Saturday, July 7, 2012

विराट नगर में आठ किलो गांजा सहित तीन गिरफ्तार


जोगबनी (अररिया) : नेपाल के विराट नगर बस पड़ाव से मोरंग पुलिस ने शुक्रवार की देर संध्या आठ किलो गांजा के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत व्यक्ति में एक पुरुष दीनू मंडल व दो महिला क्रमश: उषा देवी व शीला देवी कटिहार के नवाबगंज निवासी हैं।
मोरंग पुलिस के अनुसार उन्हें तीन तस्करों द्वारा गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। तीनों व्यक्ति सुनसरी के बराह क्षेत्र से गांजा ले जा रहे थे। सूचना के अनुसार तीनों तस्करों को विराटनगर बस पड़ाव में पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला ने पुलिस को बताया कि दीनू मंडल द्वारा महिलाओं को गांजा साड़ी में छिपा कर लाने के लिए लाया था। चूंकि भारत में गांजा महंगा बिकता है और यहां सस्ता यही कारण है कि दिनु मंडल उक्त तस्करी में संलग्न है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

0 comments:

Post a Comment