Saturday, May 21, 2011

सावधानी से बचा जा सकता है स्वाइन फ्लू से


फारबिसगंज (अररिया) : स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी के रोकथाम तथा जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय की फारबिसगंज इकाई द्वारा शुक्रवार को भद्रेश्वर स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बथनाहा एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट, विद्यालय की प्राचार्या पुतुल मिश्रा एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। जबकि स्वाइन फ्लू पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के 13 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें से प्रथम स्थान पर रही प्रिया दास, द्वितीय अनुज झा तथा तीसरे स्थान पर रहे रविकांत झा को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्या पुतुल मिश्रा ने कहा कि यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है बल्कि हम थोड़ी सी सावधानी और जानकारी प्राप्त कर इससे बच सकते हैं। वहीं प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा ने कहा कि एन1एच1 अर्थात स्वाइन फ्लू से पीड़ित व्यक्ति के छींकने या खांसने के समय मुंह पर रूमाल रखना चाहिए। इसके संक्रमण दूसरा व्यक्ति भी पीड़ित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आमलोगों को सार्वजनिक जगहों पर मुंह पर रूमाल या मास्क का प्रयोग करना चाहिए साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक बीएन झा, रंजीत कुमार, सदानंद मेहता, भाष्कर, यूएन दास, एसएन प्रसाद, एके झा, विभाग के अर्जुन लाल, सुरेश कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

मटियारी से सुचित्रा व पिपरा से रहिमा बनी मुखिया


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज कालेज में चल रही मतगणना के तीसरे दिन पिपरा पंचायत से मुखिया पद के लिए सुचित्रा देवी निर्वाचित घोषित की गई र्है। उन्हें 1824 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हाजरा खातुन को 1592 मत प्राप्त हुए। वहीं सरपंच पद से जूली देवी ने 1133 मत प्राप्त कर संजना खातुन को 32 वोट से हराया। जबकि समिति सदस्य पद पर बैद्यनाथ मंडल ने 1223 मत प्राप्त कर बड़े अंतर से दिनेश मंडल को पराजित किया।
वहीं पिपरा पंचायत में रहिमा खातुन ने 1202 मत प्राप्त कर रेखा देवी को 238 मतों से हराकर मुखिया पद पर आसीन हुई। सरपंच पद के लिए मीनू देवी ने 1237 मत प्राप्त कर सफीना खातुन को पराजित किया। पंचायत के समिति सदस्य पद पर मो. असलेउद्दीन ने 1312 मत प्राप्त कर 301 मतों से अनिरुद्ध प्र. मंडल को हराया।
मटियारी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुचित्रा देवी 1824 मत लाकर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजरा खातुन को 1592 मत मिले। सरपंच पद के लिए जुली देवी 1133 मत लाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी संजना खातुन को 1101 मत मिले। समिति सदस्य पद के लिए बैद्यनाथ मंडल 1223 मत लाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश मंडल को 593 मत मिले।
पिपरा पंचायत से मुखिया पद पर रहिमा खातुन 1202 मत लाकर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा देवी को 964 मत मिले। सरपंच पद के लिए मीनू देवी 1237 मत लाकर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सफीना खातुन को 975 मत मिले। समिति सदस्य पद के लिए मो. असलेउद्दीन 1312 मत लाकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी अनिरूद्ध प्र. मंडल को 1011 मत मिले। कुसमाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए राजकुमार केसरी ने 919 मत लाकर मो. असफाक को हराया। असफाक को 759 मत मिले। सरपंच पद के लिए रामकिशुन सादा ने 807 मत लाकर रंजु देवी को हरा दिया। रंजू देवी को 731 मत मिले। समिति सदस्य पद पर राजेश कुमार केसरी ने 1530 मत लाकर मो. सहिद को 880 मतों से पराजित किया।

नियमित बिजली के लिए किया नेपाल बेरियर जाम


जोगबनी (अररिया) : नेपाल में बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में विद्युत उपभोक्ताओं ने अपने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत शुक्रवार को भारत-नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर जोगबनी के पास स्थित नेपाल बैरियर को 20 मिनट तक बंद कर विरोध जताया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उनकी मांगें नहीं माने जाने पर सरकार को अगाह करते हुए उग्र आंदोलन की धमकी दी।
जानकारी अनुसार बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में स्थानीय लोगों ने पूर्व में चरणबद्ध आंदोलन की धमकी दी थी। जिसके तहत शुक्रवार को सीमा को जाम किया गया। वही लोगों का कहना था कि बाधित विद्युत आपूर्ति से कल, कारखाने व कुटीर उद्योग आदि बंदी के कगार पर हैं जिससे उन लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। उपभोक्ताओं ने सरकार से नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की है।

नरपतगंज मतगणना केन्द्र पर नाबालिग छात्रों से लिया जा रहा काम


फारबिसगंज (अररिया) : पंचायत चुनाव को लेकर नरपतगंज प्रखंड के मतगणना केन्द्र पर नाबालिग छात्रों को भी काम पर लगाया गया है। उच्च विद्यालय नरपतगंज मतगणना केन्द्र परिसर में मतगणना कर्मियों तथा अधिकारियों को पानी पिलाने से लेकर मतदान-पेटी ढ़ोने के लिए मासूमों को ड्यूटी पर लगाया गया है। शुक्रवार को नरपतगंज मतगणना केन्द्र परिसर में काम पर लगे छात्रों में से एक ने अपना नाम दीपक कुमार राय (करीब 14 वर्ष) पिता विद्यानंद राय तथा दूसरा ललन कुमार राय (16 वर्ष) पिता राम कृपाल राय बताया। दीपक कुमार मध्य विद्यालय के वर्ग पांच का छात्र है। जबकि ललन कुमार उच्च विद्यालय नरपतगंज के दसवीं का छात्र है। दोनों ने बताया कि उसे 114 रु. प्रतिदिन देने की बात कही गई है। जिसमें उन्हें दो दिन काम करने पर 200 रु. दिया गया है। इधर नरपतगंज के आरओ नरेन्द्र कुमार सिंह ने इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया। नाबालिग छात्रों को चुनाव कार्य में ड्यूटी पर लगाए जाने को लेकर चर्चा जोरों पर है।

वोट नही देने पर पिटाई ,प्राथमिकी दर्ज


अररिया : ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी नवटोली में गुरुवार की रात वार्ड सदस्य चुनाव हारने के बाद लक्ष्मी गोसाई ने गांव के ही मनोज गोसाई को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है। घायल को चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मनोज ने बताया कि रात के करीब एक बजे आरोपी उनके आंगन में पहुंचा और उन्हें नींद से जगाकर पीटने लगे। मारपीट की आवाज सुनकर उनकी पत्‍ि‌न दौड़कर आई तो उसके साथ भी मार पीट की गई।

गाय चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार


अररिया : ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के खमगड़ा में शुक्रवार की रात गाय चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने गांव के ही मनोधर झा को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस उससे आवश्यक पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के समक्ष गाय मालिक जयबोध झा ने बताया कि रात के बारह बजे आंगन में खड़खड़ की आवाज हुई तो उनकी नींद खुल गई। नींद खुलने के बाद देखा कि मनोधर झा गाय खोल कर खींच रहा है। इस पर वे लोग दौड़ कर चोर को पकड़ा। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए और उसे पुलिस के हवाले करने में मदद की।

हटाये जाएंगे लंबे समय से पदस्थापित कर्मी : डीएम


अररिया : जिला पदाधिकारी एम. सरवणन ने शुक्रवार को जिला विकास शाखा व जिला योजना शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कई महत्वपूर्ण संचिकाओं को खंगाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग में लंबे समय से पदस्थापित बाबुओं का तबादला शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे अवधि तक जमे कर्मचारी गड़बड़ करने की मंशा पाले रखते हैं। डीएम श्री सरवणन ने विकास शाखा द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित संचिकाओं की जांच की जिसमें उन्होंने सांसद मद, विधान परिषद व विधायक मद योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लंबित वादों की समीक्षा के दौरान कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध कराने में विलंब होने पर जुर्माना की राशि संबंधित संचिका देखने वाले कर्मी से वसूल किया जाएगा। श्री सरवणन ने कहा कि अधिकारी व कर्मी अपनी आदतों में सुधार लाएं। उन्होंने निर्धारित समयावधि के भीतर संचिका डील करने का निर्देश दिया। मौके पर विकास शाखा के उप समाहर्ता प्रभारी विजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक दीपाली दास नायक, कर्मी विरेन्द्र झा, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

बाबा जी कुटिया पर महा अष्टयाम 24 मई से


अररिया : प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बाबा जी कुटिया में आगामी 24 मई से महा अष्टयाम शुरू होने जा रहा है। अष्टयाम से छह दिनों तक राम नाम की धुन से शहर गुंजायमान होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते काली मंदिर के साधक नानु बाबा ने बताया कि राम नाम का संकीर्तन शुरू होने से पूर्व 24 घंटे तक मानस पाठ होगा। इस पाठ में कोई भी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं। बाबा ने बताया कि संकीर्तन में अररिया जिला के साथ-साथ नेपाल की भी कई मंडली भाग लेंगी।

अब तक दो निवर्तमान मुखिया ने दर्ज की जीत


पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय पलासी में शुक्रवार पूर्वाह्न तक हुए मतगणना के दौरान पांच पंचायतों की हुई मतगणना में दो मुखिया दोबारा जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। जिसमें डेहटी उत्तर पंचायत से प्रमिला देवी एवं बलुवा कलियागंज से मजेबुल रहमान शामिल हैं। पराजित निवर्तमान मुखिया में धर्मगंज से रामवती देवी, पिपरा विजवार से उषा देवी एवं दक्षिण डेहटी से शगुफा शामिल हैं।

जोकीहाट के मतगणना कर्मियों ने किया हंगामा


जोकीहाट (अररिया) : बाजार समिति अररिया के प्रागंण में चल रहे मतगणना कार्य में लगे जोकीहाट प्रखंड के मतगणना कर्मियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे पंचायत की गिनती करने से इंकार कर दिया। इस दौरान जोकीहाट के प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक रणवीर पासवान पर मतगणना कर्मियों ने दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। कर्मियों का कहना था कि श्री पासवान दबावपूर्ण रवैया अपनाकर काम करवाना चाहते हैं जो दुखद है। मतगणना कर्मियों ने शिक्षक अमर कुमार यादव के नेतृत्व में मतगणना प्रेक्षक सतीश चन्द्र झा से मिलकर रणवीर पासवान को मतगणना हाल से बाहर रखने की मांग की। बाद में प्रेक्षक श्री झा ने रणवीर पासवान की ओर से खेद प्रकट करते हुए मतगणना कर्मियों को समझाबुझाकर शांत किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में करने का कर्मियों से आग्रह किया जिसे कर्मियों ने मान लिया।

ट्रेन से एसएसबी ने 40 बोरा चाइनीज सुपारी किया बरामद


फारबिसगंज (अररिया) : शुक्रवार को बथनाहा स्टेशन पर जोगबनी से कटिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 5574 से एसएसबी, बथनाहा ने तस्करी का करीब 40 बोरा चाइनीज सुपारी बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद सुपारी की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन में यह छापामारी की गई। छापामारी के दौरान सभी तस्कर फरार हो गए। इधर, बथनाहा 24वीं बटालियन के एसएसबी कमांडेट एकेसी सिंह ने बताया कि तस्करों की गतिविधि क्षेत्र में इन दिनों बढ़ी हुई है लेकिन तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हमें लगातार सफलता भी मिल रही है। श्री सिंह ने कहा कि तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसएसबी के इस अभियान के बाद एक बार फिर तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। फारबिसगंज तथा बथनाहा रेलवे स्टेशन पर पूर्व में भी तस्करी के दर्जनों बोरा चाइनीज सुपारी ट्रेन से बरामद किया गया था।

मोटर साइकल चोरी


अररिया : स्थानीय चांदनी चौक से हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस मोटर साइकल की चोरी हो गई। चोरी गई मोटर साइकल बीआर 38 बी 9919 रानीगंज थाना क्षेत्र के छतिऔना निवासी मो. रजानी का है। उन्होंने नगर थाना को इसकी सूचना दे दी है।

