कार्यवाई की जायेगी।

गलत सूचना प्रसारित किए जाने पर रेल यात्रियों ने मचाया हंगामा


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज रेल स्टेशन पर बुधवार की रात ट्रेन के आगमन की गलत सूचना दिए जाने पर आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। यात्री टीसी कार्यालय में तैनात कर्मी द्वारा सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन की गलत सूचना प्रसारित कर रहे थे। बाद में आरपीएफ के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना के बारे में मिली जानकारी अनुसार जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस फारबिसगंज स्टेशन पहुंचने वाली थी। उस वक्त स्टेशन पर काफी भीड़ थी जिसमें बड़ी संख्या में टीईटी के परीक्षार्थी भी शामिल
थे। टीसी कार्यालय में पूछताछ हेतु भीड़ भी काफी बढ़ गयी थी। इस बीच टीसी सभी को ट्रेन के अपने निर्धारित समय पर आने की जानकारी दे रहे थे। जबकि बाद में यात्रियों को पता चला कि सीमांचल एक्सप्रेस तो उस वक्त तक दिल्ली से चलकर जोगबनी आई भी नहीं थी। इस बात को लेकर यात्री नाराज हो गए और टीसी के साथ तू-तू, मैं-मैं पर उतर आए। बाद में मामला बिगड़ता देख उक्त टीसी ने आरपीएफ कार्यालय में जाकर शरण ली और काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को शांत किया गया। यात्रियों का आरोप था कि उक्त टीसी उस वक्त नशे में चूर था और यात्रियों को उल्टा-सीधा सूचना दे रहा था। वहीं रेलवे सूत्रों के अनुसार संबंधित टीसी जो कि जोगबनी से फारबिसगंज स्टेशन पर डेपुटेशन में प्रतिनियुक्त था को वापस जोगबनी भेज दिया गया है।

नदी पार करने को बैलगाड़ी का ही सहारा

कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के सुखसैना, पहुंसी, हरिरा, चैता जैसे दर्जनों गांवों के लोगों को नदी पार करने के लिए आज भी बैलगाड़ी का सहारा लेना पड़ता है। इसका प्रमुख कारण है, भलुआ और चैता नदी एवं ग्रामीण सड़कों पर पुलों की कमी। ब्रिटिश जमाने में बने काठ पुल वर्षो पूर्व ध्वस्त हो चुके हैं। अब लोगों को पैदल व गाड़ी से पार करना पड़ता है। भलुआ और चैता नदी में पुलों के बन जाने से सुखसैना, हरिरा, चैता, पहुंसी, डुयरिया, डुब्बा टोला आशा भाग बटराहा सहित दर्जनों गांवों की तस्वीर बदल सकती है। लेकिन खराब सड़क और नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ती है।

सामान लाने ले जाने पर रोक से परेशानी


कुर्साकांटा (अररिया) : अररिया जिले के सीमावर्ती प्रखंड कुर्साकांटा के अंतर्गत 28वीं बटालियन एसएसबी कैंप मेघा व पीरगंज होकर दैनिक उपयोग के घरेलू सामान भारत से नेपाल ले जाने पर प्रतिबंध लगाये जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नेपाल भारत का मित्र राष्ट्र है। 20 से 25 केजी तक दैनिक उपयोग की वस्तु या कुछ घरेलू सामान सदियों से सीमावर्ती में बसे लोग ले जाते रहे हैं। इस पर कभी भी भारत की ओर से प्रतिबंध नही लगा।
28वीं बटालियन कुआड़ी हेड क्वाटर के इंसपेक्टर आशिष सेन गुप्ता ने पूछे जाने पर बताया कि विभागीय आदेश एवं देश की सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर ऐसा किया गया है।

लकड़ी व्यवसायी के घर 2.25 लाख की लूट



अररिया : शहर के खलीलाबाद वार्ड संख्या 25 के लकड़ी व्यवसायी मो. नसीरुल्लाह के घर में गुरुवार की संध्या आधा दर्जन हथियार बंद अपराधियों ने डाका डालकर नगदी समेत 2.25 लाख की संपत्ति लूट ली। लूटी गयी संपत्ति में दो भर सोने का जेवरात एवं 1.75 लाख की नगद राशि शामिल है।
लूट के दौरान अपराधियों ने व्यवसायी के साथ मारपीट भी की। लूट को अंजाम देकर सभी अपराधी सुमो गाड़ी से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते हीं एसडीपीओ मो. कासिम एवं नगर थाना पुलिस व्यवसायी के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी करने में जूट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अपराधी ने हथियार के बल पर जबरन दरवाजा खुलवाया और व्यवसायी व उनकी पत्‍‌नी को कब्जा में कर गल्ला में रखी 1.75 लाख की राशि लूट ली। बदमाशों ने ट्रंक खोलकर उसमें रखा दो भर सोना का जेवर भी ले लिया। कांड को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये।
आसपास के लोगों के अनुसार सभी लोग बगल के कब्रिस्तान के निकट खड़ी सूमो गाड़ी से भाग निकले। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अपराध कर्मी मोटर साइकिल से आए थे।

महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज


अररिया : गुणवंती गांव से शादी-शुदा उन्नीस वर्षीय लालो देवी का अपहरण कर लिए जाने की घटना प्रकाश में आयी है। इस घटना को लेकर कोर्ट के आदेश तथा अररिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बौंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
इस संबंध में गुणवंती गांव निवासी उद्यानंद राय ने बौंसी थाने में कांड संख्या 22/11 दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में अररवाड़ी तथा गुणवंती गांव के पंकज राय, बैद्यनाथ राय, भोला राय आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अरोपियों ने पहले लालो देवी को मुंह में कपड़ा बांध दिया फिर उसका अपहरण कर लिया गया। वादी ने आशंका व्यक्त किया है कि उसे अज्ञात स्थान पर छुपा दिया गया है। उक्त मामला स्थानीय कोर्ट के सीजेएम के आदेश पर दर्ज हुआ है।

सोलिंग सड़क बंद कर बन रहा पक्का भवन


भरगामा (अररिया) : प्रखंड के वीरनगर पश्चिम पंचायत स्थित मंजरही गांव में कानून को ठेंगा दिखाकर सोलिंग सड़क बंद कर पक्की भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिससे उत्तर ग्रामीण बैंक शाखा वीरनगर व आम लोगों का रास्ता बंद हो गया है।
जानकारी अनुसार मंजरही गोठ मुख्य पक्की सड़क से बीच बस्ती होते हुए उत्तर ग्रामीण बैंक शाखा वीरनगर तक सोलिंग सड़क जाती है। उसी सड़क को बंद कर पक्की भवन का निर्माण किया जा रहा है।
मो. सुफीयान पिता तसलीम द्वारा बनाये जा रहे पक्का भवन से तकरीबन दो हजार लोगों को मुख्य सड़क पर निकलने में पूरे बस्ती घूमकर निकलना होगा। ग्रामीणों में मो. असजद, मैराज, मोकीम, भोला, अरस्तु, मो. नसर अरविंद राम आदि का कहना है कि उक्त सड़क पर बड़ी मुश्किल से सरकार द्वारा ईट सोलिंग कराया गया था परंतु रास्ते को बंद कर पक्की भवन निर्माण से बड़ी परेशानी उत्पन्न हो जायेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुये जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जहूर आलम ने अंचलाधिकारी को एक आवेदन प्रेषित किया है।

कारा में मोबाइल सिम भेजने का प्रयास करते युवक गिरफ्तार

अररिया : अररिया जेल में बंद एक हत्यारोपी कैदी को मोबाइल सिम भेजने का प्रयास कर रहे एक युवक को जेलर शैलेश प्रसाद सिन्हा ने गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ा है। युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़ा गया युवक मो. मिट्ठू रानीगंज थाना के काला बलुआ का रहने वाला बताया गया है। ज्ञात हो कि कैदियों द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल किये जाने की सूचना अक्सर प्रकाश में आती रही है। सिम पहुंचाने की ताजा घटना को लेकर चर्चाएं छिड़ गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का बड़ा भाई मो. कामिल वर्ष 2009 से ही हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उस पर आरोप है कि वह गांव के ही जैनुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या कर दिया था। गुरुवार को मो. मिट्ठू जेल में बंद अपने बड़े भाई को दो सिम संख्या 9504295530 एवं 9599164087 जैकेट के पाकेट में डालकर भेज रहा था। जैकेट अंदर आते देख अपने कक्ष में बैठे जेलर को शक हुआ। उन्होंने जैकेट के पाकेटों की तलाशी ली तो उसमें सिम पाया गया। बताया गया है कि एक सिम बंदी के नाम पर ही दिल्ली से खरीदा गया है जबकि दूसरा सिम अररिया से ही छोटे भाई के नाम पर है। इधर दो सिमों की बरामदगी को लेकर प्रशासनिक महकमों में खलबली है।

खाद दुकानदार निर्देशों की उड़ा रहे धज्जियां

बथनाहा(अररिया) : सीमावर्ती क्षेत्र स्थित खाद दुकानदार सरकारी निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। गौरतलब है कि एसएसबी 24वीं बटालियन बथनाहा के सेनानायक एकेसी सिंह ने भी खाद तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से तीन चार माह पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित खाद विक्रेताओं को स्टाक एवं मूल्य तालिका दुकान के आगे टांगने की सख्त हिदायत दी थी। मगर इस निर्देश की परवाह दुकानदारों ने नहीं किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण किसानों का कहना है कि उन लोगों से निर्धारित मूल्य से प्रति बोरी 50 से 100 रूपये अधिक खाद की कीमत वसूला जाता है। नहीं तो वापस लौटा दिया जाता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनके हिस्से का मिलने वाली खाद पथरदेवा, फुलकाहा, घुरना आदि बाजारों से प्रतिदिन नेपाल को तस्करी हो रही है।

धान क्रय केंद्र शुरू, पहले दिन खरीदी गई सौ क्विंटल

जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो गयी है। कृषि भवन जोकीहाट में बृहस्पतिवार को कई कि सानों ने अपना धान बेचा। इस दौरान धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र पर उपस्थित बीएओ अभिनंदन सिंह ने बताया कि लगभग एक सौ क्विंटल धान की खरीदारी आज की गई। बीएओ श्री सिंह ने बताया कि भगवानपुर, चिरह, चकई, पथराबाड़ी, दभड़ा, डूबा, तारण, प्रसाद पुर, सिसौना, मटियारी एवं महलगाँव के संबंधित पंचायत के पैक्सों के माध्यम से धान खरीदे जायेंगे। बाकी सभी पंचायतों के धान कृषि केन्द्र जोकीहाट में क्रय किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि धान बेचने वाले किसान गयानन्द साह, धन लाल साह, तौहीद आलम आदि को साधारण धान की कीमत 1080 की दर से केनरा बैंक अररिया का चेक दिया गया। इस दौरान केन्द्र पर रिजवान आलम, नितेश राय, हीरा लाल ठाकुर,मो हसीबुल, चन्द्रेश्वर यादव आदि किसान उपस्थित थे।

नए डीडीसी ने किया पदभार ग्रहण



अररिया : लंबे समय से अररिया में उप विकास आयुक्त का पद खाली रहने के बाद गुरुवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रकाश कुमार महथा ने 17वें डीडीसी के रूप में यहां पदभार ग्रहण कर लिया है। डीडीसी कार्यालय कक्ष में नए डीडीसी श्री महथा ने प्रभारी डीडीसी सह डीआरडीए निदेशक जफर रकीब से चार्ज लिया। इससे पहले शशि भूषण कुमार 16 जून 2011 से 16 अगस्त 2011 तक डीडीसी के रूप में यहां पदस्थापित थे। उनका ट्रांसफर पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव पद पर हो गया। तब से डीआरडीए निदेशक श्री रकीब प्रभार में थे। स्थाई रूप से डीडीसी के नहीं रहने से जिला परिषद तथा डीआरडीए के कर्मियों का वेतन कई माह से नहीं मिला था। साथ ही बीआरजीएफ, मनरेगा, इंदिरा आवास की योजना भी राशि आवंटन के अभाव के कारण मंथर गति से चल रहे थे। नये डीडीसी श्री महथा ने चार्ज लेने के पश्चात बताया कि लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जायेगा साथ ही योजनाओं में गड़बड़ी बर्दाश्त नही होगी। इस मौके पर डीआरडीए निदेशक जफर रकीब, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार, मनरेगा के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्र. सिंह सहित जिला परिषद व डीआरडीए के कई स्टाफ मौजूद थे।

