Friday, May 6, 2011

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बाद अब हिंसा की आशंका


भरगामा (अररिया), : चुनावी शोर थमते ही विभिन्न पद के प्रतिद्वंद्वी व उनके समर्थकों के बीच रंजिश की स्थिति बनी हुई है। यह कभी भी हिंसक रूप ले सकती है। मतदान के बाद प्रखंड में कुछ जगहों पर नोक-झोंक व धक्कामुक्की की घटना भी हुई हैं। इनमें रघुनाथपुर मुख्य है। यहां एक ही पद के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच मतदान के दिन ही भिड़ंत हो गई। इसे बड़ी मुश्किल से संभाला गया। मामले को लेकर कर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। यह तो महज एक उदाहरण है। इस तरह की स्थिति थाना क्षेत्र के उन सभी जगहों पर बनी हुई है जहां कम मतों से हार-जीत होने की संभावना है। वैसे इस रंजिश की पीछे दबंगई, नोटों का खेल या नोटों के दम पर हासिल किया गया जन समर्थन आदि भी अहम हैं। इस चुनावी खेल में हार या जीत किसकी? यह तो मतगणना के बाद ही उजागर होगा। बहरहाल चुनावी प्रतिस्पद्र्धा अब आपसी रंजिश का रूप लिए हुए हैं। जिसमें हिंसक झड़प की आशंका से प्रबल समझी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment