Monday, May 16, 2011

मारपीट मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट थानाक्षेत्र के गैरकी गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाकांड सं. 103/11 के अनुसार चौकीदार मनीर मांझी के पुत्र राजेन्द्र मांझी ने सोनेलाल मांझी, धुरखेल मांझी, सदानंद, विनोद, मुन्ना, टूपै मांझी को अभियुक्त बनाया है। दूसरी ओर टुपै मांझी की पत्‍‌नी फोटो देवी ने कांड सं. 104/11 दर्ज कराते हुए आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया है। अभियुक्तों में राजेन्द्र मांझी, मंटु मांझी, जगदीश मांझी, शिवन मांझी, सकलदेव राम आदि शामिल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

0 comments:

Post a Comment