आया शीतलहर, अपने साथ बच्चों का भी रखें खास खयाल


नरपतगंज (अररिया) : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। सूबे में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ी हुई है। ऐसे में खुद के साथ-साथ बच्चों के देखभाल की भी ज्यादा जरूरत है। खासकर नवजात शिशुओं के मामले में लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। सर्दी के मौसम में छोटे बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
- बच्चों को क्या क्या हो सकती है दिक्कतें
बाल रोग विशेषज्ञ डा. निलेश प्रधान का कहना है इस मौसम में शरीर का तापमान कम हो सकता है जिसे हायपोथर्मिया कहा जाता है। नवजात शिशुओं में इसका खतरा अधिक रहता है। सांस की नली में संक्रमण या फेफड़ों में संक्रमण (निमोनिया) भी हो सकता है। कई बार पीड़ित बच्चों को दमे का अटैक भी पड़ जाता है। जाड़े में ब्रौंकाइटिस व ब्रोकियोतनाइिटस बीमारी बढ़ जाती है। इसके लिए डाक्टर से अवश्य सलाह लेनी चाहिए।
पहली सर्दी है खतरनाक
डा. योगेन्द्र सिंह कहते हैं, जिन नवजातों की पहली सर्दी है, उन अभिभावकों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है बचाव के लिए विशेषज्ञ की सलाह पर अमल करना चाहिए।
- नौनिहालों का ऐसे रखें ध्यान
- कमरे का तापमान 20-30 डिग्री रखें, लेकिन ध्यान रहे कि इसमें घुटन न हो।
- बच्चे को टोपी, ग्लब्स, मोजे पहनाकर रखें लेकिन मुंह खुला रखें।
- बच्चों को नियमित टीकाकरण कराना आवश्यक है।
- मां का दूध ज्यादा से ज्यादा पिलाया जाए।
- यदि मां को खांसी जुकाम है तो मां मुंह पर कपड़ा रखकर ब्रेस्टफीडिंग कराये
- संक्रमित बीमार लोगों से बच्चे को दूर रखे।
- बच्चों के आसपास ध्रूमपान करने से बचे।
- दमा पीड़ित बच्चे को न तो ठंडी हवा में ले जायें और न पालतू जानवरों के संपर्क में आने दें।

फसल क्षतिपूर्ति वितरण शिविर 23 से


पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के प्रभावित कृषकों के बीच अनुदान राशि का वितरण शिविर लगाकर 23 दिसंबर से किया जायेगा।
इस संबंध में बीडीओ अमिताभ ने बताया कि 23 दिसंबर को भीखा पंचायत, 24 दिसंबर को रामनगर पंचायत, 26 दिसंबर को सुखसैना पंचायत, 27 दिसंबर को पकरी पंचायत, एवं 28 दिसंबर को पेचैली पंचायत के प्रभावित कृषकों के बीच ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए अनुदान राशि का वितरण प्रखंड मुख्यालय में किया जायेगा। उक्त राशि वितरण मामले के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

अभाविप का अधिवेशन आज से, जन संपर्क तेज


नरपतगंज (अररिया) : आगामी 23, 24 एवं 25 दिसंबर को होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 53वें प्रांतीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने को ले नरपतगंज ईकाई के कार्यकर्ताओं ने अंतिम दिन पंचायत स्तर पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कौशल कुमार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अधिवेशन में प्रांत के सभी जगहों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक एवं महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गांव से भी भारी संख्या में लोग अधिवेशन स्थल पर पहुंचेंगे।
इस अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस मौके पर नगर मंत्री विभूति सिंह, पिंटू राय, रामानंद लाल देव, सुद्दीर सिंह, मनोज ठाकुर आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इंदिरा आवास को ले शिविर का आयोजन



कुर्साकांटा (अररिया) : मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर इंदिरा आवास लाभुकों को चयनित आवासों की स्वीकृति एवं सहायता अनुदान के भुगतान हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को निर्धारित तिथि के अनुसार लैलोखर एवं कुआड़ी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लाभुकों के शपथ पत्र, फोटो ग्राफी एवं बैंक में खाता खोलने हेतु सारी प्रक्रिया पूरी की गई। लैलोखर पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में 103 लाभुकों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। मौके पर बीडीओ पृथ्वी नाथ पांडे ने बताया कि इस शिविर में प्रतिनियुक्त कर्मियों को इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। मौके पर किशोर कुमार पांडे, विजय कुमार राय, हिरालाल दास, भोला मेहता, मुर्शिद आलम, मोहन कुमार सहित अनेक प्रखंड कर्मी, बैंक कर्मी एवं न्याय मित्र मौजूद थे।

सर्वसम्मति से सीआरपी का गठन

पलासी (अररिया) : प्रखंड के मवि. डेहटी में नए सीआरसी के गठन को लेकर मुश्तरी बेगम की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आहुत की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से सीआरपी के लिए खुर्शीद आलम, नौशाद, इफ्तारवार आलम, मिसबाहुल, शबाना खातुन का चयन किया गया। समन्वयक खुर्शीद आलम ने बताया कि समन्वयक का चयन बाद में किया जायेगा। इस अवसर पर मो. ऐनुल हक, अवेश आलम, मंसूर आलम, मथुरानंद झा आदि शिक्षक मौजूद थे।

पियक्कड़ों के उत्पात से लोग परेशान

भरगामा (अररिया) : भरगामा थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर पाबंदी लगाने में स्थानीय पुलिस असफल साबित हो रही है। स्थिति यह है कि विभिन्न चौक-चौराहों व हाट बाजारों में भी शाम घिरते ही पियक्कड़ों की महफिल सजने लग जाती है जो देर रात तक जमी रहती है। वहीं शराब के नशे में धुत्त नशेड़ी उत्पात मचाने से भी बाज नहीं आते हैं।
प्रखंड वासियों की मानें तो खजुरी ब्लाक चौक पर स्थिति काफी बिगड़ी हुई है जहां शराबी खुलकर उत्पात मचाते हैं। सभ्रांत परिवार के लोग शाम घिरने से पहले ही बाजार से घर को लौट जाने को विवश हैं। वहीं बुद्धिजीवियों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन के प्रयास से पिछले दिनों स्थिति काफी हद तक सामान्य हुई थी। लेकिन गुजरते वक्त के साथ एक बार फिर स्थिति पूर्ववत सी हो गई है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Wednesday, December 21, 2011