धीरे-धीरे खुल रहे पंचायत प्रतिनिधियों की किस्मत के ताले


अररिया  : पंचायत चुनाव 2011 के मतों की गिनती का कार्य लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले के आठ स्थानों पर नौ प्रखंडों की मतगणना चल रही है। शनिवार को तीसरे दिन अररिया प्रखंड के किस्मत खबासपुर पंचायत से मुखिया पद पर पानो देवी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुई। पानो देवी ने 2650 मत प्राप्त कर शबनम खातुन को 130 वोटो से हराया जबकि पंचायत समिति सदस्य पद पर क्रमश: वरुण झा व गिरधर सदा विजयी घोषित किए गए हैं। वहीं सरपंच पद के लिए नजमा खातुन ने अंती देवी को 92 मत से हराकर जीत हासिल की। जबकि बटुरबाड़ी पंचायत से बानो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया समदा खातून को पराजित कर दिया। सरपंच पद पर रेहाना खातून विजयी घोषित की गई। वहीं क्षेत्र सं. 11 से समिति सदस्य पद से सरवर आलम व 12 से अलानुर विजयी हुए।
जोकीहाट (अररिया) : मुखिया संघ जोकीहाट के अध्यक्ष सह सिसौना पंचायत के निवर्तमान मुखिया बेबी परवीन को दोबारा सिसौना का ताज मिला।
शुक्रवार को उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाहिदा को 175 मतों के अंतर से पराजित कर सिसौना पंचायत के मुखिया का ताज बरकरार रखा। आरओ रवीन्द्र राम ने बताया कि श्रीमती परवीन को 1414 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाहिदा को 1239 मत प्राप्त हुए है। सरपंच पद के लिए नाजारा खातुन ने शकुंतला देवी को 153 वोट से हराया। नाजारा खातुन को 913 तथा शकुंतला देवी को 760 मत प्राप्त हुए। पंसस पद के लिए मीरा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी असगरी को मात्र 7 मतों से हराया। वहीं सिमरिया पंचायत के लिए मुखिया पद पर रूबीना खातुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजुम आरा को 80 मतों के अंतर से पराजित किया। सरपंच पद पर बिजली तूफान ने बीबी रोशनी को 822 मतों के भारी अंतर से हराया वही पंसस पद पर फिरोज ने मसुद को 48 मतों से तथा हलाल ने अब्दुसमद को 333 मतों के अंतर से हराया।
रानीगंज/बसैटी (अररिया)  : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को बोगसाहा और परसाहाट पंचायत की मतगणना संपन्न हुई। बोगसाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए सुनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंदु माला सिंह को 234 मतों से हराया। सुनीता देवी को 1348 एवं इन्दु माला सिंह को 1114 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए गंगा देवी विजयी घोषित हुई। उन्हें1061 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीता देवी को 865 मत प्राप्त हुए। जबकि समिति क्षेत्र सं. 8 से मोहन ऋषि विजय घोषित हुए। वहीं परसाहाट पंचायत से मुखिया पद पर शशिकांत मिश्र 15 मतों से विजयी हुए। उन्हें1118 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल सिंह को 1103 मत प्राप्त हुए। पंचायत समिति क्षेत्र सं. 9 से अनिल यादव 148 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्हें 452 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक मंडल को 304 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए उदयानंद पाठक ने आभास भगत को 332 मतों के अंतर से पराजित किया। उदयानंद को 901 मत मिले जबकि आभास भगत को 569 मत ही प्राप्त हुए। रानीगंज प्रखंड में गुरुवार को विस्टोरिया और हसनपुर पंचायतों की मतगणना संपन्न हुई। आरओ से मिली जानकारी अनुसार विस्टोरिया पंचायत से मुखिया पद के लिए फरहत जमानी विजयी घोषित की गई। उसे 3544 मत मिले। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजरा खातुन को 2073 मत प्राप्त हुए। वहीं सरपंच पद के लिए सोमिया देवी ने 1668 मत लाकर खातुन को 435 मतों से हराया। पंचायत समिति क्षेत्र सं.- 2 से सदस्य पद के लिए शिरोमणी देवी ने दीपा देवी को 365 मतों से पराजित किया। क्षेत्र सं. 03 से समिति सदस्य पद के लिए शमानुल्ला ने मो. मुख्तार को 114 वोट से हराया।
जबकि प्रखंड मुख्यालय हसनपुर पंचायत में राजकुमार साह ने गीता देवी को 38 वोट से हरा कर मुखिया का चुनाव जीता। इस पंचायत में दो बूथों की पुनर्गणना हुई, परंतु मतों की गिनती में कोई फेरबदल नहीं हुआ। सरपंच पद पर मुरली मनोहर ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्हें 1398 मत प्राप्त हुए। श्री ठाकुर ने जुबेर आलम को 435 मतों से पराजित कर दिया। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र सं. 06 से उमेश मिश्र ने 821 मत लाकर राजकिशोर भगत को 448 मतों से पराजित किया। वहीं क्षेत्र सं. 05 से समिति सदस्य पद के लिए राजो ऋषिदेव 640 मत प्राप्त कर शिवानंद ऋषिदेव को 160 मतों से पराजित किया।
भरगामा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा गृह भवन में मतगणना के दूसरे दिन निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। गुरुवार को शंकरपुर पंचायत एवं सिमरबनी पंचायत की मतगणना हुई। सिमरबनी पंचायत की मतगणना देर शाम तक चल रही थी। शंकरपुर में मुखिया पद पर गिरजा देवी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्रकला देवी को परास्त किया। सरपंच पद पर दयानंद यादव विजय घोषित किए गए।
पंसस पद पर मुखिया देवी ने जीत दर्ज की है। जबकि सिमर बनी पंचायत में मुखिया पद पर अरुण कुमार मंडल विजय घोषित किए गए। वहीं पंसस पद पर राज कुमारी देवी निर्वाचित हुई हैं।
कुर्साकांटा (अररिया) : शुक्रवार को मतगणना के तीसरे दिन प्रथम पाली में कुर्साकांटा पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। मुखिया पद से निसरत बानो ने 2065 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी किरण देवी को 1091 मतों से पराजित किया। सरपंच पद से पूर्व सरपंच सरस्वती देवी ने 1850 मत प्राप्त किया। उन्होंने अश्वरी बेगम को 873 मतों से पराजित किया। वहीं समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 6 से पूर्व समिति सदस्य श्याम कुमार मंडल 734 मत प्राप्त कर कौशिक कुमार वर्मा को 355 मतों से पराजित किया। समिति सदस्य क्षेत्र सं. 7 से अख्तरी बेगम ने 985 मत प्राप्त कर जानकी देवी को 252 मतों से पराजित किया। जबकि हरिरा पंचायत से मुखिया पद पर वासुदेव सिंह 892 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भोला सिंह को 172 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार समिति सदस्य क्षेत्र सं. 08 से मीना देवी ने 922 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमा देवी को 323 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद से जयप्रकाश मंडल ने 1013 मत लाकर अली हसन को 178 मतों से पराजित किया। वहीं जिला परिषद क्षेत्र सं. 14 का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिप क्षेत्र सं. 14 से सुशीला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तमीना खातुन को 551 मतों से पराजित कर जिप सदस्य पद पर काबिज हुई। उन्होंने 6889 मत प्राप्त किए।
मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को डुमरिया पंचायत एवं पहुंसी पंचायतों के सभी पदों के लिए मतगणना संपन्न हुई। डुमरिया पंचायत से मुखिया पद पर तेतरी देवी निर्वाचित घोषित की गयी। उन्हें 1494 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुखिया सुशीला देवी को 692 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद से शनिचरी देवी चुनी गई। वे 1696 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 147 मतों से पराजित किया। वहीं समिति सदस्य क्षेत्र सं.- 4 से निर्वतमान प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह एक बार फिर निर्वाचित हुए। उन्हें1065 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी मुमताज अंसारी को 437 मतों से पराजित किया। वहीं समिति सदस्य क्षेत्र सं.- 3 से अनमोल देवी 737 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पशुपति पासवान को 366 मतों से पराजित किया। पहुंसी पंचायत की मतगणना संपन्न हुई। मुखिया पद पर बालकृष्ण सिंह, 1342 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार सिंह को 380 मतों से पराजित किए वहीं सरपंच पद पर पूर्व सरपंच मो. शमसुल 2460 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बुद्धेश्वर सिंह को 1094 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार समिति सदस्य क्षेत्र सं. 5 से पिंकी देवी ने 741 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आसमा खातुन को 31 मतों से पराजित किया।
जिला परिषद क्षेत्र सं. 14 में चार पंचायतों क्रमश: लैलोखर, डुमरिया, पहुंसी तथा कुआड़ी से मतगणना के बाद समीना खातुन को 4947 मत प्राप्त हुए। वहीं सुशीला देवी को 4715 मत, लक्ष्मी देवी को 2380, वीणा साह को 1089 मत मिले।
सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में मतगणना के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में बोकंतरी पंचायत की मतगणना हुई। जिसमें पूर्व मुखिया सबिता देवी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयतुन निशा को 523 वोटों से पराजित कर दिया। वहीं सरपंच पद के लिए राजेश्वरी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 1265 मतों से पराजित किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए क्षेत्र सं. 4 से जमील अख्तर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीमुद्दीन को 131 मतों से पराजित किया। बोककंतरी पंचायत के वार्ड नं. 7 से ग्राम कचहरी के पंच प्रत्याशी इंद्रा देवी तथा बेचनी देवी ने 242 मत प्राप्त की। इसे निर्वाचित पदाधिकारी श्री तौकीर अकरम ने लाटरी के माध्यम से इंद्रा देवी को ग्राम कचहरी पंच के लिए वार्ड नं. 7 से विजय घोषित किया। भिड़भीड़ी पंचायत से निवर्तमान प्रमुख चंदन करदार ने फिर बाजी मारी है। वहीं भिड़भिड़ी पंचायत से मुखिया के रूप में अरविंद कुमार मंडल निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निवर्तमान मुखिया परवेज आलम को 491 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए विश्वनारायण विश्वास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विंदेश्वरी मंडल को 331 मतों से पराजित किया। वही क्षेत्र सं. 06 से समिति सदस्य पद पर परिनारायण प्रमाणिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार मंडल को 67 मतों से पराजित किया।
वहीं प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भी दो पंचायतों की मतगणना संपन्न हुई थी। आमगाछी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी छक्कन लाल मंडल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जुलू रहमान को 433 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद के लिए मो. अजीम ने चंपालाल सिंह को 768 मतों से पराजित किया। वहीं पंसस पद के लिए अयूब अंसारी ने प्रेम किशोर शर्मा को 101 मतों से पराजित किया। मुरारी पुर पंचायत से मुखिया पद के लिए मुमताज आलम ने मो. वाजुद्दीन को केवल 03 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए राजेन्द्र मंडल ने लक्खीचंद प्रमाणिक को 154 मतों से पराजित किया। जबकि पंचायत समिति संतलाल राम ने उग्रानंद मांझी को 247 मतों से पराजित किया है। दूसरी पाली में मुरारीपुर पंचायत की मतगणना के बाद वहां से मुखिया प्रत्याशी मुमताज आलम तीन मतों से निर्वाचित घोषित हुए। वहां दूसरे नंबर पर 958 वोट लाकर वाजुद्दीन रहे। मुमताज को 961 वोट मिले। वहां शिकायत पर निर्वाची पदाधिकारी तौकीर अकरम ने रद मतों की पुनर्मतगणना भी कराई, लेकिन परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं आया और मुमताज को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय पलासी में चल रही मतगणना के तीसरे दिन शुक्रवार को बलुवा कलियागंज पंचायत से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। वहां से मुखिया पद के लिए लगातार दूसरी बार मजेबुल रहमान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भुधर लाल शर्मा को 256 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद पर भी दूसरी बार पन्ना लाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परमेश्वर सिंह को 385 मतों से पराजित किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद से माला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नईमा खातून को 338 मतों से पराजित किया। दिघली पंचायत से मुखिया पद के लिए रहमेतुन ने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया रबिया खातुन को 11 मतों से हराया। वहीं सरपंच पद के लिए बीबी शकुरा ने यासमीन को 46 मतों के अंतर से हराया। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए रियाजउद्दीन ने अपने नजदीकि प्रतिद्वंदी नूरसदी को 68 वोटों से हराया। जबकि दूसरे दिन गुरुवार को डेहटी उत्तर और दक्षिण डेहटी पंचायत की मतगणना हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रंजन चौहान से मिली जानकारी अनुसार डेहटी उत्तर से मुखिया पद पर पुन: दूसरी बार प्रमिला देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्होंने 1338 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुलारी देवी को 177 मतों से पराजित कर अपना सीट बरकरार रखा। वहीं सरपंच पद के लिए सुगंधा देवी निर्वाचित हुई। उन्होंने 1138 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को 170 मतों से हरा दिया। जबकि पंसस पद से रंभा देवी ने 2355 मत प्राप्त कर शरोफन को 1435 मतों से पराजित कर विजयश्री प्राप्त की।
दक्षिण डेहटी मुखिया पद के लिए रूकशाना खातुन ने 749 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फिरोजा को कड़े मुकाबले में 27 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। वहीं सरपंच पद के लिए मुस्तरी खातुन ने सर्वाधिक 1268 मत प्राप्त कर नासरिन प्रवीण को 255 मतों से हरा दिया। वहीं पंचायत समिति सदस्य इम्तियाज आलम ने 1110 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मतीन को 201 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। जबकि बुधवार की देर शाम को संपन्न हुए मतगणना में पीपरा विजवार पंचायत से मुखिया पद के लिए अनु देवी 92 मतों से विजयी घोषित की गई। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी जुबेदा को 948 मत मिले। सरपंच पद के लिए शांति देवी 405 मतों से विजयी घोषित की गई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1164 मत मिले। जबकि पंसस पद के लिए जितनी देवी 191 मतों से विजयी घोषित की गई। उनके निकटतम मंजूला देवी को 735 मत मिले।
नरपतगंज (अररिया), : मतगणना के तीसरे दिन नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत से मुखिया पद पर हरिनंदन पासवान विजयी घोषित किए गए। हरिनंदन पासवान को कुल 632 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश रजक को 544 मत प्राप्त हुए। जबकि समिति सदस्य के मो. इब्राहिम ने मो. आजम को 163 मतों से पराजित किया। वही सरपंच पद पर बालेश्वर राम विजय घोषित हुए। उन्हें कुल 1130 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिव नारायण राम को 937 मत मिले। अचरा पंचायत से मुखिया पद पर विनोद कुमार विजयी हुए। उन्हें कुल 849 मत प्राप्त हुए। जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र विराजी को 583 मत मिले। सरपंच पद पर जागेश्वर बिराजी कड़े संघर्ष में सुधीर यादव को एक मतों से पराजित किया। जागेश्वर बिराजी को 1311 मत मिला वहीं सुधीर यादव को 1310 मत प्राप्त हुआ। समिति सदस्य के मोली देवी एक मत के अंतर से जीत गई थी लेकिन पूनर्मतगणना होने पर भोली देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुलोचना देवी से हार गई। नवाबगंज पंचायत से मुखिया पद के लिए संजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद यादव को 409 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए नारायण परशेला ने अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी आलोक साह को 425 मतों से पराजित किया। पंचायत समिति क्षेत्र सं-10 नवाबगंज से द्वारिका प्रसाद साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंचन देवी को 416 मतों से पराजित किया।


