Monday, March 26, 2012

व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र निर्माण :डा. सिंह


रानीगंज (अररिया) : व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है और तभी विश्व का कल्याण भी संभव है। एक राष्ट्र दूसरे को परस्पर सहयोग नही करेगा तक तक विश्व बंधुत्व की बात करना बेईमानी होगी। उक्त बातें डा. प्रताप नारायण सिंह ने रविवार को कलावती कन्या उ. वि. के प्रागंण में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र के 124 वां जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच कहा। देर शाम तक चले इस धर्म सभा सत्र में राष्ट्र निर्माण एवं कल्याण के संबंध में युगावतार श्रीश्री ठाकुर जी का निर्देश विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। तीन सत्रों के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पधारे थे।
कार्यक्रम स्थल पर बने बड़े से मंच के बीचो बीच ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का बड़ा सा तैल चित्र रखा था जहां हर आने वाले स्त्री-पुरुष माथा टेक रहे थे। मंच के एक ओर विद्वान ऋत्विको की टोली बैठी थी जो धर्म सभा में अपना प्रवचन दे रहे थे। मंच के दूसरी ओर संबोधी संगीत के साथ फारबिसगंज एवं अन्य स्थानों से पधारे संगीत मंडली बैठी थी। मंच के सामने बने बड़े से पंडाल में स्त्री-पुरुष के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था थी। कार्यक्रम के आरंभ में सुबह प्रार्थना के पश्चात धर्मग्रंथों का पाठ किया गया। दोपहर में आयोजकों द्वारा आनंद बाजार की व्यवस्था में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रताप ना. सिंह ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दयानंद राउत ने किया। धर्म सभा में ऋत्विक उमेश महतो, रघुवंश मिश्रा, विजय कांत, समीर डे आदि ने हिस्सा लिया जबकि शंकर महतो, कृष्णानंद महतो, सुरेन्द्र मंडल, प्रो. निर्मल महतो, कलानंद मंडल, भारती देवी, अशोक कु. महतो, सुशील महतो आदि कार्यक्रम में सक्रिय दिखे।

0 comments:

Post a Comment