हिरण नदी पर पुल नहीं होने से आवागमन में दिक्कत


भरगामा (अररिया) : प्रखंड के हरिपुर कलां पंचायत के हिरण नदी पर पुल नही रहने से लोगों का आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यह पुल रानीगंज क्षेत्र वासियों तथा भरगामा प्रखंड के क्षेत्र वासियों के लिए भी खासा महत्वपूर्ण है। किंतु पुल के अभाव में क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को या तो मीलों चक्कर लगाकर जिला मुख्यालय आना पड़ता है अथवा नदी तैर कर सफर करना पड़ता है।
ग्रामीण उदित नारायाण, योगेन्द्र मंडल, अरविंद साह, श्याम लाल मंडल मुखिया व संगीता देवी आदि ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार आश्वासन भी दिया गया किंतु वर्षो बाद भी पुल निर्माण संभव नहीं हो पाया। गौरतलब है कि हिरण नदी में सालों भर पानी का बहाव बना रहता है। लेकिन आवागमन बनाए रखने को नाव, चचरी या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी अब तक नहीं की जा सकी है।
ग्रामीण अशोक यादव, महेश्वरी यादव, देदी यादव, सत्यनारायण यादव आदि ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पुल निर्माण कराने की मांग की है।

प्रांतीय अधिवेशन को लेकर स्वागत समिति का गठन


फारबिसगंज(अररिया) : आगामी 23 दिसंबर से आयोजित होने वाले अभाविप की 53 वें प्रांतीय अधिवेशन के सुचारू संचालन के निमित्त प्रबुद्ध लोगों को लेकर स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष रामकुमार केसरी होंगे।
बुधवार को अपराह्न परिषद के स्थानीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अभाविप के प्रांतीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने बताया कि समिति के मंत्री अररिया के किशुन भगत, उपाध्यक्ष फारबिसगंज के भास्कर जैन एवं रानीगंज की नीलिमा देवी, सह मंत्री जोगबनी के संजीव कुमार दास और फारबिसगंज के विद्यासागर उर्फ मनचन केसरी होंगे। बताया कि इसके संरक्षक डा. एनएल दास होंगे। स्वागत समिति के सदस्य प्रियव्रत मेहता, शंभु साह, वीणा देवी, संतोष गोयल, सीताराम जायसवाल, लाल बहादुर सिंह, नवरतन गोलछा, वैद्यनाथ महतो, उपेंद्र राउत और मनोहर कुमार है।
्रप्रांत संगठन मंत्री श्री रंजन ने सूची जारी करते हुए कहा कि अधिवेशन संयोजक प्रो. एमपी सिंह, सह संयोजक राजप्रकाश चौधरी एवं व्यवस्था प्रमुख रविशंकर यादव होंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन अशोक भगत करेंगे। इस अवसर पर लगने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन एसएसबी 24 वीं बटालियन के सेनानायक एकेसी सिंह तथा नोबेल मेडिकल कालेज, विराटनगर के निर्देशक सुनील कुमार शर्मा द्वारा संयुम्त रूप से किया जायेगा।
श्री रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभाविप का पहला प्रांतीय अधिवेशन सन् 1959 में पटना में आयोजित हुआ था और यह 53 वां प्रांतीय अधिवेशन है। बताया कि अधिवेशन में मुख्य रूप से भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तृत तौर पर चर्चा होगी। सीमांचल क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठी का मुद्दा भी शामिल होगा। साथ ही भ्रष्टाचार की दलदल में फंसे राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था तथा बिहार की वर्तमान परिस्थिति पर दो प्रस्ताव भी अधिवेशन में लिये जायेंगे। बताया कि अधिवेशन में परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामनरेश सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री पारूल मंडल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल शर्मा सहित कई लोग शिरकत करेंगे। मौके पर रामकुमार केसरी, शंभू साह, मोहन दास, विद्यासागर केसरी, धीरज पासवान, प्रवीण कुमार, सुकांत आदर्श आदि उपस्थित थे।

हिरण नदी पर पुल नहीं होने से आवागमन में दिक्कत


भरगामा (अररिया) : प्रखंड के हरिपुर कलां पंचायत के हिरण नदी पर पुल नही रहने से लोगों का आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यह पुल रानीगंज क्षेत्र वासियों तथा भरगामा प्रखंड के क्षेत्र वासियों के लिए भी खासा महत्वपूर्ण है। किंतु पुल के अभाव में क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को या तो मीलों चक्कर लगाकर जिला मुख्यालय आना पड़ता है अथवा नदी तैर कर सफर करना पड़ता है।
ग्रामीण उदित नारायाण, योगेन्द्र मंडल, अरविंद साह, श्याम लाल मंडल मुखिया व संगीता देवी आदि ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार आश्वासन भी दिया गया किंतु वर्षो बाद भी पुल निर्माण संभव नहीं हो पाया। गौरतलब है कि हिरण नदी में सालों भर पानी का बहाव बना रहता है। लेकिन आवागमन बनाए रखने को नाव, चचरी या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी अब तक नहीं की जा सकी है।
ग्रामीण अशोक यादव, महेश्वरी यादव, देदी यादव, सत्यनारायण यादव आदि ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पुल निर्माण कराने की मांग की है।

महिलाओं का सफल बंध्याकरण

अररिया : प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय पटेगना में एक एनजीओ की ओर से मध्य विद्यालय भोजपुर में 15 महिलाओं का बंध्याकरण और आदर्श मध्य विद्यालय पटेगना पलासी में 52 महिलाओं का सफल परिवार नियोजन आपरेशन किया गया। इसमें डा. संतोष कुमार (सर्जन), डा. एके चौधरी पूर्णिया, डोरिस बासकी एएनएम और जय अंबे वेल्फेयर सोसाइटी के सचिव कुमार नाथ चौधरी व निदेशक संजय चौधरी का भरपूर योगदान रहा। आशा कर्मियों और सेविकाओं का भी योगदान सराहनीय रहा।

