Showing posts with label Araria BJP. Show all posts
Showing posts with label Araria BJP. Show all posts

Thursday, June 21, 2012

कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ अभियान होगा तेज: राजेश


अररिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस हटाओ अभियान तेज होगा। जब तक देश की कराहती जनता को कांग्रेस की दमनकारी नीति से मुक्ति नहीं मिल जाती है तब तक युवा मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि कालाधन, भ्रष्टाचार एवं महंगाई को लेकर अब तक देश के 350 जिलों में धरना, प्रदर्शन का आयोजन किया जा चुका है। आगामी 30 जून तक 650 जिले के लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद आगामी 5, 6 एवं 8 जुलाई को हिमांचल प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में आगामी रणनीति की रूपरेखा तैयार की जायेगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है। लेकिन कांग्रेस सरकार देश की जनता के उपर भार लादने की नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार की जनता के साथ भेदभाव का रवैया अपना रही है। यही कारण है कि बिहार को विशेष दर्जा का लाभ नहीं मिल रहा है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, भाजयुमों के जिला संयोजक जगदीश झा गुड्डू, महासचिव प्रेम मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Sunday, June 17, 2012

मीडिया प्रभारी के रूप में नरेन्द्र मनोनीत

अररिया: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक जगदीश झा गुड्डू ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर जय प्रकाश गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी के रूप में नरेन्द्र कुमार शीतल को मनोनीत किया है। यह जानकारी श्री गुड्डु द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।

Tuesday, June 12, 2012

स्वीटी व वीणा के मुख्य पार्षद चुने जाने पर बधाई



अररिया : भाजपा नेता संजय मिश्रा ने जिले के दो नगर परिषद व एक नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए शहर को विकास की गति मिलने की आशा व्यक्त की है। उन्होंने अररिया नगर परिषद और फारबिसगंज नगर परिषद के लिए मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पर हुई जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के एकजुटता का परिणाम बताया। उन्होंनें अररिया नगर परिषद के लिए मुख्य पार्षद स्वीटी दास गुप्ता व उपमुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ पिंकू यादव तथा फारबिसगंज की मुख्य पार्षद वीणा देवी के दुबारा चुने जाने व मोती खान के उपमुख्य पार्षद बनने पर शहर में अधूरा पड़ा विकास कार्य पूरा होगा।

Thursday, February 23, 2012

बैठक 26 को

फारबिसगंज: भरतीय जनता मजदूर महासंघ की एक बैठक 26 फरवरी को नरपतगंज के फुलकाहा में आयोजित होगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बब्बन सिंह, पूर्व विधायक फारबिसगंज लक्ष्मी नारायण मेहता उपस्थित रहेंगे। वहीं इस बैठक में संघ के जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की जायेगी। उपरोक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद विश्वास ने दी है।