प्रधानाध्यापकों को बकाया राशि के भुगतान का निर्देश


अररिया, संसू: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलसचिव ने अररिया कालेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर एमजेसी 4253/10 में पारित न्यायादेश के आलोक में 62 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरांत कार्यरत शिक्षकों के बकाया राशि के भुगतान का निर्देश दिया है। कुलसचिव ने पत्र में स्पष्ट किया है कि एमजेसी सं. 4253/10 एवं अन्य में पारित आदेश के आलोक में 30 जून 2010 को अथवा उसके बाद 62 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कार्यरत शिक्षकों को माह जुलाई 10 से फरवरी 11 तक की अवधि का वेतन भुगतान किया जाना है। पत्र में कालेज में वैसे लाभार्थी शिक्षकों का नाम व राशि भी दर्ज है जो सेवानिवृत हो चुके हैं जिसमें आफजाल हुसैन सिद्धीकी, लालमोहन झा, सुरेन्द्र नाथ राय, अशोक कुमार एवं मो. इमाम हुसैन के नाम शामिल हैं

महादलित समुदाय के ग्रामीणों ने की प्रताड़ना की शिकायत


अररिया  : शहरी क्षेत्र के वार्ड न.-11 मुसहरी टोला के महादलित समुदाय के दर्जनों लोगों ने एक अधिवक्ता के खिलाफ डीएम, एसपी समेत कई वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर प्रताड़ित करने व झूठा मुकदमा में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की है। वहीं डीएम एम. सरवणन ने सदर एसडीओ को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इधर, सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि उक्त अधिवक्ता को धारा 107 के तहत नोटिस निर्गत किया गया है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि वकील धनंजय मंडल महादलित परिवारों को झूठा मुकदमा में फंसाने की धमकी देकर परेशान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से उक्त वकील पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दसों अंगुलियों व आंखों की ली जाएगी छवि


अररिया : भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई विशिष्ट पहचान पत्र बनाने का कार्य अररिया में चालू हो गया है। जो भी व्यक्ति यूनिक आईडेनटीटी कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें दोनों हाथ के 10 अंगुलियों का निशान देना होगा। यही नहीं उस व्यक्ति के दोनों आंख का ईमेज भी कम्प्यूटर में सेट के माध्यम से लिया जाएगा। इस संबंध में यूआइडी कार्ड निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी सीएसएस टेक इनर्जी के कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यूआइडी प्राप्त करने के लिए लोगों को पहचान व निवास से संबंधित कागजात देना अनिवार्य है। बिना निवास कागजात के कार्ड नहीं बनेगा। श्रीवास्तव ने बताया कि यूआइडी बनाने में उम्र सीमा की छूट है। छोटे से बच्चे का भी रिकार्ड लिया जाएगा। परंतु शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों के अंगुलियों की छवि व आंख का ईमेज नहीं लिया जाएगा।

यूआइडी प्राप्त लोगों का एसबीआई में शून्य पर खुलेगा खाता


अररिया : विशिष्ट पहचान पत्र (यूआईडी) प्राप्त प्रत्येक लोगों का खाता भारतीय स्टेट बैंक में शून्य बैलेंस पर खुलेगा। यह आदेश भारत सरकार व आरबीआई ने जारी किया है। इसके लिए यूआईडी बनाने का कार्य जोर-शोर से किया जाएगा। यूआइडी बनाने के लिए बिहार में सीएसएस टेक इनर्जी कंपनी को अधिकृत किया गया है। शुक्रवार को सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने कंपनी के अधिकारियों के साथ कक्ष में बैठक कर कायरें के संचालन की समीक्षा की। बैठक के दौरान एसडीओ डा. कुमार ने कंपनी के अधिकारियों से कहा कि सर्वप्रथम आपस में समन्वय बनाते हुए पूरे प्लानिंग से प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि आमलोगों की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार करवाएं ताकि अधिक से अधिक लोग यूआइडी का लाभ ले सके। डा. कुमार ने उन्हें मशीनरी सिस्टम बढ़ाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने एसबीआई को रजिस्ट्रार के तौर पर अधिकृत किया है। उन्होंने यह भी बताया कि निर्देश के अनुसार प्राथमिकता के तौर पर एसबीआई की 27 शाखाओं के अधीन एफआई गांव के लोगों का कार्ड बनाना है। इसके बाद शहरी क्षेत्र के लोगों का कार्ड बनेगा। मौके पर मौजूद जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि यूआइडी के लिए मुफ्त में फार्म प्राप्त कर लोग अपना विवरण भरकर जमा करें। उन्हें तुरंत प्रक्रिया पूर्ण कर रसीद निर्गत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल 8 मार्च से कार्य जारी है। जिसमें करीब 3 हजार लोगों का डाटा एकत्र कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्ड निर्माण की विधिवत शुरुआत डीएम का डाटा प्राप्त कर किया जाएगा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार उनकी कंपनी बिहार के छह व बंगाल के 3 जिलों में कार्य कर रही है।

आमगाछी पंचायत से छक्कन लाल मंडल व मुरारी पुर पंचायत से मुमताज आलम बने मुखिया


सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को दो पंचायतों का मतगणना किया गया, जिसमें प्रथम पाली में आमगाछी व दूसरी पाली में मुरारी पुर पंचायत की मतगणना हुई। आमगाछी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी छक्कन लाल मंडल ने निकटतम प्रतिद्वंदी जुलू रहमान को 433 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद के लिए मो. अजीम ने चंपालाल सिंह को 768 मतों से पराजित किया। वहीं पंसस पद के लिए अयूब अंसारी ने प्रेम किशोर शर्मा को 101 मतों से पराजित किया। वहीं मुरारीपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए मुमताज आलम ने मो. वाजुद्दीन को केवल 03 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए राजेन्द्र मंडल ने लक्खीचंन्द प्रमाणिक को 154 मतों से पराजित किया। जबकि पंचायत समिति संतलाल राम ने उग्रानंद मांझी को 247 मतों से पराजित किया है। दूसरी पाली में मुरारीपुर पंचायत की मतगणन के बाद वहां से मुखिया प्रत्याशी मुमताज आलम तीन मतों से निर्वाचित घोषित हुए। वहां दूसरे नंबर पर 958 वोट लाकर वाजुद्दीन रहे। मुमताज को 961 वोट मिले। वहां शिकायत पर निर्वाची पदाधिकारी तौकीर अकरम ने रद मतों की पुनर्मतगणना भी कराई। लेकिन परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं आया और मुमताज को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया


अररिया : दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित हो रही एक महिला ने महिला हेल्पलाइन के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला खरैय्या बस्ती, अररिया निवासी राजेन्द्र यादव की पुत्री अनिता देवी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया। तब उसने हेल्पलाइन के पास शिकायत दर्ज कराई। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व फारबिसगंज प्रखंड के सामौल निवासी सिहेंश्वर यादव पुत्र उपेन्द्र यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। बाद में मारपीट कर अधमरा कर उसे मायके के निकट सड़क किनारे छोड़ दिया गया। हेल्पलाइन के सहयोग से अनिता ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने अविलंब उस पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा संबंधित थाना को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उक्त जानकारी महिला हेल्पलाइन की संचालिका रतन माला ने दी।

बार-बार के चक्रवाती तूफान से लोग हो रहे हलकान


अररिया : सन 2004 में अररिया जिले में जोरदार तूफान आया था। भीषण चक्रवाती तूफान जिसमें तकरीबन तीन दर्जन लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। करोड़ों की फसल क्षति और हजारों घर धराशाई हो गए थे। तब से तबाही का एक अंतहीन सिलसिला प्रारंभ हो गया है, जो हर साल एक अभिशाप के रूप में सामने आ रहा है।
जिले में चक्रवाती तूफान से डेढ़ सौ से अधिक जानें जा चुकी हैं। इनमें वर्ष 2004 में 42 व विगत वर्ष 2010 में हुई 60 मौतें शामिल हैं।
इस साल तो आसमान से उतरने वाली तबाही ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। विगत दो महीने में आठ तूफान आ चुके हैं। तूफान की दिशा पश्चिम उत्तर कोने से प्रारंभ होती है और तेज धूल भरी आंधी के साथ तबाही का तांडव शुरू हो जाता है। आधे घंटे की तेज आंधी के बाद चक्करदार बारिश। ऐसा प्रतीत होता है कि फणीश्वर नाथ रेणु की परती परिकथा में वर्णित 'कुल्हड़िया आंधी व पहड़िया पानी' का अभिशाप अररिया व आसपास सिर चढ़ कर बोलने लगा है।
इस संबंध में भौतिकी व भूगर्भ वैज्ञानिकों का मानना है कि इलाके में पर्यावरणीय परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है। भौतिकी के यूनिवर्सिटी प्रोफेसर डा. टीके झा के अनुसार पूर्णिया प्रमंडल की फिजां में ग्रीन हाउस गैसों का परिणाम तेजी के साथ बढ़ रहा है, जिससे तापक्रम में वृद्धि हो रही है। इससे अक्सर कम दाब के क्षेत्र बन जाते हें तथा लोगों को भीषण तूफान का सामना करना पड़ता है। डा. झा ने ग्रीन हाउस गैसों के बढ़त स्तर का अध्ययन व इसके परिमाण को कम करने की आवश्यकता बताई।
वहीं, भूगर्भ के जानकार अभियंता वाइके मिश्रा ने बताया कि कोसी की बाढ़ के बाद इलाके में जगह- जगह सैंड डिपाजिट बने रह गए। इनसे लगातार उच्च ताप व कम दाब के क्षेत्र बनते रहते हैं और आंधियां आती रहती हैं।
चालू वर्ष के दौरान ओला वृष्टि, आंधी तथा तूफान ने खासकर किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं, विडंबना है कि सरकारी घोषणा के बावजूद किसानों को फसल क्षति आदि का मुआवजा नहीं मिल रहा।

मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत


बसैटी (अररिया) : रानीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पिछले दिनों हुई मारपीट में घायल रामानंद मंडल (50 वर्षीय) की मौत इलाज के क्रम में गुरु की रात सिलीगुड़ी में हो गई। शुक्रवार को सुबह उसका शव रानीगंज लाया गया। सूचना मिलने पर रानीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यतपरीक्षण के लिए अररिया भेज दिया। घटना को लेकर कांड संख्या 100/011 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के मतदान के दूसरे दिन 15 मई को मुखिया पद के दो समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें मृतक रामानंद मंडल बुरी तरह जख्मी हुए थे जिसे इलाज के लिए अररिया से सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को लक्ष्मीपुर गांव शव पहुंचते ही वहां मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस गांव पहुंचकर मृतक के भाई उमानंद मंडल के बयान पर निरंजन मंडल, गिरानंद मंडल, दयानंद मंडल सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

Thursday, May 19, 2011

पोशाक राशि में लाखों का गबन, दो शिक्षकों पर प्राथमिकी

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज के दो शिक्षकों ने पोशाक योजना मद के लाखों रुपये की राशि गबन कर ली और विद्यालय छोड़ कर फरार हो गए हैं। फारबिसगंज के प्राथमिक विद्यालय सैफगंज की प्रधान शिक्षिका शोभा कुमारी (निलंबित) तथा प्राथमिक विद्यालय किरकिचिया के प्रधान शिक्षक शंकर कुमार सिन्हा पर सरकारी राशि गबन करने सहित विद्यालय के विकास कार्य को अवरुद्ध करने तथा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में फारबिसगंज थाना में अलग-अलग प्राथमिक दर्ज की गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंदन प्रसाद के द्वारा दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कांड संख्या 229/11 में प्रधान शिक्षिका शोभा कुमारी पर मुख्यमंत्री पोशाक योजना मद (वित्तीय वर्ष 2010-11) की एक लाख 21 हजार रुपये की निकासी कर उसे स्कूल के बच्चों के बीच नहीं बांटने का आरोप है। इसके अलावा बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण 26 अप्रैल को ही जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया था। दूसरी तरफ कांड संख्या 230/11 में प्रधान शिक्षक शंकर कुमार सिन्हा पर भी पोशाक योजना मद के लाखों रुपये की सभी राशि चेक के माध्यम से कई माह पूर्व ही निकासी के बावजूद बच्चों के बीच बांटी नहीं गई। इसके बाद बिना सूचना के वे विद्यालय से अनुपस्थित हैं। डीएम के द्वारा श्री सिन्हा को 31 मई 2010 को ही विद्यालय का संपूर्ण प्रभार स्कूल के वरीय शिक्षक को सौंपने का आदेश देते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। दोनों आरोपियों को राशि लौटाने के साथ ही उपस्थित होने का भी आदेश कई बार जारी किया गया था। लेकिन दोनों के द्वारा न तो राशि लौटाई गई और न ही श्री सिन्हा के द्वारा वरीय शिक्षक को प्रभार सौंपा गया। दोनों पर विद्यालय के विकास कार्य को अवरुद्ध करने, एमडीएम योजना को बाधित करने के भी गंभीर आरोप है।

फारबिसगंज: बथनाहा से जैबून निशां मुखिया तथा शीला बनी सरपंच


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के लिए मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को बथनाहा पंचायत का परिणाम साफ हो गया। बथनाहा से मुखिया पद के लिए जैबून निशां (1198 मत) ने निवर्तमान मुखिया ध्रुववती देवी (717 मत) को 481 मतों से हराकर जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर जयमाला देवी (672 मत) रही। सरपंच पद के लिए शीला देवी 1597 मत लाकर जीत हासिल की। पंचायत समिति सदस्य पद के लिये दिनेश साह (482 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश प्रसाद मंडल (430 मत) को 52 मतों से हराया। जबकि वार्ड सदस्य पद पर वार्ड संख्या एक से सियावती देवी, 2 से नसीम, 3 से चांदनी देवी, 4 से सरस्वती देवी, 5 से रेणु देवी, 6 से आलम बैठा, 7 से ममता देवी, 8 से रमेश मंडल, 9 से शीला देवी, 10 से गुलशन खातुन, 11 से नवीशा खातुन, 12 से आमना खातुन, 13 से मनोज पासवान, 14 से दिलीप मंडल तथा 15 से कल्पना देवी ने जीत हासिल की। पंच पद के लिये वार्ड संख्या एक से परमा देवी, 2 से पुरनी देवी, 3 से सुशील कुमार ठाकुर, 4 से 10 तक निर्विरोध, 11 से याकूब, 12 से बतीसुन, 13 से निर्विरोध, 14 से वीरेन्द्र मंडल तथा 15 से निर्विरोध चुने गए। हालांकि समाचार प्रेषण तक सफल उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी थी। जबकि सहबालपुर पंचायत की मतगणना जारी थी। मतगणना के समय आर ओ नूर अहमद सिवली सहित अन्य अधिकारी तथा पुलिस बल फारबिसगंज कालेज परिसर स्थित मतगणना केन्द्र पर मौजूद थे।
फारबिसगंज प्रखंड के सहवाजपुर पंचायत से सरिता देवी ने 597 मत लाकर मुखिया पद पर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति मिश्रा को 546 मत मिले। सरपंच पद से जीते विभा देवी को 1898 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी गोमती देवी को 1451 वोट मिले। पंसस से जीते मीरा देवी को 893, प्रतिद्वंदी विभा देवी को 879 मत मिले। वार्ड सदस्यों में 1. जब्बार, 2. इन्द्रानंद ऋषिदेव, 3. कृत्यानंद मिश्र, 4. विनोद कामत, 5. मुकेश कुमार झा, 6. कला देवी, 7. रेखा देवी, 8. विभा देवी, 9. पारो देवी, 10 मुन्नी देवी, 11. श्यामा कुमारी, 12 विजय राम, 13 विष्णु कांत राय, 14. विभा देवी जीते।
पंच 1 एवं दो पूर्व में निर्विरोध जीते थे। जबकि 3 से विवेकानंद मिश्र, 4 से 7 निविर्रोध, 8. बानो खातुन, 9. मटर लाल सादा, 10 विनोद यादव, 11. इजा देवी, 12. गीता देवी, 13 मनोज राय, 14. किशनी देवी निर्वाचित घोषित हुई हैं।

आमगाछी पंचायत से छक्कन लाल मंडल व मुरारी पुर पंचायत से मुमताज आलम बने मुखिया


सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को दो पंचायतों का मतगणना किया गया। जिसमें प्रथम पाली में आमगाछी व दूसरी पाली में मुरारीपुर पंचायत की मतगणना हुई। आमगाछी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी छक्कन लाल मंडल ने निकटतम प्रतिद्वंदी जुलू रहमान को 433 मतों से पराजित किया। जबकि सरपंच पद के लिए मो. अजीम ने चंपालाल सिंह को 768 मतों से पराजित किया। वहीं पंसस पद के लिए अयूब अंसारी ने प्रेम किशोर शर्मा को 101 मतों से पराजित किया। वहीं मुरारीपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए मुमताज आलम ने मो. वाजुद्दीन को केवल 03 मतों से पराजित किया। वहीं सरपंच पद के लिए राजेन्द्र मंडल ने लक्खीचंन्द प्रमाणिक को 154 मतों से पराजित किया। जबकि पंचायत समिति संतलाल राम ने उग्रानंद मांझी को 247 मतों से पराजित किया है। दूसरी पाली में मुरारीपुर पंचायत की मतगणना के बाद वहां से मुखिया प्रत्याशी मुमताज आलम तीन मतों से निर्वाचित घोषित हुए। वहां दूसरे नंबर पर 958 वोट लाकर वाजुद्दीन रहे। मुमताज को 961 वोट मिले। वहां शिकायत पर निर्वाची पदाधिकारी तौकीर अकरम ने रद मतों की पुनर्मतगणना भी कराई। लेकिन परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं आया और मुमताज को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

पेट्रोल पंपों पर छापा, सेम्पल जब्त



अररिया, : पेट्रोल पंपों पर मिलावटी तेल की बिक्री की शिकायत पर गुरुवार को एसडीओ डा. विनोद कुमार के नेतृत्व में शहर के चार पेट्रोल पंपों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान एसडीओ ने पेट्रोल पंपों से तेल का सेंपल भी लिया है। जब्त सेंपल को सील बंद डिब्बे में जाच के लिए लेबोरेटरी में भेजने की बात एसडीओ ने बताई है। एसडीओ डा. कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। छापामारी कर रहे एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि पेट्रोल में किरासन तेल की लगातार मिलावट करने की शिकायत आ रही थी। इसी शिकायत के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर शहर के सभी पंपों पर छापामारी कर तेल का सेंपल जब्त किया है। श्री कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई तय है। छापामारी में नगर थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह के अलावा कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी तत्कालीन एसडीओ बाला मुरगन डी ने शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा था तथा मिलावट करने वाली मशीन के साथ किरासन लदी एक टैंकलोरी भी जब्त किया था तथा सेंपल जांच के लिए भेजा था। किंतु बाद में जांच में वह सही पाया गया।