महिलाओं का सफल बंध्याकरण

अररिया : प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय पटेगना में एक एनजीओ की ओर से मध्य विद्यालय भोजपुर में 15 महिलाओं का बंध्याकरण और आदर्श मध्य विद्यालय पटेगना पलासी में 52 महिलाओं का सफल परिवार नियोजन आपरेशन किया गया। इसमें डा. संतोष कुमार (सर्जन), डा. एके चौधरी पूर्णिया, डोरिस बासकी एएनएम और जय अंबे वेल्फेयर सोसाइटी के सचिव कुमार नाथ चौधरी व निदेशक संजय चौधरी का भरपूर योगदान रहा। आशा कर्मियों और सेविकाओं का भी योगदान सराहनीय रहा।

अन्तिम प्रपत्र की प्रतीक्षा में 11 साल से मामला लंबित

अररिया : करीब ग्यारह वर्ष पूर्व कुंडीलपुर में चोरी की एक घटना हुई जिसकी प्राथमिकी पीड़ित नरेश गुप्ता ने नरपतगंज थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज तो कराया, परंतु पुलिस अब तक न चोर को पकड़ सकी है एवं न ही इस मामले में अंतिम प्रपत्र ही कोर्ट में प्रस्तुत कर पायी। जिस कारण यह मामला लंबित पड़ा है। आखिर स्पीडी ट्रायल कैसे चलेगा सोचनीय बन गया है। उक्त घटना 07 जुलाई 2000 की बतायी जाती है। कुंडीलपुर निवासी नरेश गुप्ता के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कई सामानों की चोरी कर ली। इस संबंध में दिनांक 08 जुलाई, 2000 को नरपतगंज थाना कांड संख्या 136/2000 भादवि की धारा 457, 380 के तहत दर्ज कराया। वर्षो बीत गये। परंतु नरपतगंज पुलिस ने अबतक अंतिम प्रपत्र कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है।

आग लगने से हजारों की क्षति

फारबिसगंज(अररिया) : शहर के शिवाजी चौक स्थित डालमिया आयरन एंड स्टील कंपनी नामक आलमारी एवं फर्नीचर के प्रतिष्ठान में मंगलवार की देर रात आग लगने से हजारों रूपये की कुर्सी आदि जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना पर वहां दमकल भी पहुंचा, लेकिन तब तक प्रतिष्ठान के संचालकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। मामले की जानकारी प्रतिष्ठान के मालिक विनोद केजरीवाल द्वारा फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गयी। प्रत्यक्षदर्शी एवं संचालकों ने बताया कि आग मंगलवार की रात करीब साढे़ बारह बजे लगी। जिस कारण करीब पचास हजार मूल्य का कुर्सी, टेबिल, पंखे एवं दुकान के दरवाजे, खिड़की आदि पूरी तरह से जल गया। बताया कि काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया और कई अन्य सामानों को सुरक्षित हटाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। रिहाइशी इलाके में स्थित प्रतिष्ठान में आग लगने को लेकर कुछ देर के लिए लोगों में अफरा तफरी मच गयी।

महिला झुलसी


फारबिसगंज: स्थानीय सैफगंज निवासी चालीस वर्षीय रेणु देवी पति विमल साह बुधवार की सुबह अलाव तापने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गयी। स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर फारबिसगंज के अ.नि. बालेश्वर प्रसाद ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया।

आलू की फसल झुलसा रोग से प्रभावित

नरपतगंज (अररिया) : सूबे में बढ़ रही शीतलहर से जहां आम लोग खास परेशान है। वहीं किसानों को दोहरी मार खानी पड़ रही है। जहां पहले धान की फसल का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है। वहीं आलू की फसल होने से पहले ही झुलसा रोग से प्रभावित हो गई। प्रखंड के कई किसान ने सोचा था धान की फसल व आलू की फसल से मुनाफा कमाकर बेटी की शादी कर लेंगे उनका चेहरा मुरझा गया। मधुरा के सत्यनारायण मंडल, उमाकांत राय, खाब्दह के मनोज यादव, तामगंज के सुरेन्द्र, पथराहा के मो. हदीश अन्य पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष ने बताया किसानों के 40 प्रतिशत चालीस प्रतिशत आलू की खेती झुलसा रोग से प्रभावित हो गई। इस संबंध में कृषि पदा. रामप्रवेश यादव ने कहा उन्हें कुछ खेतों में झुलसा रोग से प्रभावित आलू खेतों की जानकारी मिली है। हालांकि किसी किसान ने लिखित सूचना नही दी है। प्रभावित खेतों का दौरा स्वयं वे करेंगे।

मूलभूत सुविधाओं से महरूम है पीरगंज


कुर्साकांटा (अररिया) : जन प्रतिनिधियों व सरकारी पदाधिकारियों की उपेक्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र का पीरगंज गांव आजादी के छह दशक बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। जिसकी सुधि नही ली जा रही है। गांव की आबादी लगभग एक हजार की है। उक्त गांव कुआड़ी पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत है। गांव चारों ओर से बकरा नदी एवं मारा धार से घिरा है। पुल-पुलिया, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य आदि की समस्या बरकरार है।
ग्रामीण शिक्षक हरिहर राम, जनकू यादव, किसन देव यादव, अचानु ततमा, विश्नदेव यादव, महावीर आदि लोगों ने बताया कि बाढ़ के समय यहां के लोगों का जीवन नारकीय बना रहता है। तीन या चार महीना लोग अत्यधिक कष्ट झेलते हैं। आज तक किसी जन प्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान तो दूर कभी यहां के वासियों को देखने या हाल समाचार से भी अवगत नही हुए। सभी ने इस गांव के साथ सौतेले पन का ही व्यवहार किया है। आवागमन के अभाव में यहां के लड़के, लड़कियों का शादी विवाह बाधित होते हैं। इलाज के लिये मरीजों को किस तरह नदी, नाला, मरीया धार पार करना पड़ता है। जब कि कुआड़ी पंचायत की अंतिम सीमा दहिपोड़ा, मजरख, आमगाछी होते सिकटी प्रखंड को जोड़ती है। किंतु आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान तक नही दिया। इस लिये यहां के ग्रामीणों की निगाहें क्षेत्र के नए विधायक पर टीकी है। इन्हें आशा है कि भाजपा विधायक पीरगंज वासियों का समस्याओं से निजात दिलायेंगे।

