Sunday, March 25, 2012

हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग


अररिया : भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला निवासी बुच्चन मंडल की पुत्री रिंकी देवी के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग युवा नेता अजय झा ने पुलिस से की है। इस मांग के अलावा श्री झा ने एसडीपीओ मो. कासिम से संपर्क साधकर रिंकी के सही हत्यारों को चिन्हित कर दोषी को सजा दिलाने का अनुरोध किया। श्री झा ने बताया कि रिंकी के पिता गरीब तबके के है। किसी तरह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। ऐसे पीड़ितों को न्याय मिलना आवश्यक है। इससे पूर्व शव के संस्कार के बाद मृतका के परिजन श्री झा से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंचे। मुलाकात के बाद श्री झा पीड़ितों को उनके घर तक भेजवाने का व्यवस्था किया।
ज्ञात हो कि अररिया आरएस में एक बक्सा लावारिश अवस्था में पाया गया। बक्सा खुलने के बाद उसमें महिला का शव बरामद किया गया। सात दिन उक्त शव का पहचान सिरसिया कला के बुच्चन मंडल ने अपनी के रूप में की। पीड़ित पिता ने यह भी बताया कि बरामद बक्सा वह अपनी पुत्री को गौना के समय दिया था।

0 comments:

Post a Comment