काकन, बगडहरा व डूबा के निवर्तमान मुखिया हारे


जोकीहाट (अररिया) : बाजार समिति अररिया के प्रागंण में चल रहे मतगणना में गुरुवार को दो पंचायतों के सभी पदों के लिए वोटों की गिनती संपन्न हुई, जिसमें काकन व बगडहरा शामिल है। दोनों ही पंचायत के निवर्तमान मुखिया मुश्ताक एवं सबीहा आरफीन को पराजय का मुंह देखना पड़ा। काकन पंचायत से मुखिया पद के लिए बीबी सादा सलाम विजयी घोषित की गई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नूरसबा को 385 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए मरियम ने फातमा को 255 मतों के अंतर से हराया। पंसस के लिए नासिरउद्दीन एवं जाहिद ने जीत दर्ज की। काकन पंचायत के वार्ड सदस्यों में वार्ड 1 से वहाब, 2 से तबरेज, 3. से हसीब, 4. से संजय ततमा, 5. से शहाबुद्दीन, 6. शांति देवी, 8. से रबीया खातुन, 9. से राजीला खातुन, 13.से दिनेश लाल रजक, 14. से अफसरी आदि शामिल हैं। काकन पंचायत से एक ही परिवार के जेठानी रबीया खातुन एवं देवरानी रजीला खातुन ने वार्ड सदस्य तथा भतीजा नासिरूद्दीन ने पंसस पद पर कब्जा जमाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उधर बगडहरा पंचायत में मुखिया पद के लिए कुलसुम ने दाउद को 117 मतों से पराजित कर दिया। जबकि निवर्तमान मुखिया इम्तियाज आलम तीसरे स्थान पर रहे। पंसस पद के लिए साकिर ने नजीब को 40 मतों के अंतर से हराया। सरपंच पद के लिए गुफरान रजा साजिद को हराकर सरपंच पद पर काबिज हुए। वहीं वार्ड सदस्यों में वार्ड एक के लिए शहाबुद्दीन, 2. से रहीम 3. कुर्बान 4. अस्मति 5. वाजुद्दीन 6.मरजीना 7. अजीम 8. रंभा देवी 9. तंजीला 10. हाजरा शामिल हैं। उधर, बुधवार को देर शाम संपन्न हुई मतगणना के बाद डूबा पंचायत से मुखिया पद के लिए इसराइल को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने साबिर को 86 मतों से पराजित कर दिया। सरपंच पद के लिए ईशा ने वसीक को 417 मतों से हराया। पंसस पद के लिए अब्दुल ईशा ने रेहाना को 166 मतों से हराया।

बबुआन से धरमी देवी बनी मुखिया


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड में गुरुवार को दो पंचायतों की मतगणना संपन्न हुई। जिसमें बवुवान पंचायत से धरमी देवी मुखिया निर्वाचित घोषित हुई। उसे 1012 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी सुशीला देवी को 773 मत मिले। धर्मी देवी 239 मतों से विजयी हुई।
सरपंच पद के लिए जितनी देवी को 2186 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी लालो देवी को 882 मत प्राप्त हुए तथा 1304 मत से विजय घोषित हुई। पथराहा पंचायत से मुखिया पद के लिए खुजेदा खातुन 1691 मत प्राप्त कर विजयी हुए जबकि प्रतिद्वंदी मैनाज खातुन को 891 मत प्राप्त हुए।

मारपीट में आधा दर्जन घायल


फारबिसगंज (अररिया) : भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें भगवान लाल साह, उनके दामाद अरविंद कुमार, बेटी सोनी देवी, बेटा सहित अन्य लोगों को चोटें आई। घटना को लेकर भगवान लाल साह ने फारबिसगंज थाना में आवेदन प्रेषित कर गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

दु‌र्व्यवहार मामले पर डाक्टरों ने की बैठक


कुसियारगांव (अररिया) : सदर अस्पताल अररिया में डा. विनोद विशनोई के साथ हुई दु‌र्व्यवहार के कारण चिकित्सकों ने बुधवार की देर संध्या सिविल सर्जन कार्यालय में एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. सीके सिंह ने की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डा. विनोद विश्नोई के साथ मारपीट करने वाले लोगों को अगर पुलिस तीन दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं करती है तो डाक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। वही अस्पताल में चिकित्सकों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों का बढ़ोतरी की मांग करने का भी फैसला लिया गया है। बैठक में डीएस डा. हुस्न आरा वहाज, डा. एस के सिंह, डा. सुदर्शन झा, डा. ओम प्रकाश, डा.डीएनपी साह आदि मौजूद थे।

अपराधियों ने युवक को किया जख्मी


कुसियारगांव (अररिया) : आरएस ओपी क्षेत्र के हड़िया टोला मुरबला गांव में गुरुवार के दिन अज्ञात अपराधियों ने नसीम अहमद के 20 वर्षीय पुत्र अबूजर को तेजधार हथियार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बताया गया है कि युवक बासपट्टी गया था। चार अपराधियों ने हमला बोल कर उसे जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना थाना को भेज दिया है।

दुर्घटना: महिला समेत चार घायल


कुसियारगांव (अररिया)  अररिया बहादूर गंज मार्ग पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। जख्मी में मो. जूबेर, मो. फिरोज, मो. नजिर, बगड़रा निवासी जबकि मजगामा दियारी पंचायत के शांति देवी शामिल है।

मोटर साइकल चोरी करते चोर रंगे हाथों पकड़ाया


अररिया : सुभाष चौक स्थित न्यू वाच हाउस के आगे गुरुवार को हड़ियाबाड़ा के अब्दुल बदुद की नई डिसकवर मोटर साइकल चोरी कर भाग रहे चोर को आस-पास के लोगों ने रंगेहाथों दबोचने में सफलता पाई है। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के समक्ष दबोचे गए चोर ने अपना नाम मो. फारुख, बौसी थाना क्षेत्र के मोहिनी करेला का रहने वाला बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल दुकान के आगे अपनी नई गाड़ी लगाकर कोई समान खरीद रहा था। इसी बीच मौका पाकर उक्त चोर गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगा। उसी समय दुकानदार की नजर उस पर पड़ी। तब दुकानदार एवं गाड़ी मालिक दौड़कर उसे पकड़ लिया। वहीं बुधवार की संध्या चांदनी चौक स्थित मेट्रो जूता-चप्पल की दुकान के आगे से भी छतियौना निवासी मो. रजानी की मोटर साइकल चोरी हो गई थी। पुलिस को शक है कि पकड़ाया चोर ही चांदनी चौक की चोरी में शामिल है। पुलिस दोनों ही मामलों की तहकीकात कर रही है।

मारपीट के विरोध में सड़क जाम


फारबिसगंज (अररिया) : रामपुर दक्षिण पंचायत में दो पंचायतों में चुनाव प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच बुधवार की संध्या हुई मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर हंगामा किया। सड़क जाम के कारण वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए ठप रहा। बाद में बारिश हो जाने के कारण सभी ग्रामीण चले गए और सड़क जाम समाप्त हुआ।

महिला ने पिया जहर


कुसियारगांव (अररिया) : पलासी थाना क्षेत्र के रामनगर टोला ढेंगा में घरेलू विवाद के कारण संजय साह की पत्‍‌नी साधना देवी ने बुधवार की देर शाम विषपान कर ली, परिजनों को मालूम होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना थाना को भेज दी गई है।

शव जलाने गए दो युवकों की परमान नदी में डूबने से मौत




अररिया : शहर के पूर्वी छोर से गुजरी परमान नदी में गुरुवार को एक शव जलाने गए लोगों में दो युवकों की स्नान के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए। उनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है। गोताखोरों के सहयोग से उनमें से एक शव को देर संध्या बाहर निकाल लिया गया है। दूसरे शव की खोज में स्थानीय व एसएसबी के जवान भी लगे थे। मृत युवकों में एक भागीरथ गुप्ता (18 वर्ष) व दूसरा पिंटू गुप्ता (20 वर्ष)शामिल है। घटना से शहरवासी मर्माहत हैं तथा शव को देखने घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह शव की बरामदगी के लिए पहुंचे।
जानकारी के अनुसार हटिया रोड निवासी रामनाथ गुप्ता की मौत गुरुवार को हो गई। उनकी अंत्येष्ठी के लिए उनके परिजन व अन्य लोग परमान नदी के तट पर पहुंचे। शव जलाने के बाद पांच युवक चचरी पुल के निकट स्नान करने नदी में उतरे। इसी दौरान नहाने के क्रम में अमरनाथ गुप्ता, राजू गुप्ता एवं किशोर गुप्ता डूबने लगे। उन्हें डूबते देखे भागीरथ गुप्ता एवं पिंटू गुप्ता उन्हें बचाने आगे बढ़े। लेकिन पहले डूब रहे तीनों युवक तो किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन बचाने गये दोनों युवक तेज धार में बह गये। हो हल्ला सुनकर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक दोनों युवक पानी की गहराई में डूब गए। उन्हें डूबते देख वहां उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए। बाद में हो हल्ला होने पर लोग वहां पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोर शव को ढ़ूंढ़ने नदी में उतरे। कुछ देर बाद एसएसबी गोताखोरों को भी वहां बुलाया गया। महाजाल लगाने के बाद भागीरथ गुप्ता का शव संध्या में बरामद हुआ। जबकि दूसरे की खोज देर शाम तक जारी थी। उधर डूबने से बचे राजू गुप्ता की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। उसे अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घटना से शहर वासी मर्माहत हैं।