फसल बीमा योजना को लेकर प्रशिक्षण



अररिया : भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए बुधवार को जिला कृषि कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी नईम अशरफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीएओ श्री अशरफ ने प्रशिक्षण के दौरान सभी एसएमएस व कृषि सलाहकारों को बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अररिया व कटिहार में बीमा के लिए चोला एमएस इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऋण रहित किसानों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 11 तथा ऋणधारक किसानों के लिए 31 जनवरी 2012 निर्धारित है। श्री अशरफ ने बताया कि ऋण रहित किसानों के बीमा के लिए बैंक खाता व जमीन की रशीद अनिवार्य है। इस अवसर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दिनेश पाठक, चोला मंडलम के प्रबंधक कनिष्क सिंह, आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

190 महादलितों के मिला बासगीत पर्चा

अररिया : सुशासन विकास शिविर 2 के तहत बुधवार को अररिया अंचल कार्यालय में 190 महादलित परिवार के मुखिया के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। अंचल कार्यालय में आयोजित वितरण शिविर में अंचल पदाधिकारी तैय्यब आलम शाहिदी ने अपने हाथों से लाभुकों को बासगीत पर्चा दिया। सीओ श्री शाहिदी ने बताया कि आज कुसियारगांव के 25, दभड़ा के 33, तिरहुतबिट्टा के 19, भाग पुरैनी के 45, बनगामा के 3, सौगना के 16, रामपुर कोदरकट्टी के 17, चिकनी के 7, मदनपुर के 4, भाग मोहब्बत के 18, व अररिया बस्ती के एक लाभुक को बासगीत पर्चा दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार भूमिहीन महादलित परिवारों को रहने के लिए बासगीत पर्चा दिया गया। इस मौके पर कर्मी कैलाश कुमार भी मौजूद थे।

विकास शिविर का आयोजन


भरगामा (अररिया) : प्रखंड के शंकरपुर पंचायत में बुधवार के दिन विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भूमि बंदोबस्ती, बासगीत पर्चा व अन्य योजनाओं का निष्पादन किया गया।
अंचलाधिकारी भरगामा अरुण कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि माडा योजनांतर्गत पंचायत के चयनित विभिन्न गांवों में कुल पंद्रह चापाकल लगाया जाना है। जिसे लिए लाभुकों का चयन कर लिया गया है। शिविर में भू-बंदोबस्ती के कुल 15 मामले का भी निष्पादन किया गया जबकि कुल छ: लाभुकों में क्रमश: सावित्री देवी, बुदनी देवी, दैयम देवी, रजिया, मसोमात कल्पना देवी व रामवती देवी को बासगीत पर्चा निर्गत किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी भरगामा के साथ राजस्व कर्मचारी ब्रिज किशोर पासवान, सहायक शैलेन्द्र कुमार तथा स्थानीय अन्य लोग भी मौजूद थे।

शिव आदी काल से ईश्वर के रूप में पूजित हैं: राम कुमार



कुर्साकांटा (अररिया) : शिव आदी काल से ईश्वर के रूप में पूजित हैं और आज भी हमारे गुरु है। उक्त बातें सोमवार की संध्या प्रखंड मुख्यालय स्थित वर्णवाल बस्ती में स्वर्गीय सीताराम साह के पुन्य स्मृति में आयोजित एक दिवसीय शिव महोत्सव में शिव शिष्य राम कुमार गुप्ता ने कही। शिव शिष्य अशोक कुमार साह ने कहा कि इस काल खंड के प्रथम शिव शिष्य साहब हरिन्द्रानंद एवं उनकी अर्धागनी देवी नीलम आनंद की प्रेरणा से शिव को अपना गुरु मानकर अपने जीवन में काफी बदलाव महसूस किया है। उन्होंने अपने कई अनुभूतियों का जिक्र प्रसंग के माध्यम से किया। शिव महोत्सव में भजन गायक मनीष कुमार झा, रामानंद, मुकुन्द आदि ने शिव भक्ति के गीतों से दर्शकों को भाव विभोर किया। मौके पर अशोक साह, सत्यम कुमार, सुभाष साह, रिंकू, सुरेन्द्र, अमिता राय, योगेन्द्र साह आदि अनेक शिव भक्त मौजूद थे।

मोटर साइकिल चुराते एक पकड़ाया, दूसरा भागने में सफल

जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट बाजार स्थित प्रोजेक्ट ग‌र्ल्स हाईस्कूल के निकट मोटर साइकिल चोरी करते एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दूसरा उसका साथी भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार महलगांव थानाक्षेत्र के करहरा गांव निवासी मो. आरिफ एवं एक अन्य मंगलवार की देर शाम प्रोजेक्ट हाईस्कूल के निकट हीरो होंडा पैशन प्रो मोटर साइकिल चुरा कर भाग रहा था इस बीच मोटर साइकिल मालिक विनोद रजक, ग्राम सिसौना एवं आसपास के अन्य लोगों ने हल्ला मचाया इस बीच भाग रहे चोरों में से पुलिस ने एक को धर दबोचा जबकि दूसरा भाग निकला। जोकीहाट थानाध्यक्ष टीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर महलगांव थाना के करहरा गांव का है। गिरफ्तार चोर आरिफ ने पुलिस को अपने दूसरे साथी का भी नाम बताया है। जोकीहाट थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि उक्त चोर मोटर साइकिल रिपेयरिंग करने के बहाने सुबह से जोकीहाट बाजार में चक्कर लगा रहा था।

आलू की फसल झुलसा रोग से प्रभावित

नरपतगंज (अररिया) : सूबे में बढ़ रही शीतलहर से जहां आम लोग खास परेशान है। वहीं किसानों को दोहरी मार खानी पड़ रही है। जहां पहले धान की फसल का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है। वहीं आलू की फसल होने से पहले ही झुलसा रोग से प्रभावित हो गई। प्रखंड के कई किसान ने सोचा था धान की फसल व आलू की फसल से मुनाफा कमाकर बेटी की शादी कर लेंगे उनका चेहरा मुरझा गया। मधुरा के सत्यनारायण मंडल, उमाकांत राय, खाब्दह के मनोज यादव, तामगंज के सुरेन्द्र, पथराहा के मो. हदीश अन्य पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष ने बताया किसानों के 40 प्रतिशत चालीस प्रतिशत आलू की खेती झुलसा रोग से प्रभावित हो गई। इस संबंध में कृषि पदा. रामप्रवेश यादव ने कहा उन्हें कुछ खेतों में झुलसा रोग से प्रभावित आलू खेतों की जानकारी मिली है। हालांकि किसी किसान ने लिखित सूचना नही दी है। प्रभावित खेतों का दौरा स्वयं वे करेंगे।

Tuesday, December 20, 2011

धूमधाम से मनेगा जिला स्थापना दिवस : डीएम


अररिया : जिले का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी तथा जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति सम्मानित किए जायेंगे।
इस संबंध में जिलाधिकारी एम सरवणन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में कनीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की तथा उन्हें कई निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस बार टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा। वहीं साइकिल रेस व अन्य खेलकूद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे तथा जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्र में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा अन्य लोगों को सम्मानित किया जायेगा।
श्री सरवणन के अनुसार जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्यमें आयोजित सुशासन विकास शिविर की सफलता के लिए भी लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सभी नये लाभुकों के लिए खाता खोलने का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। इसी तरह मुख्य मंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत अररिया प्रखंड में 2753 तथा जोकीहाट प्रखंड 2091 लोगों को लाभ दिया जायेगा। इसी तरह पारिवारिक लाभ योजना व कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों को भी पूरी तरह कवर करने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि विकास शिविर में माडा योजना के तहत अजजा समुदाय के लाभुकों के बीच 66 लाख की परिसंपत्तियां तथा समुदाय के टोलों में शुद्ध पेय जल उपलब्ध करवाने के उपाय भी किये जा रहे हैं। वहीं, इसी योजना के तहत ढांचागत सुविधाओं के विकास के उपाय भी किये जा रहे हैं। इसके अलावा विशेष अंगीभूत योजनांतर्गत अजा समुदाय के लाभुकों के लिए भी कई उपाय किए गये हैं।

बिजली की बदहाली के विरोध में उद्योग रहे बंद


जोगबनी (अररिया) : नेपाल में बाधित विद्युत आपूर्ति एवं डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में पूर्वाचल के उद्योग धंधे मंगलवार को बंद रहे।
इस संबंध में मोरंग उद्योग संगठन के अध्यक्ष अविनाश बोहरा ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति एवं डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के कारण मोरंग एवं सुनसरी के छोटे-बड़े 550 उद्योग बंदी के कगार पर आ गये हैं। सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन के बावजूद सरकार इस समस्या के निदान के प्रति सजग नही है।
ज्ञात हो कि डीजल के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं बाधित बिजली सुचारु की मांग को ले मोरंग व सुनसरी के उद्यमी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे है। इसी के तहत आज उद्योग संगठनों द्वारा अपने उद्योग को एक दिवसीय सांकेतिक बंद रखा है। उद्यमियों का कहना है कि बढ़ मूल्य वृद्धि में 25 प्रतिशत की कमी एवं बिजली की नियमित आपूर्ति जबतक नहीं होती है। आगे की रणनीति तय कर आंदोलन तेज किया जायेगा।

प्रधानाध्यापक व दो कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी

अररिया : पलासी स्थित कस्तूरबा स्कूल के प्रधानाध्यापक व दो कई कर्मियों के विरुद्ध ताराबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें प्रताड़ित कर अमर्यादित करने का आरोप लगाया है। उक्त विद्यालय की वार्डेन सह शिक्षिका विनीति देवी ने ताराबाड़ी थाने में कांड संख्या 22/11 दर्ज कराया है, जिसमें प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौधरी, रात्रि प्रहरी रविन्द्र कुमार झा समेत अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

शीतलहर जारी, अलाव की व्यवस्था नही

रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। इसके प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठंड के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर बना है। वहीं कंपकपाती ठंड में भी जगह-जगह, चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशान उठानी पड़ रही है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्रों के रेणु गेट सिमराहा, मानिकपुर, डोड़िया, बरदाहा, अम्हारा, खबासपुर, तिरसकुंड आदि चौक पर अलाव की व्यवस्था की मांग लोगों ने प्रशासन से की है।

संतसेवी बाबा की जयंती मनी


अररिया : स्थानीय संतमत सत्संग भवन प्रागंण में मंगलवार को महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया, जहां उपस्थित सत्संग प्रेमियों ने अपने गुरुदेव के व्यक्तित्व की चर्चा की।
इस अवसर पर अररिया सत्संग समिति के अध्यक्ष डा. श्याम लाल यादव ने संत सेवी जी के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान रामानंद विश्वास, ओम प्रकाश सिंह, नारायण बाबा आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये।

मंच की ओर से होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

अररिया : भारतीय कला संस्कृति मंच अपने स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस आशय का निर्णय सोमवार को मंच के बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष भागीरथी गंगा ने की। बैठक में मंच के पांच वर्ष पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा मंच के कार्यो पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मंच के संयोजक रामाशंकर दास, अबोध कुमार, संजय कुमार ठाकुर, विष्णु कुमार, सुशील कुमार, फैयाज अहमद राही, सिद्दू, पवन, नरेश, दिलीप, चंदन, ज्योति, प्रीती, मीनू, संजीव आदि मौजूद थे।

