Sunday, April 10, 2011

प्रशिक्षण में दी जानकारी


सिकटी(अररिया) : मनरेगा के तहत नेहरू युवा केंद्र के मंडल सदस्यों तथा रोजगार सेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड के उच्च विद्यालय बरदाहा में रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कार्यक्रम के स्वरूप एवं समन्वय की जानकारी देते हुए मनरेगा एक्ट मजदूरों के अधिकार केंद्र एवं राज्य की हिस्सेदारी, जॉब कार्ड पंजीकरण, बेरोजगारी भत्ता तथा मजदूरी की भुगतान की जानकारी दी गयी। रविवार को ही मंठ टोला मसूंदा से मुसहरी तक मार्क सर्वे का कार्य मंडल सदस्यों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का कार्य पीओ स्वतंत्र कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, रोजगार सेवक कमलेश कुमार सिंह तथा नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक शिवजी पांडेय द्वारा संपादन किया गया। प्रशिक्षण में नेयुके के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा गुप्ता, सचिव सुशील स्वराज सहित पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया।

0 comments:

Post a Comment