धीमी गति से चल रही मतगणना


अररिया, : पंचायत चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पर कार्य की रफ्तार अत्यंत धीमी रही। दिनभर में मात्र दो पंचायतों के नतीजे ही सामने आ पाए।
निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार साहसमल पंचायत से मुखिया पद पर अनिता देवी विजयी हुई हैं। वहीं, टी भोजपुर पंचायत में मुखिया पद का चुनाव सिंपू देवी ने जीता है। यहां से सरपंच पद के लिए निक्की सिंह को जीत मिली जबकि पंसस पद पर विजय मंडल व अब्दुल रहमान विजयी घोषित किए गए हैं। साहसमल पंचायत से पंसस पद पर निवर्तमान उपप्रमुख रुद्रानंद मिश्र उर्फ फुच्ची झा चुनाव जीत गए हैं। इसी पंचायत से पंसस के एक अन्य पद पर रेखा देवी विजयी हुई हैं।
मतगणना की धीमी रफ्तार के बारे में निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में छह पदों के लिए बैलेटों की शार्टिग, बंचिंग व काउंटिंग होती है। इसमें विलंब होना स्वाभाविक है। हालांकि शुक्रवार से कर्मियों को कार्य की गति तेज करने के लिए कहा जाएगा।
वहीं, कई मतगणना कर्मियों ने हाल के भीतर भीषण गर्मी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जो हालत है उसमें काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है।
बाक्स:
जमुआ व टी भोजपुर से वार्ड मेंबर के नतीजे घोषित
अररिया, जाप्र: निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत से ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर)पद के लिए वार्ड 3 से ब्रह्मादेव मंडल, 4 से विद्यानंद मंडल, 5 से सुभाष चंद्र ठाकुर, 6 से मीना देवी, 7 से सुशीला देवी, 8 से मुर्शीदा खातून, 9 से सेमिया खातून, 10 से कृत्यानंद मंडल, 11 से सुभनी देवी, 12 से रामदेव राम,13 से चंद्रमा देवी तथा 14 से केदारनाथ झा को जीत हासिल हुई है।
इसी तरह टी भोजपुर पंचायत से वार्ड मेंबर पद के लिए 1 से वीरेंद्र मंडल, 2 से रंभा देवी, 3 से सूर्यानंद यादव, 4 से वीरेंद्र यादव, 5 से प्रकाश बहरदार, 6 से सत्यनारायण मंडल, 7 से गणेश सिंह, 8 से दयानंद पासवान, 9 से ममता देवी,10 से अपसर जहां, 11 से चंदन पासवान, 13 से शीला देवी, 14 से चंपा देवी, 15 से कुमार सिंह तथा वार्ड 16 से सुलेखा देवी ने जीत प्राप्त की है।

निधन पर शोक व्यक्त


रेणुग्राम (अररिया) : पूर्णिया के पूर्व विधायक स्व. राजकिशोर केसरी की मां सोना देवी के निधन पर फारबिसगंज के विधायक पदम पराग राय वेणु, भाजयुमो के दिलीप कुंवर, पैक्स अध्यक्ष तरूण कुमार, महेन्द्र मंडल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

आंधी से नुकसान


पलासी (अररिया), : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार रात्रि आई तेज आंधी व मूसलाधार वर्षा से जहां दर्जनों टीन के छप्पर उड़ गए, वहीं आम, लीची आदि फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है।

मोटर साइकल चोर रंगेहाथ चोर पकड़ाया


अररिया : नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित न्यू वाच सेंटर के आगे से हड़िया बाड़ा निवासी अब्दुल बदुद की नई डिसकवर मोटर साइकल चोरी कर भाग रहे चोर को आसपास के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया है।

दुष्कर्म का मामला दर्ज


जोकीहाट (अररिया), : जोकीहाट थाना क्षेत्र की एक युवती सुल्ताना(काल्पनिक नाम)ने गांव के ही मिठ्ठु उर्फ अफसर पर दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता 13 मई की रात में घर के पीछे शौच के लिए गई थी कि अचानक मिठ्ठु ने पकड़कर जबरदस्ती उसके साथ मुंह काला किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मारपीट की प्राथमिकी


रेणुग्राम (अररिया), : मारपीट के मामले को लेकर सिमराहा निवासी देवयंती देवी ने स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में विमल राम, हीरा लाल राम समेत सात को नामजद किया है।

मटियारी की मतपेटियां वज्रगृह में वापस


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज कालेज परिसर स्थित मतगणना केन्द्र पर गुरुवार को दो पंचायतों की मतगणना पूरी होने के बाद मटियारी पंचायत की मतपेटियों को गणना कक्ष में लाया गया। लेकिन गणना कर्मियों ने काम की निर्धारित समय समाप्त हो जाने की बात कहते हुए मतों की गिनती करने से इंकार कर दिया। वहां पर मौजूद आरओ नूर अहमद शिवली सहित अन्य अधिकारियों ने कर्मचारियों को शांत करने के लिए समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों में हल्की कहासुनी भी हुई। बाद में कर्मचारियों के काम से हाथ उठा देने के कारण मटियारी पंचायत के मतगणना कार्य गुरुवार को नही हो सका और वहां की मतपेटियों को दोबारा वज्रगृह में ले जाकर रख दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मतगणना को को ले पहुंचे मटियारी पंचायत के विभिन्न पदों के बीच उहापोह व असंमजस की स्थिति बनी रही।