जोगबनी में मिले शिवदीप लांडे व मोरंग एसपी


जोगबनी (अररिया) : अररिया के पुलिस कप्तान शिवदीप लांडे एवं मोरंग के एसपी प्रद्युम्न कार्की ने मंगलवार को जोगबनी थाना परिसर में हुई एक अनौपचारिक बैठक में हिस्सा लिया। दोनों ने एक दूसरे के साथ लंबी वार्ता की।
हालांकि दोनों एसपी के बीच हुई वार्ता व रणनीति को गोपनीय रखा गया है। किंतु अनुमान लगाया जाता है कि यह बैठक सीमा सुरक्षा, तस्करी व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आयोजित की गयी। माना जाता है कि इस संबंध में रणनीति बनाने की तैयारी के क्रम में ही यह बैठक की गयी है।

इंस्पेक्टर के विरुद्ध जारी वारंट का तामिला नहीं


अररिया : स्थानीय कोर्ट ने एक लंबित मामले में अररिया के तत्कालीन आरक्षी निरीक्षक के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिसकी तामिला के प्रतीक्षा में उक्त मामला वर्षो से लंबित पड़ा है।
इस मामले में अररिया निवासी अबु सदमा ने कोर्ट में एक केश दर्ज कराया था, जिसमें घटना तिथि 29 जनवरी, 03 का उल्लेख किया तथा अररिया के आरक्षी निरीक्षक एस. एन प्रसाद को कथित अभियुक्त बनाया। अररिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने केश नंबर 155सी/09 में पिछले 23 सितंबर 05 को संज्ञान लिया तथा भादवि के विभिन्न मामले में लगाये गये आरोप को विचारण के लिए स्थानांतरित कर दिया। इस मामले में वादी ने तत्कालीन आरक्षी निरीक्षक के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाया तथा न्यायालय से इंसाफ की गुहार लगायी।
स्थानीय अदालत के सीजेएम ने मामले की गंभीरता पर अपना संज्ञान लिया तथा आरोपी बने तत्कालीन आरक्षी निरीक्षक को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया, तत्तपश्चात गैर जमानती वारंट तामिला नही होने पर पुन: रिमांडर भेजा गया। बावजूद उक्त आरक्षी निरीक्षक अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं। जिस कारण उक्त मामला उनकी उपस्थिति को लेकर वर्षो से कोर्ट में लंबित पड़ा है।

खाद दुकानदार निर्देशों की उड़ा रहे धज्जियां

बथनाहा(अररिया) : सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित खाद दुकानदारों द्वारा एसएसबी सेनानायक एकेसी सिंह के निर्देशों की धज्जियां उड़ायी जा रही है। गौरतलब है कि एसएसबी 24वीं बटालियन बथनाहा के सेनानायक एकेसी सिंह ने तीन चार माह पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित खाद विक्रेताओं को स्टाक एवं मूल्य तालिका दुकान के आगे टांगने की सख्त हिदायत दी थी। मगर इस निर्देश की परवाह एक भी दुकानदार द्वारा नहीं किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण किसानों का कहना है कि उन लोगों से निर्धारित मूल्य प्रति बोरी 50 से 100 रूपये अधिक खाद की कीमत वसूला जाता है। अधिकार नहीं नहीं देने पर खाद नहीं दी जाती है और वापिस लौटा दिया जाता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनके हिस्से का मिलने वा खाद पथरदेवा, फुलकाहा, घुरना आदि बाजारों से प्रतिदिन नेपाल को तस्करी हो रही है।

मोटर साइकिल चोरी

अररिया : सदर अस्पताल अररिया के परिसर में बीते सोमवार को अज्ञात चोरों ने ओमनगर निवासी शशि भूषण पासवान की हीरो होंडा मोटर साइकिल संख्या बीआर 39 डी 2986 चोरी कर ली। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को लिखित रूप से दिया है। पीड़ित ने बताया है कि वह अपनी गाड़ी अस्पताल भवन के आगे खड़ी कर किसी रोगी को देखने गया था। कुछ देर बाद जब वह लौट कर आया तो गाड़ी गायब पायी गयी।

शीतलहर को ले स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी स्थगित

पलासी(अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी प्रांगण में स्वास्थ्य कर्मियों की मंगलवार को बैठक आयोजित की गयी। जिसमें शीतलहर के कारण सभी कर्मियों की छुट्टी स्थगित किए जाने की जानकारी दी गयी। इसके अलावा एचएमआईएस डाटा संधारण से संबंधित एएनएम की समीक्षा की गई एवं दिशा निर्देश दिये। प्रसव गृह में प्रतिनियुक्त एएनएम को इमानदारी पूर्वक दायित्व निर्वहन करने सहित शीतलहर को देखते हुए अपने अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने व बच्चों से संबंधित किसी भी बीमारी की सूचना तत्काल पीएचसी को देने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी डा. जहांगीर आलम ने की। मौके पर डा. एपी सिंह, मो. खतीब अहमद, रजानंद चौधरी, डा. साबिर आलम, मो. एखलाख आदि मौजूद थे।

आशा कार्यकर्ताओं के बीच ड्रग किट्स वितरित

फारबिसगंज(अररिया) : राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं के बीच ड्रग किट्स एवं बैग का वितरण रेफरल अस्तपाल परिसर में किया गया। सामानों का वितरण स्वास्थ्य प्रबंधक मो. नाजिस तथा बीएचएम मनोहर कुमार की देखरेख में किया गया। कुल आठ पंचायतों के आशाओं के बीच सामानों का वितरण किया गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि ड्रग किट्स में प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सकीय सामान दिये गये। जिसमें कुल 16 प्रकार के दवा उपलब्ध कराये गये हैं।

52 लाख की लागत से होगा पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण

बथनाहा(अररिया) : अब 52 लाख की लागत से सभी पंचायतों में पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण होगा। इसके लिए पंचायतों में एक एकड़ अथवा कम से कम 50 डिसमिल जमीन चाहिए। इस बाबत सभी पंचायत सचिव एवं मुखिया को जमीन उपलब्ध कराये जाने को लेकर सूचना दे दी गयी है। फारबिसगंज बीडीओ किशोर कुमार दास ने बताया कि पंचायत सचिवालय के निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गयी है तथा सभी पंचायतों से रिपोर्ट मांगी गयी है। बीडीओ ने बताया कि पंचायत सचिवालय के लिए जमीन अनुदान में लेना है।