फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र की खैरखां गांव निवासी एक महिला ने एक स्थानीय एनजीओ पर करीब दो लाख चालीस हजार रुपया ठगी का आरोप लगाते हुए थाना में न्याय की गुहार लगायी है। महेन्द्र चौधरी की पत्नी सुलोचना देवी ने एनजीओ पर स्वयं सहायता समूह बनाकर 50 हजार रुपया ऋण देने तथा बालिका आवासीय विद्यालय खुलवाने के नाम पर 2.40 लाख रुपया ठगी करने का आरोप लगाया है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि की है। इधर बताया जाता है कि एनजीओ संचालक के सुल्तान पोखर स्थित आवास पर शुक्रवार को महिलाओं ने पहुंच कर रुपया वापसी की मांग को लेकर हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस भी स्पष्ट बताने से असमर्थता जाहिर कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
0 comments:
Post a Comment