Wednesday, May 18, 2011

चुनावी घमासान का आखिरी अध्याय शुरू


अररिया : दो माह तक गांव की गलियों में मचे चुनावी घमासान का अंतिम अध्याय शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा एवं चाक चौबंद व्यवस्था के बीच बुधवार की सुबह जिले के आठ स्थानों पर मतगणना प्रारंभ हो गई। दोपहर बाद से परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं।
वहीं, अररिया व जोकीहाट के चुनाव नतीजों की जानकारी के लिए हजारों की संख्या में लोग मार्केटिंग यार्ड स्थित मतगणना स्थल के सामने कड़ी धूप के बावजूद दिन भर डटे रहे।
अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत में मुखिया पद का सेहरा भाजपा नेता नारायण मंडल के सिर बंधा। उन्होंने निवर्तमान मुखिया अशोक पंडित को हराया।
निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार पंसस पद के लिए क्षेत्र संख्या 1 से इंद्रानंद यादव तथा क्षेत्र सं. 2 से विजय कुमार मिश्र विजयी हुए हैं। सरपंच पद का चुनाव श्यामदेव मंडल ने जीता है।
वहीं, जमुआ पंचायत से मुखिया पद पर सविता देवी ने जीत प्राप्त की है। हालांकि समाचार प्रेषण तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
साइड स्टोरी 1
तारण : मुखिया व सरपंच जीते दोबारा
जोकीहाट (अररिया), निप्र: तारण पंचायत की निवर्तमान मुखिया आसिया परवीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रफत परवीन को 68 मतों के अंतर से हरा कर लगातार दूसरी बार विजय हासिल कर ली। वहीं, निवर्तमान सरपंच अमरीशा ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।
पंसस पद के लिए अब्दुल कैयूम ने नौशाद आलम को 277 मतों से पराजित किया। वार्ड सदस्यों में वार्ड 1 से शोयब, 2. असलम, 3. अनवारूल हक, 4. कय्यूम, 5. जमीला, 6. प्रमीण खातुन, 7. इसरती, 8. जमशेद आदिल, 9. याकूब 10. वसीमा, 11. नरगीस, 12. खूशबू व 13 से शहनाज ने जीत हासिल की है। डूबा पंचायत के समाचार प्रेषण तक सिर्फ वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित हुए थे। जीतने वाले वार्ड सदस्यों में 1. सत्तार 2. सोयब आलम, 3. नौशाद आलम, 4. मुमताज, 5. बीबी नाजिया, 6. मो. वोसिक, 7. महमूदा खातुन, 8. नजहत, 9. इसरती शामिल है।
साइड स्टोरी 2
खरसाही पंचायत के परिणाम घोषित
रानीगंज(अररिया),जाप्र: खरसाही पंचायत में चन्द्रिका देवी ने बेचनी देवी को 450 मतों से पराजित कर मुखिया पद का चुनाव जीत लिया। वहीं, सरपंच पद के लिए पिंकी देवी ने जीत हासिल की है। पंसस पद के लिए क्षेत्र सं. 01 से मटरी देवी ने व क्षेत्र सं. 04 से पसंस पद के लिए इन्द्रानंद सिंह ने विजय प्राप्त की है। जिला परिषद क्षेत्र सं.10 से सदस्य पद के लिए प्रिंस विक्टर अपने प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार से 1100 मतों से बढ़त बनाए हुए है। रानीगंज में मतगणना का कार्य तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ।
साइड स्टोरी 3
सिकटी में हुई मात्र एक पंचायत की गणना
सिकटी (अररिया),निसं: निर्वाची पदाधिकारी तौकीर अकरम ने बताया कि मजरख पंचायत की मतगणना में मुखिया प्रतयाशी दुखनी देवी ने अपने प्रतिद्वंदी पूनम देवी को 892 मतों से पराजित कर दिया। वहीं पंसस पद का चुनाव उमा देवी ने 79 मतों से जीत लिया। सरपंच प्रत्याशी तारा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीता देवी को 507 वोटों से हराया। आमगाछी पंचायत की मतगणना गुरुवार को होगी।
साइड स्टोरी 4
शरणपुर से वार्ड सदस्य के सभी परिणाम घोषित
अररिया,संसू: शरणपुर पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर) पद पर निम्नलिखित प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के मुताबिक वार्ड नं.1 से शंभू कांत झा, वार्ड 2 से बबलू कुमार यादव, 3 से देवानंद यादव, 4 से प्रवीण कुमार यादव, 5 से अरुण कुमार मंडल, 6 से कंचन देवी, 7 से रानी देवी, 8 से सरिता देवी, 9 से कसुरा देवी, 10 से दुलानंद रजक, 11 से चतुरानंद मंडल, 12 से अशोक मंडल, 13 से पूनम देवी, 14 से फूलो देवी, 15 से रामेश्वर ठाकुर, 16 से गौड़ी देवी तथा वार्ड 17 से मीना देवी ने जीत हासिल की है।
साइड स्टोरी 5
कुआड़ी व लैलोखर में सारे परिणाम घोषित
कुर्साकांटा (अररिया), निसं: कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी व लैलोखर पंचायत में मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। लैलोखर पंचायत में मुखिया पद पर साइस्ता अंजुम विजयी घोषित की गई। उसने अपने निकटम प्रत्याशी नरगिस को आठ सौ दो मतों से पराजित किया। साइस्ता अंजुम को 1711 मत प्राप्त हुए वहीं नरगीस को 909 वोट मिले। इसी प्रकार समिति सदस्य क्षेत्र संख्या- 1 से धनजीव सिंह विजई हुए उन्होंने 1275 प्राप्त कर मो. सलाउद्दीन को 302 वोट से पराजित किया। सरपंच पद से रूकया खातुन 1562 मत प्राप्त कर वदुरा खातुन को 66 मतों से पराजित किया। वहीं जिला परिषद क्षेत्र सं. 14 से लैलोखर पंचायत में तमीना खातुन को अधिकतम 2069 प्राप्त हुए। वहीं सुशीला देवी को 920 मत प्राप्त हुए हैं।
कुआड़ी पंचायत में मुखिया पद का चुनाव जावेद आलम ने हेमंत कुमार गुप्त को 77 मतों से हरा कर जीत लिया।
सरपंच पद पर सियाराम यादव विजयी हुए हैं। वहीं, पंसस पद के लिए अमर सिंह ने जीत हासिल की है।
साइड स्टोरी 6
पलासी में बदले गए दो गणनाकर्मी
पलासी (अररिया), निसं: प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च वि. प्रागंण में पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हुई। मतगणना की शुरुआत धर्मगंज पंचायत से की गई। मतगणना का कार्य काफी धीमी गति से हुई। धर्मगंज पंचायत के विभिन्न निकायों के मतगणना का कार्य कुछ टेबलों पर करीब पांच बजे तक चला। हालांकि धर्मगंज पंचायत के मतगणना का कार्य समाप्त भी नहीं हुआ था। कुछ टेबलों पर दीपरा विजवार पंचायत का बक्सा खोल दिया गया था। वहीं दूसरी ओर मतगणना कार्य में स्थानीय पदस्थापित दो सरकारी कर्मी को लगाए जाने की शिकायत पर एसडीओ डा. विनोद कुमार के निर्देश पर आरओ रंजन चौहान द्वारा मतगणना के बीच में ही उक्त दोनों कर्मियों को बदला गया। इस क्रम में एसडीओ श्री कुमार व एसडीपीओ मो. कासिम ने बुधवार को मतगणना स्थल पर पहुंचकर मतगणना व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्री चौहान से मिली जानकारी के अनुसार धर्मगंज से मुखिया पद के लिए रूकमणी देवी ने लीला देवी को 239 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए पानो देवी ने 1492 मत प्राप्त कर निकटम दुलारी देवी को 87 मतों से पराजित किया। वहीं पंसस पद पर अबु बकर ने दूसरी बार अपना कब्जा जमाते हुए मिथलेश कुमार को 258 मतों से पराजित किया।
साइड स्टोरी 7
फारबिसगंज में शांतिपूर्ण रही मतगणना
फारबिसगंज (अररिया), जासं: फारबिसगंज प्रखंड के 32 पंचायतों में मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में फारबिसगंज कालेज स्थिति मतगणना केन्द्र पर गिनती आरंभ हो गया। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच प्रखंड के अमौना पंचायत से सभी 6 पदों के लिए मतों का गिनती का कार्य पूरा हुआ। अमौना पंचायत से मुखिया पद के लिए रुखसाना निर्वाचित घोषित की गई। उन्हें 1851 मत मिले। उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंजू देवी को पराजित किया। वहीं विभा देवी सरपंच घोषित की गई। समिति सदस्य पद से नजबुन खातुन विजय घोषित की गई। वार्ड सदस्य 1. से नुरूद्दीन, 2. संतोष दास, 3. महफूज, 4. बुद्धु दास, 5. नसीमा खातुन, 6. समीदा खातुन, 7. बीबी हाजरा, 8. मदीना खातुन, 9. रहीना, 10. शाहजहां, 11 प्रमिला देवी, 12. रामानंद बैठा एवं 13 से विशेश्वर ठाकुर विजय घोषित किए गए। जबकि पंच पद के लिए वार्ड नं. 1 से 1. बीबी गुलसा खातुन, 2. सुनैना, 3. जर्तुन, 4. जानकी देवी, 5. रूबी परवीन, 6. मोजिबुर्ररहमान, 9. वकील, 10. राजेन्द्र बहरदार, 11. नित्यानंद मंडल, 12. रामचंद्र मुखिया एवं 13 से रीना देवी जीते। चुनाव दोपहर के बाद परिणाम निकलने के साथ ही कालेज चौक पर जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए।
इधर मतगणना कार्य को लेकर कालेज परिसर केन्द्र में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जवान, आरओ नूर अहमद, शिवली सहित प्रत्याशी सक्रिय दिखे।
साइड स्टोरी 8
भरगामा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना
भरगामा(अररिया),जाटी:
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा गृह भवन में बुधवार से चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य कुशमौल पंचायत से प्रारंभ किया गया। वार्ड सदस्यों में 1 से रामचंद्र सरदार, 2 से नीलम देवी, 3 से लक्ष्मण सरदार, 4 से सुकुमारी देवी, 5 से संजय झा, 6 से कृत्यानंद ठाकुर, 7 से कंचन माला देवी, 8 से विजय कुमार, 9 से सरस्वती देवी, 10 से जानकी देवी तथा 11 से रघुवीर चौपाल वार्ड सदस्य के लिए विजयी रहे। पंच पद के लिए 02 से भुवन झा, 3 से मंजूला देवी, 7 से आशा देवी, 8 से दिनेश मेहता, 11 से गजेन्द्र दास निर्वाचित हुये है। कम से कम विभिन्न वार्ड को मिलाकर कुल छह प्रत्याशी निर्विरोध रहे। सरपंच पद के लिए शंभू राम विजयी घोषित किये गये है। जबकि समिति सदस्य पर से निकटतम प्रतिद्वंदी अंजू देवी को पछाड़ते हुए पूर्व पंसस संगीता भारतेन्दु ने जीत हासिल की। वहीं मुखिया पद में पूर्व मुखिया भारती चौपाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी मीरा को हराकर मुखिया पद पर काबिज हुई। समाचार प्रेषण तक दूसरे पंचायत जयनगर का मतगणना जारी है।
साइड स्टोरी 9
दो पंचायतों के परिणाम घोषित
नरपतगंज(अररिया),जाटी:
प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल पर निर्धारित समय से कुछ देर बाद मतगणना शुरू हुआ।
शाम तक दो पंचायतों के सभी परिणाम घोषित किए गए। बेला पंचायत से मुखिया- राजेन्द्र राय, सरपंच- शिवनारायण यादव, समिति सदस्य- इंद्रदेव यादव निर्वाचित घोषित हुए। जबकि बसमतिया पंचायत से मुखिया- मदन मोहन गुप्ता, सरपंच- इब्राहिम मास्टर एवं समिति सदस्य कय्यूम अंसारी विजय घोषित किए गए।

कई रेलवे क्रासिंग फाटक विहीन


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली फारबिसगंज- सहरसा रेल खंड पर कई क्रासिंग पर फाटक नहीं लगाया गया है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नरपतगंज से फारबिसगंज के बीच चार रेलवे क्रासिंग है। जहां फाटक नहीं लगाया जा सका है। उक्त चारों स्थल पर प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत पक्की सड़क बनाई गई है और इस होकर कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। नरपतगंज से अचरा, नरपतगंज से फुलकाहा, फोरलेन पंचगछिया से मिरदौल एवं चकरदाहा से कन्हैली को जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर फाटक नहीं है। जिस ओर रेल प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। इस संदर्भ में नरपतगंज स्टेशन मास्टर ने बताया कि जिस रास्ते से होकर एक घंटा में 40 हजार से अधिक वाहन आर- पार करते हैं, उसी जगह समपार फाटक दिया जाता है। जबकि उक्त सड़कों से होकर भी रोजाना दर्जनों वाहन गुजरते हैं।