Sunday, April 10, 2011

भाजपा की बैठक में महंगाई व भ्रष्टाचार पर चर्चा


जोगबनी (अररिया) : भारतीय जनता पार्टी के 31वां स्थापना दिवस पर जोगबनी मंडल के विभिन्न मंच, मोर्चा एवं वार्ड अध्यक्षों की एक बैठक शनिवार को कला संस्कृति मंच के प्रदेश मंत्री भानू प्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा देश में व्याप्त महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर खेद प्रकट करते हुए इसके विरोध में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जोगबनी नगर पंचायत में व्याप्त विकास कार्यो में अनियमितता पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसकी जांच की मांग किया गया। इस मौके पर पृथ्वी चन्द साह, अरविन्द साह, प्रवीण सिंह, लिला देवी, माधो मंडल, विनोद राम, गणेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मनोज राय, दशरथ कामत, कुन्ती देवी, प्रदीप पासवान, पवन सिंह, कृष्णा यादव, मनोज मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment