Monday, May 16, 2011

मजदूरी मांगने पर मारपीट, मामला दर्ज

पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के धपड़ी गांव निवासी एक महिला मजदूर के साथ मजदूरी मांगने पर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मजदूर शमा देवी ने पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही मनोज महतो, अशोक महतो सहित चार लोगों को अभियुक्त बनाया है। दर्ज मामले में वादिनी ने कहा है कि उनका पुत्र गुड्डू मंडल गांव के ही मनोज महतो के यहां चौकीदार के रूप में करीब तीन माह 11 दिन कार्य किया। जिसकी मजदूरी चौदह हजार छह सौ रुपये हुए। लेकिन जब वे लोग उनके पास मजदूरी मांगने गए तो सभी अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर उसका जेबर भी छीन लिया। बचाने आये पति प्रीति लाल मंडल व पुत्र संजय मंडल के साथ भी मारपीट की। इस बाबत थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

0 comments:

Post a Comment